
पाकिस्तानी मॉडल की शेर संग बर्थडे पार्टी, वीडियो पर भड़के एनिमल एक्टिविस्ट्स
AajTak
एनिमल एक्टिविस्ट्स ने जन्मदिन की पार्टी देने वाली महिला से पूछा कि उन्हें कैसा लगता अगर बांध कर और नींद की दवा देकर ऐसे माहौल में घुमाया जाता जहां तेज म्यूजिक बज रहा हो और लोग चीख-चिल्ला रहे हों.
पाकिस्तान में एक ऐसा वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसमें शेर को एक पार्टी में प्रॉप की तरह इस्तेमाल किए जाते देखा जा सकता है. ये पार्टी सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर सुजेन खान ने अपने जन्मदिन पर दी थी. वीडियो पिछले एक हफ्ते से पाकिस्तान के सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर खूब शेयर किया जा रहा है. दरअसल इस वीडियो को ‘प्रोजेक्ट सेव एनिमल्स’ ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया था. इस वीडियो में देखा जा सकता है कि चेन से बंधे शेर की पार्टी में परेड कराई जा रही है. ये पार्टी लाहौर में हुई थी.More Related News

कोलंबिया में एक विमान क्रैश हो गया, हादसे में मरने वालों की संख्या 66 हो गई है. कोलंबिया वायुसेना का विमान हरक्यूलिस सी-130 विमान रनवे से उड़ान भरते समय क्रैश कर गया. कोलंबियाई वायु सेना के विमान हादसे के बाद तुरंत बचावकर्मी मौके पर पहुंचे और अभियान शुरू किया. जानकारी के मुताबिक विमान में 125 लोग सवार थे.












