
पाकिस्तानी प्रधानमंत्री इमरान खान की पार्टी के नेता ने हिन्दुओं से मांगी माफी
AajTak
इमरान खान की पार्टी पीटीआई के नेता आमिर लियाकत ने अपने एक आपत्तिजनक ट्वीट पर विवाद बढ़ने पर हिंदुओं से माफी मांगी है. उन्होंने मरियम नवाज पर निशाना साधने के लिए हिंदुओं की भावनाओं को आहत करने वाला पोस्ट किया था.
पाकिस्तानी प्रधानमंत्री इमरान खान की पार्टी पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ यानी पीटीआई के नेशनल असेंबली मेंबर आमिर लियाकत हुसैन हिन्दू देवी की तस्वीर इस्तेमाल करने को लेकर एक बार फिर विवादों में घिर गए हैं. आमिर लियाकत ने हिन्दू देवी काली की तस्वीर पाकिस्तान की विपक्षी पार्टी पाकिस्तान मुस्लिम लीग-नवाज की उपाध्याक्ष मरियम नवाज का मजाक बनाने के लिए पोस्ट किया था. आमिर लियाकत इससे पहले भी कई विवादों में आ चुके हैं. आमिर ने न्यूज चैनल का एक स्क्रीनशॉट शेयर किया था, जिसमें मरियम का बयान लिखा था. मरियम ने कहा था कि अब इमरान खान उनका दूसरा रूप देंखेंगे. इसी बयान के साथ लियाकत ने देवी काली की तस्वीर लगाई थी. आमिर की इस पोस्ट को लेकर पाकिस्तान में ही जमकर आलोचना हुई. वहां के हिन्दू और मुसलमानों ने भी आमिर को जमकर घेरा और ट्वीट डिलीट कर माफी मांगने के लिए कहा.
जापान ने कहा है कि अगर इजरयाल-अमेरिका का ईरान के साथ जो युद्ध जल रहा है, उसपर अगर पूरी तरह से विराम लगता है तो वह होर्मुज के रास्ते से माइंस हटाने का सोचेगा. अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने दो दिन पहले ही जापान के प्रधानमंत्री से मुलाक़ात की थी. इस मुलाक़ात के बाद जापान की ओर से यह बयान जारी किया गया है.

ईरान ने दक्षिण इजरायल के अराद और डिमोना में भीषण मिसाइल हमले किए है. इजरायली विदेश मंत्रालय के मुताबिक इस हमले में बच्चों समेत 100 से ज्यादा लोग घायल है. ईरान ने इन हमलों के लिए बैलिस्टिक मिसािलों का इस्तेमाल किया और डिमोनो शहर जहां इजरायल का सबसे बड़ा परमाणु संयंत्र के पास ये हमला हुआ, जो कि बड़ा चिंता का विषय है.

अमेरिका-इजरायल और ईरान के बीच युद्ध को तीन हफ्ते पूरे हो चुके हैं. अमेरिका और इजरायल ईरान को नेस्तनाबूद करने के बयान जारी कर रहे हैं. वहीं, ईरान और आक्रामक होकर अमेरिकी बेसों पर हमले कर रहा है. उसने 4000 किलोमीटर दूर अमेरिका और ब्रिटेन के डिएगो गार्सिया पर बैलिस्टिक मिसाइल दागी हैं. देखें युद्धभूमि से 'वॉर रूम'.










