
पाकिस्तानी पीएम इमरान खान ने हंगामा होने के बाद भारत को लेकर मारी पलटी
AajTak
पाकिस्तान के विदेश मंत्री शाह महमूद क़ुरैशी ने गुरुवार को कहा कि फिलहाल भारत के साथ संबंध सामान्य होना मुमकिन नहीं है. समाचार एजेंसी रॉयटर्स के मुताबिक शाह महमूद क़ुरैशी ने कैबिनेट की बैठक के बाद कहा कि प्रधानमंत्री इमरान खान सहित पाकिस्तानी मंत्रिमंडल की आम राय है कि भारत जब तक कश्मीर को लेकर 5 अगस्त 2019 के फैसले पर दोबारा विचार नहीं करता तब तक दोनों देशों के रिश्ते का सामान्य होना मुमकिन नहीं है.
भारत से व्यापार फिर शुरू करने के फैसले पर पाकिस्तान ने यू-टर्न ले लिया है. पाकिस्तान के विदेश मंत्री शाह महमूद क़ुरैशी ने कहा कि भारत से चीनी-कपास के आयात को मंजूरी नहीं दी गई है. पाकिस्तान की कैबिनेट ने दोनों देशों के बीच फिर से ट्रेड शुरू करने को मंजूरी नहीं दी. दरअसल, पाकिस्तान की इकॉनोमिक कॉर्डिनेशन कमेटी (ईसीसी) ने बुधवार को भारत से आयात करने को हरी झंडी दे दी थी. पाकिस्तान के विदेश मंत्री शाह महमूद क़ुरैशी ने गुरुवार को कहा कि फिलहाल भारत के साथ संबंध सामान्य होना मुमकिन नहीं है. समाचार एजेंसी रॉयटर्स के मुताबिक, शाह महमूद क़ुरैशी ने कैबिनेट की बैठक के बाद कहा कि प्रधानमंत्री इमरान खान सहित पाकिस्तानी मंत्रिमंडल की आम राय है कि भारत जब तक कश्मीर को लेकर 5 अगस्त 2019 के फैसले पर दोबारा विचार नहीं करता, तब तक दोनों देशों के रिश्ते का सामान्य होना मुमकिन नहीं है.
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की ईरान को होर्मुज पर धमकी अब उन्हीं पर उलटी पड़ चुकी है. ट्रंप ने ईरान को 48 घंटे की डेडलाइन देकर होर्मुज खोलने को कहा था, जिसके बाद अब ईरान ने ट्रंप के स्टाइल में ही उन्हें जवाब देते हुए कहा कि यदि अमेरिका उनपर हमला करेगा तो ईरान भी अमेरिका के एनर्जी इंफ्रास्ट्रक्चर को निशाना बनाएगा.

आज यु्द्ध का 24वां दिन है. इजरायल पर ईरान और जवाब में अमेरिका और इजरायल के ईरान पर ताबड़तोड़ हमले जारी हैं. इस बीच सवाल ये कि क्या डोनाल्ड ट्रंप हॉर्मुज पर फंस गए हैं. ट्रंप के बार-बार बदलते बयानों से लग रहा है कि जंग छेड़ने से पहले हॉर्मुज को लेकर ट्रंप सोच नहीं पाए थे. देखें कैसे बदलते जा रहे ट्रंप के बयान.











