
पहाड़ों पर बर्फबारी से उत्तर भारत में बढ़ेगी ठंड! शीतलहर की संभावना, इन राज्यों में बरसेंगे बादल, जानें देशभर का मौसम
AajTak
मौसम विभाग के मुताबिक, पहाड़ो पर बर्फबारी से उत्तर भारत के इलाकों में ठंड बढ़ सकती है. वेस्टर्न डिस्टर्बेंस एक्टिव हो सकता है, जिससे देश के कुछ हिस्सों में बारिश होने के आसार हैं. आइए जानते हैं कैसा रहेगा मौसम.
उत्तर भारत के मैदानी इलाकों में सर्दियों की पहली बारिश का इंतजार खत्म हो गया है. जम्मू-कश्मीर के ऊंचे इलाकों में पहले भी छिटपुट बर्फबारी देखी गई. इसके अलावा, हिमाचल प्रदेश के लाहौल-स्पीति, कुफरी, शिमला और मनाली पर सीजन की पहली बर्फबारी हुई. वहीं, उत्तराखंड की निचली पहाड़ियों पर भी बारिश हुई. उत्तरी भागों के मैदानी इलाकों जैसे पंजाब, हरियाणा, दिल्ली और उत्तर प्रदेश में भी ठंड बढ़ गई है. दिल्ली में पहाड़ी क्षेत्रों से ठंडी हवाएं आने लगी हैं, जिससे देश की राजधानी में कंपकंपी वाली सर्दी बढ़ सकती है.
दिल्ली का मौसम दिल्ली में इन दिनों आसमान साफ है और ठंड बढ़ने लगी है. हालांकि, सुबह के समय कोहरा बना हुआ है. वहीं, दिल्ली में पहाड़ी क्षेत्रों से ठंडी हवाएं आने लगी हैं, जिससे देश की राजधानी में कंपकंपी वाली सर्दी बढ़ सकती है. मौसम विभाग (IMD) की मानें तो 10 दिसंबर को दिल्ली में कोहरा देखने को मिल सकता है. IMD के मुताबिक, इस पूरे हफ्ते दिल्ली का अधिकतम तापमान 22 से 24 डिग्री सेल्सियस के बीच रह सकता है और न्यूनतम तापमान 6 से 8 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है.
जम्मू-कश्मीर और हिमाचल में तापमान गिरा बर्फबारी के बाद पहलगाम और गुलमर्ग का पारा इस सीजन के सबसे निचले स्तर पर पहुंच गया, जहां क्रमशः -7°C और -9°C तापमान दर्ज किया गया. वहीं, कश्मीर घाटी में बारिश और बर्फबारी उम्मीद से कम रही. हिमाचल प्रदेश के मध्य और ऊंचाई वाले क्षेत्रों में भी इस सीजन की पहली बर्फबारी दर्ज हुई. लाहौल-स्पीति, कुफरी, शिमला और मनाली में भी हल्की बर्फबारी हुई. सिरमौर जिले के सिस्पा, कोक्सर, केलांग, गांधला, सिस्सू और चूड़धार जैसे स्थानों पर अच्छी बर्फबारी हुई. उत्तराखंड में मसूरी, मुक्तेश्वर, पंतनगर, देहरादून और नैनीताल में भी हल्की बारिश दर्ज की गई.
मैदानी इलाकों में हल्की बारिश पंजाब के पटियाला, अंबाला, करनाल, चंडीगढ़, हरियाणा के कुछ हिस्सों, दिल्ली, मेरठ और बरेली में भी हल्की बारिश दर्ज की गई. पहाड़ों पर छिटपुट और हल्की मौसमी गतिविधियां आज भी जारी रहेगी. अगले तीन दिनों तक मौसम की गतिविधियां सिमट कर ऊंचाई वाले इलाकों तक सीमित हो जाएंगी. 12 से 13 दिसंबर के बीच पहाड़ों में मौसम साफ होने की उम्मीद है.
बर्फबारी के बाद ठंड बढ़ेगी बर्फबारी के बाद पहाड़ी और मैदानी इलाकों में शीतलहर की स्थिति तेज हो सकती है. पंजाब और हरियाणा के तराई वाले इलाकों में शीतलहर की संभावना अधिक होगी. अमृतसर, पठानकोट, जालंधर, भटिंडा, रोहतक, हिसार और करनाल जैसे स्थानों पर अगले 4-5 दिनों में तापमान सामान्य से 4 डिग्री सेल्सियस तक नीचे जा सकता है. 12 दिसंबर के बाद पहाड़ों में भी शीतलहर की स्थिति तेज हो सकती है.

मिडिल ईस्ट में जारी जंग के कारण हालात काफी खराब हो गए हैं. ईरान और इजरायल-अमेरिका के बीच तनाव बढ़ता जा रहा है, जिसका सबसे बड़ा असर होर्मुज की खाड़ी पर पड़ा है. भारत ने होर्मुज की खाड़ी पर निर्भरता कम करने के लिए अमेरिका से LPG की आपूर्ति को बढ़ावा दिया. इसका परिणाम यह हुआ कि अमेरिका के टेक्सास से निकला जहाज पिक्सिस पायनियर मंगलुरु बंदरगाह पर रविवार सुबह पहुंच गया.

हरियाणा पुलिस ने डिजिटल अपराधियों और रंगदारी मांगने वालों के खिलाफ 'अभेद्य' मोबाइल ऐप लॉन्च कर एक अभूतपूर्व कदम उठाया है. मुख्यमंत्री की जीरो टॉलरेंस नीति के तहत विकसित ये ऐप संदिग्ध और विदेशी कॉल्स को यूजर तक पहुंचने से पहले ही ब्लॉक कर देगा, जिससे व्यापारियों और आम जनता को मानसिक दबाव से मुक्ति मिलेगी.

मिडिल ईस्ट की जंग अब बेहद खतरनाक मोड़ पर पहुंच गई है. एक तरफ डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध खत्म करने के लिए 'एग्जिट प्लान' की बात की है, तो दूसरी तरफ इजरायल ने ईरान पर हमले और तेज करने की चेतावनी दी है. शनिवार को ईरान के नतांज परमाणु संयंत्र पर बड़ा हमला हुआ, जिसके बाद ईरान ने अपने दुश्मनों को चेतावनी देते हुए दुनिया भर के पर्यटन स्थलों को निशाना बनाने की धमकी दी है.










