
पहले 3, फिर 5 और अब 7 ट्रिलियन डॉलर की खींच दी लकीर, पीएम मोदी ने बताया कौन करेगा ड्रीम पूरा
AajTak
Indian Economy: खुद सरकार दावा कर रही है भारत 2025 के अंत तक 5,000 अरब अमेरिकी डॉलर की अर्थव्यवस्था बन जाएगा. जब मोदी सरकार 2014 में सत्ता में आई थी, उस समय इंडियन इकोनॉमी करीब 2 ट्रिलियन डॉलर की थी. जो अब दोगुनी होने वाली है.
साल 2018 में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) ने एक बड़ा सपना देखा था, उन्होंने 2025 तक देश की अर्थव्यवस्था को 5 ट्रिलियन डॉलर पर पहुंचने का लक्ष्य रखा था. इस बीच कई उतार-चढ़ाव आए, कोराना संकट और वैश्विक मंदी की वजह से अड़चनें आईं. लेकिन अब भी कहा जा रहा है पीएम मोदी का सपना समय से पहले पूरा हो जाएगा. खुद सरकार दावा कर रही है भारत 2025 के अंत तक 5,000 अरब अमेरिकी डॉलर की अर्थव्यवस्था बन जाएगा. जब मोदी सरकार 2014 में सत्ता में आई थी, उस समय इंडियन इकोनॉमी करीब 2 ट्रिलियन डॉलर की थी, जो अब दोगुनी होने वाली है.
अब 7 ट्रिलियन डॉलर की पीएम मोदी ने की बात
फिलहाल भारत की जीडीपी 3.73 ट्रिलियन डॉलर की है और ये 5 ट्रिलियन डॉलर (5 Trillion Economy) की ओर तेजी से बढ़ रही है. इस साल भारत की अनुमानित विकास दर 6.3 प्रतिशत रहने का अनुमान लगाया गया है. इसी महीने PHDCCI एकरिपोर्ट आई है, जिसमें कहा गया है कि भारत की अर्थव्यवस्था 2024-25 में 4 ट्रिलियन अमेरिकी डॉलर को पार कर जाएगी और 2026-27 तक 5 ट्रिलियन अमेरिकी डॉलर तक बढ़ जाएगी. वहीं अंतर्राष्ट्रीय मुद्रा कोष (IMF) ने भारत के 2027-28 में तीसरी सबसे बड़ी जीडीपी के साथ 5,000 अरब डॉलर की अर्थव्यवस्था बनने का अनुमान लगाया है.
दरअसल, भारत की अर्थव्यवस्था के लिए 2023 का साल बहुत अच्छा रहा. यही कारण है कि सरकार अब 7 ट्रिलियन डॉलर का सपना देखने लगी है. खुद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज इसका ऐलान कर दिया है. उन्होंने कहा कि भारतीय अर्थव्यवस्था (Indian Economy) में ऐसी ताकत है कि आने वाले कुछ वर्षों में ये 7 ट्रिलियन डॉलर तक पहुंच जाएगी.
नए वोटर्स को संबोधित करते हुए बड़ा ऐलान
पीएम मोदी गुरुवार को 'वोटर दिवस' के मौके पर देश के युवाओं को संबोधित करते हुए कहा कि विकसित भारत की जिम्मेदारी आप लोगों पर होगी. क्योंकि एम मोदी ने साल 2047 तक 'विकसित भारत' बनाने का रोडमैप तैयार किया है. पीएम मोदी ने आज युवाओं से कहा, 'आपका एक वोट और देश की दिशा आपस में जुड़ा हुआ है, जो देश को तीसरी सबसे बड़ी इकोनॉमी बनाएगा. तेज रिफॉर्म को आपका वोट और गति देगा. आपका एक वोट भारत में पहला पैसेंजर एयरक्राफ्ट बनवाएगा. आपके एक वोट में बहुत बड़ी ताकत होती है.'

रमजान के महीने में देश के कई हिस्सों में सांप्रदायिक तनाव की घटनाएं सामने आई हैं. खासकर मध्यप्रदेश के जबलपुर, हैदराबाद और कर्नाटक के बागलकोट में हालात तनावपूर्ण रहे. जबलपुर के सिहोरा इलाके में मंदिर और मस्जिद के बीच आरती और नमाज के समय विवाद हुआ जिसने तोड़फोड़ और पथराव को जन्म दिया. पुलिस ने कई आरोपियों को गिरफ्तार किया है और स्थिति को नियंत्रण में रखने के लिए कार्रवाई कर रही है.

उत्तराखंड के पौड़ी जनपद के श्रीनगर में स्थित लोकप्रिय धारी देवी मंदिर के पास बहने वाली अलकनंदा नदी में बड़ा हादसा टल गया. नदी में दो बोटों की आमने-सामने जोरदार टक्कर हुई जिसके कारण कुछ देर के लिए अफरा-तफरी मच गई. टक्कर के बाद एक चालक नदी में गिर गया जबकि दूसरी बोट अनियंत्रित होकर बीच धारा में घूमती रही. सौभाग्यवश चालक तैरकर सुरक्षित बाहर आ गया और बोट संचालकों की सूझबूझ से सभी सवार सुरक्षित बचा लिए गए.

ब्राजील के राष्ट्रपति लूला डा सिल्वा ने इस इंटरव्यू ब्रिक्स करेंसी पर विस्तार से बात की. उन्होंने कहा कि हमने यह नहीं कहा कि हम ब्रिक्स करेंसी बनाएंगे. ब्रिक्स के अंदर नई करेंसी बनाने पर कोई बहस नहीं है. लेकिन यह जरूरी नहीं है कि ब्राजील और इंडिया के बीच ट्रेड डील US डॉलर में ही हो. हम इसे अपनी करेंसी में भी कर सकते हैं.

दिल्ली में AI इम्पैक्ट समिट के दौरान युवा कांग्रेस के कुछ कार्यकर्ताओँ ने शर्ट उतारकर सार्वजनिक रूप से विवादास्पद प्रदर्शन किया. इस घटना के बाद पुलिस ने 5 से 6 प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया. बीजेपी ने इस प्रदर्शन पर तीखा हमला किया है और संबित पात्रा ने कहा कि इस प्रदर्शन को जानबूझकर किया गया था. AI समिट में इस तरह के प्रदर्शन ने वहां की शांति भंग कर दी.

आज का दंगल घरेलू सियासत में देश के वैश्विक अपमान पर है. क्योंकि दिल्ली में चल रहे एआई इम्पैक्ट समिट में आज ऐसी घटना हुई है जिसे लेकर बीजेपी हमलावर है. दिल्ली में चल रहे जिस एआई समिट में शामिल होने के लिए दुनिया भर से नेता-उद्योगपति-टेक्नोकरेट्स भारत आए हुए हैं. उसी मेले में जाकर युवा कांगरसे के 10 कार्यकर्तां ने यूएस डील के विरोध में प्रदर्शन करना शुरू कर दिया. ये कार्यकर्ता अपनी टीशर्ट उतारकर उसे बैनर की तरह लहराकर प्रदर्शन कर रहे थे.

दिल्ली के मुखर्जी नगर में 1 साल 9 माह के बच्चे हादी की मौत का मामला सामने आया है. एसएफएस फ्लैट्स के पार्क में मौसी आजरा पर गला दबाने की आशंका है. स्थानीय लोगों ने बच्चे को छुड़ाकर न्यूलाइफ अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित किया. पुलिस ने आरोपी महिला को हिरासत में लिया है. शव को पोस्टमार्टम के लिए बाबू जगजीवन राम अस्पताल भेजा गया है.

तिरुवनंतपुरम में आधी रात को 14 साल के लड़के की जॉयराइड, माता-पिता को घर में बंद कर खाई में गिराई कार
तिरुवनंतपुरम में एक नाबालिग लड़के ने अपने माता-पिता को घर में बंद कर आधी रात को कार निकाली और दोस्त के साथ घूमने निकल गया. तभी करमना में कार रेलिंग तोड़कर कई फीट नीचे जा गिरी, लेकिन दोनों नाबालिग चमत्कारिक रूप से बच गए. पढ़ें इस हादसे की हैरान करने वाली कहानी.

एआई समिट में प्रदर्शन के मामले में इंडियन यूथ कांग्रेस के चार कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार किया गया है. सूत्रों के अनुसार आरोपियों ने पहले काले छाते पर प्रिंटेड स्टिकर लगाकर मंडपम में प्रवेश की योजना बनाई थी, लेकिन सुरक्षा जांच में पकड़े जाने की आशंका के चलते उन्होंने प्लान बदलकर टी-शर्ट पर स्टिकर लगवाए.

दिल्ली से मेरठ के बीच यात्रा को तेज और आसान बनाने की दिशा में 82 किमी लंबे दिल्ली-मेरठ आरआरटीएस कॉरिडोर पर चलने वाली नमो भारत रैपिड रेल ने सराय काले खां से मेरठ के बेगमपुल तक सफल ट्रायल रन पूरा कर लिया है. करीब 160 किमी प्रति घंटे की रफ्तार वाली यह ट्रेन दोनों शहरों के बीच सफर को 55-60 मिनट में पूरा करेगी, जिससे दिल्ली, गाजियाबाद और मेरठ के यात्रियों को बड़ी राहत मिलेगी.

दिल्ली में अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व वाली आम आदमी पार्टी को पराजित करने के बाद रेखा गुप्ता की अगुवाई में बीजेपी की सरकार एक साल पूरी कर चुकी है. इस मौके पर सीएम रेखा गुप्ता ने दावा किया कि उन्होंने अपने वादों को पूरा करने की कोशिश की है. साथ ही अपने एक वर्ष की उपलब्धियां भी बताईं. देखें वीडियो.



