
पहले हवा खराब थी, अब दिल्ली का पानी भी खराब... यमुना घाटों पर फिर दिखा जहरीला झाग!
AajTak
दिल्ली में अब यमुना घाटों पर जहरीला झाग दिखने लगा है. इसके चलते छठ मनाने वाले श्रद्धालुओं की मुश्किलें बढ़ गई हैं. दिल्ली सरकार की तैयारियों को लेकर भी अब सवाल उठने लगे हैं. इसको लेकर सियासत भी शुरू हो गई है. कांग्रेस ने बीजेपी और आम आदमी पार्टी पर निशाना साधा है.
दिवाली के दो दिन बाद भी दिल्ली बीमार है. प्रदूषण से हाल-बेहाल है. स्विस कंपनी आईक्यूएयर के मुताबिक सोमवार को दिल्ली दुनिया का सबसे प्रदूषित शहर था. इस बीच दिल्ली की एक और हैरान करने वाली तस्वीर सामने आई है, जो ये बयां कर रही है कि पहले सिर्फ हवा ही खराब थी लेकिन अब पानी भी जहरीला हो गया है. कारण, यमुना घाटों पर फिर जहरीला झाग दिखने लगा है. इसके चलते छठ मनाने वाले श्रद्धालुओं की मुश्किलें बढ़ गई हैं. वहीं अब इसको लेकर सियासत भी शुरू हो गई है.
ऐसा पहली बार नहीं है जब छठ पर्व से पहले यमुना में झाग नजर आए हैं. हर साल यही हालात रहते हैं और दिल्ली सरकार के तमाम दावे धरे के धरे रह दाते हैं. इस साल भी एक तरफ छठ पूजा के लिए जोर-शोर से तैयारियां चल रह हैं. घाट सजाए जा रहे हैं तो वहीं दूसरी ओर इस जहरीले झाग ने श्रद्धालुओं की मुश्किलें बढ़ा दी हैं.
दरअसल, यमुना के पानी में डिटरजेंट की मात्रा सीवेज से या फिर इंडस्ट्री से निकलने वाले कचरे से आती है. इसके चलते ही नदी में झाग बनता है. इंडस्ट्री से निकला कचरा भले ही कम हो, लेकिन सीवेज से निकले कचरे से ज्यादा खतरनाक होता है. 'यमुना जिए' अभियान के कन्वीनर मनोज मिश्र ने मार्च में बताया था कि ज्यादातर सरकारों का ध्यान महज सीवेज ट्रीटमेंट प्लान बनाने पर रहता है, जबकि यमुना के पानी में Industrial Effluent यानी इंडस्ट्री से निकलने वाला लिक्विड कचरा ज्यादा गिरने की वजह से यमुना के पानी में झाग बनता है. हालांकि दिल्ली सरकार लगातार आरोप लगाती रही है कि हरियाणा की फैक्ट्री से निकलने वाले पानी से भी यमुना में अमोनिया का स्तर बढ़ रहा है.
कांग्रेस ने बीजेपी-आप पर साधा निशाना
वहीं अब इसको लेकर दिल्ली कांग्रेस अध्यक्ष अरविंदर सिंह लवली ने बीजेपी और आम आदमी पार्टी पर निशाना साधा है. उन्होंने कहा कि आज पूर्वांचल के लोगों को दोनों सरकारों ने अपने गांव वापस जाने के लिए मजबूर कर दिया है. आनंद विहार हो या नई दिल्ली, भारी भीड़ छठ पर्व मनाने के लिए अपने गांव वापस जा रही है. क्योंकि सरकार ने यमुना की सफाई को लेकर कुछ नहीं किया.
कांग्रेस नेता ने कहा कि एक पत्र तक दिल्ली सरकार ने हरियाणा सरकार को नहीं लिखा कि यमुना में पानी छोड़ा जाए. छठ का पर्व आते ही एक पार्टी यमुना में बोट चलाती नजर आती है और दूसरी सफाई करती हुई. लेकिन छठ पर्व के बीच में पूरा साल भर का टाइम होता है, तब ये सरकारें काम नहीं करती.

एआई इम्पैक्ट समिट के दौरान यूथ कांग्रेस के कुछ नेताओं ने आयोजन स्थल के भीतर विरोध प्रदर्शन किया. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ नारे लगाए गए और टी-शर्ट्स पर संदेश लिखे गए. समिट में 100 से अधिक देशों के प्रतिनिधि और कई वैश्विक कंपनियों के प्रमुख मौजूद थे. विरोध के समय और तरीके को लेकर राजनीतिक बहस शुरू हो गई है.

'नफरत की राजनीति से सामाजिक ताना-बाना प्रभावित', कश्मीरी छात्रों पर हमलों की राहुल गांधी ने की निंदा
राहुल गांधी ने कश्मीरी छात्रों और शॉल विक्रेताओं पर बढ़ते हमलों की कड़ी निंदा की है. उन्होंने जम्मू और कश्मीर स्टूडेंट्स एसोसिएशन के संयोजक नासिर खुएहामी को पत्र लिखकर अपनी चिंता जताई. राहुल गांधी ने कहा कि नफरत की राजनीति ने देश के सामाजिक ताने-बाने को कमजोर किया है और अल्पसंख्यकों के खिलाफ उत्पीड़न बढ़ा है.

रमजान के महीने में देश के कई हिस्सों में सांप्रदायिक तनाव की घटनाएं सामने आई हैं. खासकर मध्यप्रदेश के जबलपुर, हैदराबाद और कर्नाटक के बागलकोट में हालात तनावपूर्ण रहे. जबलपुर के सिहोरा इलाके में मंदिर और मस्जिद के बीच आरती और नमाज के समय विवाद हुआ जिसने तोड़फोड़ और पथराव को जन्म दिया. पुलिस ने कई आरोपियों को गिरफ्तार किया है और स्थिति को नियंत्रण में रखने के लिए कार्रवाई कर रही है.

उत्तराखंड के पौड़ी जनपद के श्रीनगर में स्थित लोकप्रिय धारी देवी मंदिर के पास बहने वाली अलकनंदा नदी में बड़ा हादसा टल गया. नदी में दो बोटों की आमने-सामने जोरदार टक्कर हुई जिसके कारण कुछ देर के लिए अफरा-तफरी मच गई. टक्कर के बाद एक चालक नदी में गिर गया जबकि दूसरी बोट अनियंत्रित होकर बीच धारा में घूमती रही. सौभाग्यवश चालक तैरकर सुरक्षित बाहर आ गया और बोट संचालकों की सूझबूझ से सभी सवार सुरक्षित बचा लिए गए.

ब्राजील के राष्ट्रपति लूला डा सिल्वा ने इस इंटरव्यू ब्रिक्स करेंसी पर विस्तार से बात की. उन्होंने कहा कि हमने यह नहीं कहा कि हम ब्रिक्स करेंसी बनाएंगे. ब्रिक्स के अंदर नई करेंसी बनाने पर कोई बहस नहीं है. लेकिन यह जरूरी नहीं है कि ब्राजील और इंडिया के बीच ट्रेड डील US डॉलर में ही हो. हम इसे अपनी करेंसी में भी कर सकते हैं.

दिल्ली में AI इम्पैक्ट समिट के दौरान युवा कांग्रेस के कुछ कार्यकर्ताओँ ने शर्ट उतारकर सार्वजनिक रूप से विवादास्पद प्रदर्शन किया. इस घटना के बाद पुलिस ने 5 से 6 प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया. बीजेपी ने इस प्रदर्शन पर तीखा हमला किया है और संबित पात्रा ने कहा कि इस प्रदर्शन को जानबूझकर किया गया था. AI समिट में इस तरह के प्रदर्शन ने वहां की शांति भंग कर दी.

आज का दंगल घरेलू सियासत में देश के वैश्विक अपमान पर है. क्योंकि दिल्ली में चल रहे एआई इम्पैक्ट समिट में आज ऐसी घटना हुई है जिसे लेकर बीजेपी हमलावर है. दिल्ली में चल रहे जिस एआई समिट में शामिल होने के लिए दुनिया भर से नेता-उद्योगपति-टेक्नोकरेट्स भारत आए हुए हैं. उसी मेले में जाकर युवा कांगरसे के 10 कार्यकर्तां ने यूएस डील के विरोध में प्रदर्शन करना शुरू कर दिया. ये कार्यकर्ता अपनी टीशर्ट उतारकर उसे बैनर की तरह लहराकर प्रदर्शन कर रहे थे.

दिल्ली के मुखर्जी नगर में 1 साल 9 माह के बच्चे हादी की मौत का मामला सामने आया है. एसएफएस फ्लैट्स के पार्क में मौसी आजरा पर गला दबाने की आशंका है. स्थानीय लोगों ने बच्चे को छुड़ाकर न्यूलाइफ अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित किया. पुलिस ने आरोपी महिला को हिरासत में लिया है. शव को पोस्टमार्टम के लिए बाबू जगजीवन राम अस्पताल भेजा गया है.

तिरुवनंतपुरम में आधी रात को 14 साल के लड़के की जॉयराइड, माता-पिता को घर में बंद कर खाई में गिराई कार
तिरुवनंतपुरम में एक नाबालिग लड़के ने अपने माता-पिता को घर में बंद कर आधी रात को कार निकाली और दोस्त के साथ घूमने निकल गया. तभी करमना में कार रेलिंग तोड़कर कई फीट नीचे जा गिरी, लेकिन दोनों नाबालिग चमत्कारिक रूप से बच गए. पढ़ें इस हादसे की हैरान करने वाली कहानी.

एआई समिट में प्रदर्शन के मामले में इंडियन यूथ कांग्रेस के चार कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार किया गया है. सूत्रों के अनुसार आरोपियों ने पहले काले छाते पर प्रिंटेड स्टिकर लगाकर मंडपम में प्रवेश की योजना बनाई थी, लेकिन सुरक्षा जांच में पकड़े जाने की आशंका के चलते उन्होंने प्लान बदलकर टी-शर्ट पर स्टिकर लगवाए.



