
पहले हरी झंडी फिर ऐनवक्त पर क्यों टला दिल्ली मेयर का चुनाव, LG वीके सक्सेना ने बताई ये वजह
AajTak
एलजी के मुताबिक ये भी जरूरी है कि कानून की पवित्रता और लोकतांत्रिक प्रक्रिया को बरकरार रखा जाए. लिहाजा गहन विचार-विमर्श के बाद यह निर्णय लिया गया कि मुख्यमंत्री के इनपुट के बिना पीठासीन अधिकारी की नियुक्ति के संबंध में निर्णय लेना उचित नहीं होगा.
दिल्ली नगर निगम के मेयर के 26 अप्रैल को होने वाले चुनाव टल गए हैं. इसकी वजह पीठासीन अधिकारी की नियुक्ति पर पेच फंसना बताया जा रहा है. इसके साथ ही एलजी ने चुनाव रद्द होने के कुछ कारण बताए हैं. दरअसल, MCD ने 26 अप्रैल 2024 को दिल्ली नगर निगम अधिनियम 1957 की धारा 35(1) के तहत मेयर और डिप्टी मेयर का चुनाव कराने का प्रस्ताव दिया था, इसी अधिनियम की धारा 77 (A) के तहत एक पीठासीन अधिकारी की नियुक्ति होती है, जो एक स्वतंत्र और निष्पक्ष चुनाव प्रक्रिया सुनिश्चित करती है.
दिल्ली के उपराज्यपाल वीके सक्सेना ने चीफ सेक्रेटरी को लिखा कि जीएनसीटीडी एक्ट के तहत चुनाव करवाने के लिए पीठासीन अधिकारी की नियुक्ति जरूरी होती है. GNCTD एक्ट की धारा 45 I(4)(viii) में कहा गया है कि पीठासीन अधिकारी की नियुक्ति के प्रस्ताव को मुख्यमंत्री और मुख्य सचिव के माध्यम से मंजूरी के लिए उपराज्यपाल को प्रस्तुत किया जाता है. यह चुनाव प्रक्रिया की अखंडता को बनाए रखने और कानून द्वारा निर्धारित शक्ति को बनाए रखने के लिए जरूरी है.
प्रक्रिया के मुताबिक दिल्ली के मुख्यमंत्री के प्रस्ताव पर ही उपराज्यपाल पीठासीन अधिकारी के नाम पर फाइनल मुहर लगाते हैं. दिल्ली के मुख्यमंत्री फिलहाल न्यायिक हिरासत में हैं, ऐसे में कानूनी बाध्यता की वजह से मेयर का चुनाव नहीं हो सकता.
बता दें कि मुख्यमंत्री की अनुशंसा के अभाव में पीठासीन अधिकारी के लिए 250 पार्षदों के नाम सौंपे गए थे, लेकिन मुख्यमंत्री की भागीदारी के बिना इस प्रक्रिया में आगे बढ़ने से कानूनी और संवैधानिक विसंगतियां पैदा हो सकती थीं. क्योंकि प्रस्ताव पर मुख्यमंत्री की सहमति के बिना किसी को भी पीठासीन अधिकारी नहीं बनाया जा सकता है.
एलजी के मुताबिक ऐसे में ये भी जरूरी है कि इन परिस्थितियों में कानून की पवित्रता और लोकतांत्रिक प्रक्रिया को बरकरार रखा जाए. लिहाजा गहन विचार-विमर्श के बाद यह निर्णय लिया गया कि मुख्यमंत्री के इनपुट के बिना पीठासीन अधिकारी की नियुक्ति के संबंध में निर्णय लेना उचित नहीं होगा.
एमसीडी जिस तरह कार्य करती है, उसका सार्वजनिक सेवा पर महत्वपूर्ण प्रभाव पड़ता है और यह आवश्यक है कि ये कार्यवाहियां एमसीडी पर प्रतिकूल प्रभाव न डालें. इसे सुनिश्चित करने के लिए यह प्रस्तावित किया गया कि अधिनियम की धारा 36(1) के अनुसार चुनाव स्थगित कर दिया जाए और मौजूदा मेयर और डिप्टी मेयर अपने पद बरकरार रखें. इसलिए एलजी ने अपने प्रशासनिक अधिकार का प्रयोग करते हुए मौजूदा मेयर और डिप्टी मेयर को ही फिलहाल पद पर बने रहने का आदेश दिया.

YouTube देख आया सपना, बिना UPSC क्लियर किए बन गए 'IAS'... शादी में 15 लाख कैश लेने वाले प्रीतम का सच
YouTube से IAS बनने का सपना देखने वाला प्रीतम निषाद आखिरकार पुलिस पूछताछ में टूट गया. गोरखपुर में फर्जी अफसर बनकर शादी रचाने वाले आरोपी ने कबूला कि उसने UPSC की परीक्षा कभी पास नहीं किया. 15 लाख लेकर शादी करने, दो शादियों और झूठी पहचान बनाने का भी राज खुल गया है. अब पुलिस उसके पूरे खेल और संभावित नेटवर्क की गहराई से जांच कर रही है.

ईरान से जुड़े तनाव के बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बीच फोन पर अहम बातचीत हुई है. ये बातचीत 28 फरवरी को ईरान पर अमेरिका-इजरायल हमले के बाद पहली बार हुई है. भारत में अमेरिका के राजदूत सर्जियो गोर के मुताबिक, दोनों नेताओं ने मध्य-पूर्व की स्थिति और खासतौर पर स्ट्रेट ऑफ होर्मुज को खुला रखने पर चर्चा की.

दिल्ली पुलिस क्राइम ब्रांच ने राजधानी में सक्रिय एक इंटरनेशनल आर्म्स ट्रैफिकिंग मॉड्यूल का बड़ा खुलासा करते हुए 10 तस्करों को गिरफ्तार कर लिया है. यह पूरा नेटवर्क पुरानी दिल्ली से ऑपरेट हो रहा था और इसके तार पाकिस्तान, नेपाल और बांग्लादेश तक जुड़े हुए थे. छापेमारी के दौरान पुलिस ने 21 हाई-टेक विदेशी हथियार और 200 जिंदा कारतूस बरामद किए.

छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर में लोगों की नजरें अचानक आसमान पर अटक गईं- 40 फीट ऊंचे मोबाइल टावर पर एक युवक बैठा था. युवक नीचे झांककर ऐलान कर रहा था- पसंद की लड़की से शादी नहीं कराई तो कूद जाऊंगा! करीब 4 घंटे तक चला यह हाई-वोल्टेज ड्रामा लोगों को हैरान करता रहा, जबकि जिस लड़की के लिए यह जिद थी, वह इनकार कर चुकी थी.

दिल्ली के करोल बाग इलाके में झंडेवालान मंदिर के पास मंगलवार देर रात एक डबल डेकर अनियंत्रित होकर पलट गई. इस हादसे में दो लोगों की मौत हो गई, वहीं कई अन्य यात्री घायल हुए हैं. जानकारी के मुताबिक, बस में करीब 25 यात्री सवार थे. फायर डिपार्टमेंट के मुताबिक, राजस्थान की एक बस हनुमान मंदिर चौक के पास पलट गई. इस दौरान यात्रियों का सामान सड़क पर बिखर गया और 23 यात्री घायल हो गए.

दिल्ली पुलिस का बड़ा एक्शन, PAK से नेपाल के रास्ते आ रहे विदेशी हथियारों का जखीरा बरामद, 10 गिरफ्तार
दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने एक बड़े अंतरराष्ट्रीय हथियार तस्करी मॉड्यूल का भंडाफोड़ किया है. पाकिस्तान, नेपाल और बांग्लादेश से जुड़े इस नेटवर्क के 10 गुर्गों को गिरफ्तार किया गया है. इनके पास से सब-मशीन गन सहित 21 विदेशी अत्याधुनिक हथियार बरामद हुए हैं जो दिल्ली-एनसीआर के गैंगस्टरों को सप्लाई किए जाने थे.







