
पहले श्रद्धा, फिर अंजन और अब निक्की... दिल्ली में प्यार के तीन कातिल और फ्रिज कनेक्शन!
AajTak
पुलिस जब श्रद्धा मर्डर केस की छानबीन कर रही थी, ठीक तभी अंजन दास मर्डर केस ने दिल्ली पुलिस को हलकान कर दिया था. उसकी लाश के टुकड़े भी फ्रिज में रखने के बाद ठिकाने लगाए गए थे और अब निक्की मर्डर केस. ये कत्ल, लाश और फ्रिज से जुड़ी तीन खौफनाक कहानी हैं, जो किसी भी इंसान को दहला सकती हैं.
देश की राजधानी दिल्ली में श्रद्धा वॉल्कर मर्डर केस को लोग भूले भी नहीं कि बिल्कुल वैसा ही कत्ल का एक सनसनीखेज मामला सामने आ गया. जिसमें लिव इन पार्टनर साहिल गहलोत ने ही अपनी गर्लफ्रेंड निक्की यादव को मौत की नींद सुला दिया और उसकी लाश को फ्रिज में रखकर शादी करने चला गया.
श्रद्धा मर्डर केस में भी आरोपी ने लाश के टुकड़ों को काटकर फ्रिज में रखने के बाद फेंका था. पुलिस जब श्रद्धा मर्डर केस की छानबीन कर रही थी, ठीक तभी अंजन दास मर्डर केस ने दिल्ली पुलिस को हलकान कर दिया था. उसकी लाश के टुकड़े भी फ्रिज में रखने के बाद ठिकाने लगाए गए थे. ये कत्ल, लाश और फ्रिज से जुड़ी तीन खौफनाक कहानी हैं, जो किसी भी इंसान को दहला सकती हैं.
14 फरवरी 2023, निक्की यादव मर्डर केस दिल्ली पुलिस ने खुलासा करते हुए बताया कि बाबा हरिदास नगर इलाके में निक्की यादव नाम की लड़की का कत्ल किया गया और उसकी लाश को एक ढाबे के फ्रिज में छिपाकर रखा गया. दरअसल, निक्की का कातिल कोई और नहीं बल्कि उसका आशिक साहिल गहलोत निकला. जिसने मोबाइल चार्जिंग केबल से पहले निक्की का गला घोंटा और फिर उसकी लाश को ठिकाने लगाया. यही नहीं वारदात को अंजाम देने के महज कुछ घंटे बाद ही साहिल ने दूसरी लड़की के साथ शादी भी कर ली.
10 फरवरी 2023 पुलिस के मुताबिक, साहिल गहलोत ने 10 फरवरी 2023 को अपनी प्रेमिका निक्की यादव का मर्डर किया था. असल में निक्की को पता चल गया था कि साहिल दूसरी लड़की से शादी करने वाला है. जब उसने साहिल से सवाल जवाब किए, मामला बढ़ गया और दोनों के बीच में कहासुनी शुरू हो गई. उस कहासुनी की वजह से साहिल ने गुस्से में आकर पहले मोबाइल केबल से निक्की का गला दबाया और फिर उसकी हत्या कर दी.
कार में ही किया था मर्डर इस पूरी वारदात को साहिल ने अपनी गाड़ी में ही अंजाम दिया था. उसके बाद कई घंटों तक वो निक्की की लाश को गाड़ी में लेकर घूमता रहा और फिर वो बाबा हरिदास थाने के पास एक ढाबे में पहुंचा. वो ढाबा बंद था. उसने लाश को ढाबे में रखे एक बड़े से फ्रिज में छुपा दिया और वहां से निकल गया. कुछ घंटे बाद ही साहिल ने अपनी शादी की तैयारी शुरू कर दी. उसके परिवार वालों ने एक लड़की को पहले से ही पसंद कर रखा था. फिर उसी दिन रात को उसने शादी भी कर ली थी.
आरोपी साहिल गहलोत ही है ढाबे का मालिक एडीसीपी विक्रम सिंह ने बताया है कि उन्हें मंगलवार की सुबह सूचना मिली थी कि एक लड़की की हत्या कर उसके शव को ढाबे में छिपा दिया गया है. पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को बरामद किया था. जांच के बाद आरोपी साहिल गहलोत को पकड़ा गया है. आगे की कानूनी कार्रवाई अभी की जा रही है. पुलिस ने अपने बयान में इस बात का भी खुलासा किया है कि आरोपी ने निक्की की मोबाइल केबल से गला घोटकर हत्या की थी. वहीं जिस ढाबे में निक्की के शव को रखा गया, वो भी साहिल गहलोत का ही था. यानी कि आरोपी ने पहले से सोच रखा था कि वो हत्या कर शव को कहां ठिकाने लगाएगा.

रमजान के महीने में देश के कई हिस्सों में सांप्रदायिक तनाव की घटनाएं सामने आई हैं. खासकर मध्यप्रदेश के जबलपुर, हैदराबाद और कर्नाटक के बागलकोट में हालात तनावपूर्ण रहे. जबलपुर के सिहोरा इलाके में मंदिर और मस्जिद के बीच आरती और नमाज के समय विवाद हुआ जिसने तोड़फोड़ और पथराव को जन्म दिया. पुलिस ने कई आरोपियों को गिरफ्तार किया है और स्थिति को नियंत्रण में रखने के लिए कार्रवाई कर रही है.

उत्तराखंड के पौड़ी जनपद के श्रीनगर में स्थित लोकप्रिय धारी देवी मंदिर के पास बहने वाली अलकनंदा नदी में बड़ा हादसा टल गया. नदी में दो बोटों की आमने-सामने जोरदार टक्कर हुई जिसके कारण कुछ देर के लिए अफरा-तफरी मच गई. टक्कर के बाद एक चालक नदी में गिर गया जबकि दूसरी बोट अनियंत्रित होकर बीच धारा में घूमती रही. सौभाग्यवश चालक तैरकर सुरक्षित बाहर आ गया और बोट संचालकों की सूझबूझ से सभी सवार सुरक्षित बचा लिए गए.

ब्राजील के राष्ट्रपति लूला डा सिल्वा ने इस इंटरव्यू ब्रिक्स करेंसी पर विस्तार से बात की. उन्होंने कहा कि हमने यह नहीं कहा कि हम ब्रिक्स करेंसी बनाएंगे. ब्रिक्स के अंदर नई करेंसी बनाने पर कोई बहस नहीं है. लेकिन यह जरूरी नहीं है कि ब्राजील और इंडिया के बीच ट्रेड डील US डॉलर में ही हो. हम इसे अपनी करेंसी में भी कर सकते हैं.

दिल्ली में AI इम्पैक्ट समिट के दौरान युवा कांग्रेस के कुछ कार्यकर्ताओँ ने शर्ट उतारकर सार्वजनिक रूप से विवादास्पद प्रदर्शन किया. इस घटना के बाद पुलिस ने 5 से 6 प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया. बीजेपी ने इस प्रदर्शन पर तीखा हमला किया है और संबित पात्रा ने कहा कि इस प्रदर्शन को जानबूझकर किया गया था. AI समिट में इस तरह के प्रदर्शन ने वहां की शांति भंग कर दी.

आज का दंगल घरेलू सियासत में देश के वैश्विक अपमान पर है. क्योंकि दिल्ली में चल रहे एआई इम्पैक्ट समिट में आज ऐसी घटना हुई है जिसे लेकर बीजेपी हमलावर है. दिल्ली में चल रहे जिस एआई समिट में शामिल होने के लिए दुनिया भर से नेता-उद्योगपति-टेक्नोकरेट्स भारत आए हुए हैं. उसी मेले में जाकर युवा कांगरसे के 10 कार्यकर्तां ने यूएस डील के विरोध में प्रदर्शन करना शुरू कर दिया. ये कार्यकर्ता अपनी टीशर्ट उतारकर उसे बैनर की तरह लहराकर प्रदर्शन कर रहे थे.

दिल्ली के मुखर्जी नगर में 1 साल 9 माह के बच्चे हादी की मौत का मामला सामने आया है. एसएफएस फ्लैट्स के पार्क में मौसी आजरा पर गला दबाने की आशंका है. स्थानीय लोगों ने बच्चे को छुड़ाकर न्यूलाइफ अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित किया. पुलिस ने आरोपी महिला को हिरासत में लिया है. शव को पोस्टमार्टम के लिए बाबू जगजीवन राम अस्पताल भेजा गया है.

तिरुवनंतपुरम में आधी रात को 14 साल के लड़के की जॉयराइड, माता-पिता को घर में बंद कर खाई में गिराई कार
तिरुवनंतपुरम में एक नाबालिग लड़के ने अपने माता-पिता को घर में बंद कर आधी रात को कार निकाली और दोस्त के साथ घूमने निकल गया. तभी करमना में कार रेलिंग तोड़कर कई फीट नीचे जा गिरी, लेकिन दोनों नाबालिग चमत्कारिक रूप से बच गए. पढ़ें इस हादसे की हैरान करने वाली कहानी.

एआई समिट में प्रदर्शन के मामले में इंडियन यूथ कांग्रेस के चार कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार किया गया है. सूत्रों के अनुसार आरोपियों ने पहले काले छाते पर प्रिंटेड स्टिकर लगाकर मंडपम में प्रवेश की योजना बनाई थी, लेकिन सुरक्षा जांच में पकड़े जाने की आशंका के चलते उन्होंने प्लान बदलकर टी-शर्ट पर स्टिकर लगवाए.

दिल्ली से मेरठ के बीच यात्रा को तेज और आसान बनाने की दिशा में 82 किमी लंबे दिल्ली-मेरठ आरआरटीएस कॉरिडोर पर चलने वाली नमो भारत रैपिड रेल ने सराय काले खां से मेरठ के बेगमपुल तक सफल ट्रायल रन पूरा कर लिया है. करीब 160 किमी प्रति घंटे की रफ्तार वाली यह ट्रेन दोनों शहरों के बीच सफर को 55-60 मिनट में पूरा करेगी, जिससे दिल्ली, गाजियाबाद और मेरठ के यात्रियों को बड़ी राहत मिलेगी.

दिल्ली में अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व वाली आम आदमी पार्टी को पराजित करने के बाद रेखा गुप्ता की अगुवाई में बीजेपी की सरकार एक साल पूरी कर चुकी है. इस मौके पर सीएम रेखा गुप्ता ने दावा किया कि उन्होंने अपने वादों को पूरा करने की कोशिश की है. साथ ही अपने एक वर्ष की उपलब्धियां भी बताईं. देखें वीडियो.



