
पहले शो से फिर इंस्टाग्राम से लिया ब्रेक, Anupamaa की एक्ट्रेस से नाराज हुए फैंस
AajTak
तसनीम ने मजेदार तरीके से इंस्टा पर ब्रेक का ऐलान किया. उन्होंने पोस्ट कर लिखा- आप सभी से छोटे ब्रेक के बाद मिलती हूं. तसनीम में चलती गाड़ी का ग्राफिक्स शेयर किया है. कैप्शन में तसनीम ने लिखा-अच्छा चलती हूं दुआओं में याद रखना. तसनीम की पोस्ट वायरल हो रही है.
पॉपुलर टीवी शो अनुपमा की एक्ट्रेस तसनीम शेख ने इंस्टाग्राम से ब्रेक ले लिया है. ऐसा कर तसनीम ने अपने फैंस को हैरान कर दिया है. तसनीम टीवी के इस हिट शो में राखी दवे का रोल प्ले करती हैं.

मुंबई में आयोजित इवेंट 'द ऑनर्स' में जब करीना कपूर खान ने कदम रखा, तो सबकी निगाहें उन्हीं पर ठहर गईं. रेड कार्पेट पर बेबो का अंदाज हमेशा की तरह जुदा और बेहद ग्लैमरस था. इस खास मौके के लिए करीना ने एक बेहद दिलकश लाल रंग का गाउन चुना, जो न केवल उनकी खूबसूरती में चार चांद लगा रहा था, बल्कि इसका एक खास ऐतिहासिक कनेक्शन भी था.












