
पहले बंधक को पीटकर मार डाला, फिर पुलिस पर किया अटैक, ASI की मौत... MP के रीवा में उपद्रव की पूरी कहानी
AajTak
मध्य प्रदेश के रीवा (Rewa) के मऊगंज में पुलिस पार्टी पर जानलेवा हमला हो गया. दरअसल, पुलिस टीम बंधक को छुड़ाने पहुंची थी, तभी ग्रामीणों ने डंडे और पत्थरों से हमला कर दिया. इस हिंसक झड़प में एएसआई की मौत हो गई, जबकि थाना प्रभारी समेत कई पुलिसकर्मी और तहसीलदार गंभीर रूप से घायल हो गए.
मध्य प्रदेश के मऊगंज जिले के शाहपुर इलाके में उस वक्त हड़कंप मच गया, जब आदिवासी युवक की मौत को लेकर दो पक्षों में विवाद हो गया. इस दौरान पुलिस टीम पर हमला कर दिया गया. इस हमले में ASI रामचरण गौतम की मौत हो गई, जबकि थाना प्रभारी सहित कई पुलिसकर्मी गंभीर रूप से घायल हो गए. हालात इतने बिगड़ गए कि आरोपियों ने पुलिसकर्मियों को बंधक बना लिया, जिसके बाद भारी पुलिस बल को मौके पर तैनात करना पड़ा.
जानकारी के अनुसार, गड़रा गांव जिला मुख्यालय से 25 किलोमीटर दूर है. वहां कोल जनजाति के कुछ लोगों ने सनी द्विवेदी नाम के युवक को अगवा कर लिया. उनका आरोप था कि उसने दो महीने पहले एक आदिवासी युवक अशोक कुमार की हत्या की थी. हालांकि, पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार, अशोक कुमार की मौत एक सड़क दुर्घटना में हुई थी.
शनिवार को जब पुलिस को सनी द्विवेदी के अपहरण की सूचना मिली, तो शाहपुर थाना प्रभारी संदीप भारतीय के नेतृत्व में एक पुलिस टीम उसे बचाने के लिए गांव पहुंची, लेकिन जब तक पुलिस वहां पहुंची, तब तक सनी द्विवेदी को कथित रूप से एक कमरे में बंधक बनाकर बुरी तरह पीट-पीटा गया था, जिससे उसकी मौत हो गई.
यह भी पढ़ें: 'जबरन रंग डाला और मौत तक पीटा, जबड़ा बाहर निकला था...', उन्नाव में मुस्लिम युवक की मौत पर बोले परिजन
घटना की सूचना पर शाहपुर थाना प्रभारी संदीप भारतीय टीम के साथ मौके पर पहुंचे. जब पुलिस ने कमरे का दरवाजा खोला तो सनी द्विवेदी मृत अवस्था में मिला. इस दौरान पुलिस ने दो आरोपियों को हिरासत में लिया, लेकिन जैसे ही पुलिस टीम मौके से रवाना होने लगी तो ग्रामीणों ने लाठी-डंडों और पत्थरों से पुलिस पर हमला कर दिया.
इस दौरान हमले में ASI रामचरण गौतम की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि शाहपुर थाना प्रभारी संदीप भारतीय, तहसीलदार कुंवारे लाल पनिका, ASI बृहस्पति पटेल, SDOP रीडर अंकित शुक्ला, 25वीं बटालियन के जवाहर सिंह यादव समेत कई पुलिसकर्मी घायल हो गए, जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया.

पश्चिमी एशिया में युद्ध के बीच भारत की चिंताएं तेल और गैस सप्लाई को लेकर बढ़ी हुई हैं. प्रधानमंत्री ने ताजा हालात की जानकारी सदन में बोलते हुए देश को दी. अब आज रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कर्तव्य भवन-2 में अहम बैठक की है. करीब डेढ़ घंटे तक चली इस बैठक में CDS और तीनों सेनाओं के प्रमुख भी मौजूद रहे, जिन्होंने होर्मुज से तेल और गैस की सप्लाई को लेकर चर्चा की. देखें वीडियो.

पश्चिम एशिया के हालात सुधरते नहीं दिख रहे..ट्रंप ने ईरान के पावर प्लांट पर 5 दिनों तक हमला ना करने की हामी जरूर भरी है लेकिन अब भी हमले थमे नहीं है. पश्चिम एशिया के हालात को देखते हुए भारत ने भी अपनी तैयारी मुकम्मल कर रखी है. राजनाथ सिंह ने एक हाईलेवल मीटिंग बुलाकर तैयारी की समीक्षा की. तो भारतीय एलपीजी टैंकरों की सुरक्षा के लिए भारतीय युद्धपोत हॉर्मुज पहुंच चुके हैं. पीएम मोदी ने कल लोकसभा में साफ कह दिया था कि तेल सप्लाई में रुकावट या नागरिकों और पावर प्लांट पर हमला मंजूर नहीं.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ईरान जंग पर राज्यसभा में कहा कि पश्चिम एशिया में चल रहे इस युद्ध को तीन हफ्ते से ज्यादा का समय हो चुका है. इसने पूरे विश्व को गंभीर ऊर्जा संकट में डाल दिया है. इसका असर भारत पर भी पड़ रहा है. गल्फ देशों में करीब एक करोड़ भारतीय रहते हैं, वहां काम करते हैं. उनके जीवन की रक्षा भी भारत के लिए चिंता का विषय है. होर्मुज स्ट्रेट में बड़ी संख्या में जहाज फंसे हैं. उनके क्रू मेंबर्स भी अधिकतर भारतीय हैं. यह भी भारत के लिए चिंता का विषय है. ऐसे में जरूरी है कि भारत के इस उच्च सदन से दुनिया में संवाद का संदेश जाए. हम गल्फ के देशों के साथ लगातार संपर्क में हैं. हम ईरान, इजरायल और अमेरिका के साथ भी संपर्क में हैं. हमने डीएस्केलेशन और होर्मुज स्ट्रेट खोले जाने पर भी लगातार बात की है. भारत ने नागरिकों पर, सिविल इंफ्रास्ट्रक्चर पर, एनर्जी और ट्रांसपोर्टेशन इंफ्रास्ट्रक्चर पर हमलों का विरोध किया है.










