
पहले फायरिंग की फिर दागे मोर्टार, Taliban के Pakistan पर एक साल में 300 से ज्यादा हमले
AajTak
पाकिस्तान के चित्राल में तहरीक-ए-तालिबान और PAK सेना के बीच भीषण गोलीबारी चल रही है. इस जंग में अब तक पाकिस्तान के 4 सैनिक और टीटीपी के 12 लड़ाके मारे जा चुके हैं. टीटीपी का दावा है कि उसने पाकिस्तान के कई गांवों पर कब्जा कर लिया है.
ऊंचे-ऊंचे पहाड़ों पर बर्फ की चादर, नदी में कल कल बहता पानी और मनमोहक नजारे... सर्दी के मौसम में चित्राल की खूबसूरती कुछ ऐसी ही होती है. पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत का सबसे बड़ा शहर चित्राल, जहां पाकिस्तान-अफगानिस्तान बॉर्डर के करीब PAK सेना और तहरीक-ए-तालिबान पाकिस्तान यानी TTP के बीच जंग छिड़ी हुई है. अल जजीरा की रिपोर्ट के मुताबिक इस हमले में अब तक पाकिस्तान के 4 सैनिक और TTP के 12 लड़ाके मारे जा चुके हैं. फायरिंग के साथ शुरू हुई जंग में अब TTP ने पाकिस्तान पर मोर्टार दागने भी शुरू कर दिए हैं. गुरुवार को 3 बार मोर्टार दागे गए हैं. हालांकि, यह पूरी जंग पाकिस्तान के इलाके में ही चल रही है.
चित्राल की पहाड़ियां सर्दी के मौसम में जब बर्फ से ढकी रहती हैं तो वहां आवाजाही करीब-करीब बंद हो जाती है. लेकिन, गर्मियों के मौसम में TTP के लड़ाके ज्यादा एक्टिव रहते हैं. पिछले एक साल के रिकॉर्ड को देखें तो टीटीपी ने अपना वजूद बढ़ाने के लिए खैबर पख्तूनख्वा में एक के बाद 300 से ज्यादा हमलों को अंजाम दिया है. इस बार तो हालात इतने खराब हैं कि पाकिस्तान को अफगानिस्तान से सटी बॉर्डर को तक बंद करना पड़ा है.
पाकिस्तान के सैनिकों पर किया हमला
चित्राल में ही हिंदुकुश पहाड़ का सबसे ऊंचा हिस्सा मौजूद है. यहां पाकिस्तान और अफगानिस्तान करीब 2,640 किलोमीटर की बॉर्डर शेयर करते हैं. इसे डुरंड रेखा या वखान कॉरिडोर भी कहा जाता है. यह कॉरिडोर पाकिस्तान के साथ-साथ अफगानिस्तान को ताजिकिस्तान से भी जोड़ता है. यहां 6 सितंबर से पाकिस्तान की सेना और टीटीपी के लड़ाकों के बीच जंग छिड़ी हुई है. एक दिन पहले ही टीटीपी के हथियारबंद लड़ाकों ने इस इलाके में पाकिस्तान की सैन्य चौकियों को निशाना बनाया था. इसके बाद ही दोनों तरफ से फायरिंग शुरू हो गई थी.
चित्राल में मौजूद हैं हजारों मुजाहिदीन

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक बार फिर ईरान पर नया बयान देकर दुनिया को चौंका दिया है. ट्रंप ने कहा कि ईरान समझौता करना चाहता है और वो समझौता करेंगे. साथ ही उन्होनें ये भी कहा कि ईरान ने अमेरिका को एक तोहफा दिया जो बहुत बड़ा और महत्वपूर्ण है. ट्रंप ने आगे ये बाताया कि ये तोहपा तेल और गैस से जुड़ा है.

ईरान के सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेई के सलाहकार मोहसेन रेजाई ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के 5 दिनों के युद्ध विराम के दावे की धज्जियां उड़ा दी है. रेजाई ने साफ कर दिया है कि अमेरिका और इजरायल के साथ जंग थमेगी नहीं बल्कि और तेज होगी साथ ही उन्होनें चेतावनी दी कि अगर ईरान के इंफ्स्ट्रराक्चर को अगर छुआ भी गया तो अमेरिका को गहरी चोट मिलेगी.

अमेरिका-इज़रायल-ईरान जंग के 25 दिन पूरे हो गए हैं. एक तरफ कूटनीतिक बातचीत की हलचल तेज हुई है, तो दूसरी तरफ सैन्य गतिविधियां भी जारी हैं.इधर इराक बगदाद में विक्टोरिया हवाई अड्डे पर हुए हमले का वीडियो सामने आया है. जानकारी के मुताबिक इराकी इस्लामिक रेजिस्टेंस ने विक्टोरिया बेस को निशाना बनाकर हमला किया. यहां पर अमेरिकी सेना तैनात है.

इजरायल पर ईरान के हमले जारी हैं. ईरान ने ऐसे ही एक हमले का वीडियो जारी किया है. ये वीडियो तेल अवीव पर मिसाइल दागने का बताया जा रहा है. इजरायल की एम्बुलेंस सर्विस की मानें तो ईरानी मिसाइल हमलों में इजरायल में 16 लोग मारे गए हैं. स्थानीय रिपोर्टों के मुताबिक इजरायल के कब्जे वाले वेस्ट बैंक में ईरानी मिसाइल हमले में 4 फिलिस्तीनी महिलाओं की मौत हो गई.

ईरान के साथ जारी जंग और अमेरिका में पेट्रोल की बढ़ती कीमतों ने राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की लोकप्रियता को तगड़ा झटका दिया है. ट्रंप की रेटिंग गिरकर 36% के रिकॉर्ड निचले स्तर पर आ गई है. चौंकाने वाली बात यह है कि आर्थिक मोर्चे पर अब ट्रंप की रेटिंग उनसे पहले राष्ट्रपति रहे जो बाइडेन के सबसे खराब दौर से भी नीचे चली गई है.








