
पहले पति की तलाश, दो बार लिव-इन, फिर कत्ल... मां-बेटे की खूनी साजिश से दहली दिल्ली
AajTak
आफताब और श्रद्धा लिवइन में रहते थे. लेकिन अंजन दास मर्डर केस में आरोपी महिला एक नहीं बल्कि दो-दो लोगों के साथ लिवइन में रह चुकी थी. तो हम आपको बताने जा रहे हैं श्रद्धा मर्डर केस जैसे एक नए मामले की पूरी कहानी.
दिल्ली में जब 5 जून को आफताब अमीन पूनावाला महरौली के जंगल में श्रद्धा की लाश के बचे हुए टुकड़ों को ठिकाने लगा रहा था, ठीक उसी वक्त महरौली से दूर ईस्ट दिल्ली में एक शख्स की लाश के टुकड़े पुलिस बरामद करती है. उधर, आफताब का फ्रिज खाली हो चुका था. तो दूसरी तरफ अभी भी फ्रिज में लाश के टुकड़े बाकी बचे थे. आफताब और श्रद्धा लिवइन में रहते थे. लेकिन इस मामले में आरोपी महिला एक नहीं बल्कि दो-दो लोगों के साथ लिवइन में रह चुकी थी. तो हम आपको बताने जा रहे हैं श्रद्धा मर्डर केस जैसे एक नए मामले की पूरी कहानी.
5 जून 2022, छतरपुर पहाड़ी, दिल्ली शायद ये वही तारीख थी, जब आफताब ने श्रद्धा की लाश के टुकड़ों की आखिरी किश्त महरौली के जंगलों में ठिकाने लगाई थी. इसके साथ ही आफताब के घर की फ्रिज अब खाली हो चुकी थी. ये आफताब और श्रद्धा की लिव इन की पहली कहानी थी.
5 जून 2022. पांडव नगर, दिल्ली 5 जून को दिल्ली में सिर्फ एक फ्रिज खाली नहीं हुआ था. बल्कि उसी रोज दो फ्रिज खाली हुए थे. दूसरा फ्रिज छतरपुर पहाड़ी से करीब 20 किलोमीटर दूर पांडव नगर के एक घर में रखा था. ठीक श्रद्धा केस की तरह इस केस में भी लाश के टुकड़े किए गए. टुक़ड़ों को फ्रिज में रखा गया और फिर अलग-अलग रातों में उन टुकड़ों को पॉलीथिन में डाल कर पूर्वी दिल्ली के अलग-अलग इलाक़ों में फेंका गया.
इत्तेफाक की बात देखिये कि जब श्रद्धा की लाश के टुकड़ों को दिल्ली पुलिस महरौली के जंगलों में ढूंढ़ रही थी, जब उस फ्रिज और टुकड़ों के बारे में दिल्ली और देश भर में बातें हो रही थीं. आफताब और श्रद्धा की कहानियां टीवी और अखबारों में सुर्खियां बनी हुई थीं. तब ठीक उसी वक्त दिल्ली के एक और घर में दो लोग इस खबर पर बराबर नज़रें गड़ाए बैठे थे. शायद उन्हें पता था कि छतरपुर के घर से निकली कहानी उनके घर में कैद कहानी से हू ब हू मिलती है.
श्रद्धा मर्डर केस जैसी दूसरी कहानी तो चलिए श्रद्धा पार्ट 2 की अब पूरी कहानी आपको बताते हैं. ये कहानी एक महिला की एक शादी और दो लिव इन की है. 5 जून को पांडव नगर पुलिस स्टेशन को एक सूचना मिलती है. खबर ये थी कि रामलीला मैदान की झाड़ियों में प्लास्टिक का एक बैग लावारिस पड़ा है. खबर मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंचती है. बैग खोलती है. बैग के अंदर से एक इंसानी पैर मिलता है. वो भी सड़ी गली हालत में. आस पास की तलाशी लेने पर थोड़ी ही दूरी पर प्लास्टिक का एक दूसरा बैग मिलता है. उसमें भी एक पैर था.
लगातार लाश के टुकड़े बरामद इसके बाद अगले तीन चार दिनों तक इसी रामलीला मैदान की झाड़ियों से अलग-अलग कुछ और प्लास्टिक के बैग मिलते हैं. इन सभी बैग से कुल मिलाकर दो पैर, दो जांघ, दो हाथ और एक सिर बरामद होता है. पर चेहरा पहचाने जाने लायक नहीं था. इसके बाद पुलिस की टीम पूरे इलाके को छान मारती है. लेकिन लाश का कोई और टुकड़ा नहीं मिलता. फोरेंसिक टीम की मदद से पुलिस बरामद लाशों के टुकड़ों को लाल बहादुर शास्त्री हॉस्पिटल में सुरक्षित रखवा देती है. इसके बाद बाकी इलाक़ों की भी तलाशी लेती है. मगर कोई और टुकड़ा नहीं मिलता.

रमजान के महीने में देश के कई हिस्सों में सांप्रदायिक तनाव की घटनाएं सामने आई हैं. खासकर मध्यप्रदेश के जबलपुर, हैदराबाद और कर्नाटक के बागलकोट में हालात तनावपूर्ण रहे. जबलपुर के सिहोरा इलाके में मंदिर और मस्जिद के बीच आरती और नमाज के समय विवाद हुआ जिसने तोड़फोड़ और पथराव को जन्म दिया. पुलिस ने कई आरोपियों को गिरफ्तार किया है और स्थिति को नियंत्रण में रखने के लिए कार्रवाई कर रही है.

उत्तराखंड के पौड़ी जनपद के श्रीनगर में स्थित लोकप्रिय धारी देवी मंदिर के पास बहने वाली अलकनंदा नदी में बड़ा हादसा टल गया. नदी में दो बोटों की आमने-सामने जोरदार टक्कर हुई जिसके कारण कुछ देर के लिए अफरा-तफरी मच गई. टक्कर के बाद एक चालक नदी में गिर गया जबकि दूसरी बोट अनियंत्रित होकर बीच धारा में घूमती रही. सौभाग्यवश चालक तैरकर सुरक्षित बाहर आ गया और बोट संचालकों की सूझबूझ से सभी सवार सुरक्षित बचा लिए गए.

ब्राजील के राष्ट्रपति लूला डा सिल्वा ने इस इंटरव्यू ब्रिक्स करेंसी पर विस्तार से बात की. उन्होंने कहा कि हमने यह नहीं कहा कि हम ब्रिक्स करेंसी बनाएंगे. ब्रिक्स के अंदर नई करेंसी बनाने पर कोई बहस नहीं है. लेकिन यह जरूरी नहीं है कि ब्राजील और इंडिया के बीच ट्रेड डील US डॉलर में ही हो. हम इसे अपनी करेंसी में भी कर सकते हैं.

दिल्ली में AI इम्पैक्ट समिट के दौरान युवा कांग्रेस के कुछ कार्यकर्ताओँ ने शर्ट उतारकर सार्वजनिक रूप से विवादास्पद प्रदर्शन किया. इस घटना के बाद पुलिस ने 5 से 6 प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया. बीजेपी ने इस प्रदर्शन पर तीखा हमला किया है और संबित पात्रा ने कहा कि इस प्रदर्शन को जानबूझकर किया गया था. AI समिट में इस तरह के प्रदर्शन ने वहां की शांति भंग कर दी.

आज का दंगल घरेलू सियासत में देश के वैश्विक अपमान पर है. क्योंकि दिल्ली में चल रहे एआई इम्पैक्ट समिट में आज ऐसी घटना हुई है जिसे लेकर बीजेपी हमलावर है. दिल्ली में चल रहे जिस एआई समिट में शामिल होने के लिए दुनिया भर से नेता-उद्योगपति-टेक्नोकरेट्स भारत आए हुए हैं. उसी मेले में जाकर युवा कांगरसे के 10 कार्यकर्तां ने यूएस डील के विरोध में प्रदर्शन करना शुरू कर दिया. ये कार्यकर्ता अपनी टीशर्ट उतारकर उसे बैनर की तरह लहराकर प्रदर्शन कर रहे थे.

दिल्ली के मुखर्जी नगर में 1 साल 9 माह के बच्चे हादी की मौत का मामला सामने आया है. एसएफएस फ्लैट्स के पार्क में मौसी आजरा पर गला दबाने की आशंका है. स्थानीय लोगों ने बच्चे को छुड़ाकर न्यूलाइफ अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित किया. पुलिस ने आरोपी महिला को हिरासत में लिया है. शव को पोस्टमार्टम के लिए बाबू जगजीवन राम अस्पताल भेजा गया है.

तिरुवनंतपुरम में आधी रात को 14 साल के लड़के की जॉयराइड, माता-पिता को घर में बंद कर खाई में गिराई कार
तिरुवनंतपुरम में एक नाबालिग लड़के ने अपने माता-पिता को घर में बंद कर आधी रात को कार निकाली और दोस्त के साथ घूमने निकल गया. तभी करमना में कार रेलिंग तोड़कर कई फीट नीचे जा गिरी, लेकिन दोनों नाबालिग चमत्कारिक रूप से बच गए. पढ़ें इस हादसे की हैरान करने वाली कहानी.

एआई समिट में प्रदर्शन के मामले में इंडियन यूथ कांग्रेस के चार कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार किया गया है. सूत्रों के अनुसार आरोपियों ने पहले काले छाते पर प्रिंटेड स्टिकर लगाकर मंडपम में प्रवेश की योजना बनाई थी, लेकिन सुरक्षा जांच में पकड़े जाने की आशंका के चलते उन्होंने प्लान बदलकर टी-शर्ट पर स्टिकर लगवाए.

दिल्ली से मेरठ के बीच यात्रा को तेज और आसान बनाने की दिशा में 82 किमी लंबे दिल्ली-मेरठ आरआरटीएस कॉरिडोर पर चलने वाली नमो भारत रैपिड रेल ने सराय काले खां से मेरठ के बेगमपुल तक सफल ट्रायल रन पूरा कर लिया है. करीब 160 किमी प्रति घंटे की रफ्तार वाली यह ट्रेन दोनों शहरों के बीच सफर को 55-60 मिनट में पूरा करेगी, जिससे दिल्ली, गाजियाबाद और मेरठ के यात्रियों को बड़ी राहत मिलेगी.

दिल्ली में अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व वाली आम आदमी पार्टी को पराजित करने के बाद रेखा गुप्ता की अगुवाई में बीजेपी की सरकार एक साल पूरी कर चुकी है. इस मौके पर सीएम रेखा गुप्ता ने दावा किया कि उन्होंने अपने वादों को पूरा करने की कोशिश की है. साथ ही अपने एक वर्ष की उपलब्धियां भी बताईं. देखें वीडियो.



