
पहले करते रेकी, फिर सुनसान जगहों से चेन लूटकर हो जाते फरार... आगरा से 3 गिरफ्तार
AajTak
आगरा से तीन लुटेरों को गिरफ्तार किया गया है. तीनों चेन स्नेचिंग से लेकर कई मामलों में वांछित थे. पुलिस ने आरोपियों के पास से स्पोर्ट बाइक और 60 हजार रुपये भी बरामद किया है.
उत्तर प्रदेश के आगरा से पुलिस ने तीन चेन लुटेरों को दबोचा है. इन चेन लुटेरों ने पुलिस गिरफ्त में आने के बाद कबूल किया है कि उन पर दिल्ली के अलग-अलग थानों में 93 मुकदमे दर्ज हैं. थाना जगदीशपुरा पुलिस ने सेंट्रल पार्क के पास राह चलते व्यक्ति के गले से चेन तोड़कर भागने वाले इन तीन लुटेरों को गिरफ्तार किया है. पकड़े गए तीनों आरोपी कुख्यात अपराधी हैं. पुलिस ने इनके कब्जे से चोरी की स्पोर्ट बाइक और 60 हजार रुपए भी बरामद किया है.
दिल्ली के रहने वाले हैं लुटेरे
पुलिस ने प्रेस नोट में बताया है कि 10 नवंबर को बाइक सवार बदमाशों ने सेंट्रल पार्क के पास एक व्यक्ति की चेन तोड़ी थी. पीड़ित की शिकायत पर जगदीशपुरा थाने में मुकदमा दर्ज किया गया था. पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज और सर्विलांस की मदद से आरोपियों की तलाश शुरू की. 16 नवंबर को पुलिस चेकिंग के दौरान हनी उर्फ हरप्रीत, साहिब और इकबाल नाम के तीन बदमाशों को पकड़ा गया. पूछताछ में आरोपियों ने वारदात को कबूल किया है.
यह भी पढ़ें: मुरादाबाद में दो चेन स्नेचर गिरफ्तार, एक पर 29 तो दूसरे पर 12 मुकदमे, उत्तराखंड तक वारदात को देते थे अंजाम
पुलिस जांच में सामने आया कि हनी उर्फ हरप्रीत पुत्र हरविंदर सिंह निवासी विष्णु गार्डन थाना खायला दिल्ली पर 56 मुकदमे, इकबाल कुरैशी पुत्र अलाउद्दीन कुरैशी निवासी मालवीय नगर दिल्ली पर 31 मुकदमे और साहिब उर्फ प्रभजोत पुत्र तेजिंदर सिंह निवासी गीता कॉलोनी ईस्ट दिल्ली पर 5 मुकदमे दर्ज हैं. तीनों आरोपी दिल्ली के कुख्यात लुटेरे हैं.
आरोपियों ने पुलिस को बताया है कि वे 9 नवंबर को दिल्ली से चोरी की बाइक पर आगरा आए थे. सिकंदरा के एक गेस्ट हाउस में कमरा लेकर रुके और अगले दिन वारदात के लिए सेंट्रल पार्क के आसपास रेकी की. उन्हें इलाके में भीड़भाड़ कम लगी, जिसके बाद उन्होंने चैन स्नेचिंग को अंजाम दिया. हनी और साहिब बाइक पर थे. जबकि इकबाल आसपास घात लगाकर रेकी कर रहा था.

पश्चिमी एशिया में युद्ध के बीच भारत की चिंताएं तेल और गैस सप्लाई को लेकर बढ़ी हुई हैं. प्रधानमंत्री ने ताजा हालात की जानकारी सदन में बोलते हुए देश को दी. अब आज रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कर्तव्य भवन-2 में अहम बैठक की है. करीब डेढ़ घंटे तक चली इस बैठक में CDS और तीनों सेनाओं के प्रमुख भी मौजूद रहे, जिन्होंने होर्मुज से तेल और गैस की सप्लाई को लेकर चर्चा की. देखें वीडियो.

पश्चिम एशिया के हालात सुधरते नहीं दिख रहे..ट्रंप ने ईरान के पावर प्लांट पर 5 दिनों तक हमला ना करने की हामी जरूर भरी है लेकिन अब भी हमले थमे नहीं है. पश्चिम एशिया के हालात को देखते हुए भारत ने भी अपनी तैयारी मुकम्मल कर रखी है. राजनाथ सिंह ने एक हाईलेवल मीटिंग बुलाकर तैयारी की समीक्षा की. तो भारतीय एलपीजी टैंकरों की सुरक्षा के लिए भारतीय युद्धपोत हॉर्मुज पहुंच चुके हैं. पीएम मोदी ने कल लोकसभा में साफ कह दिया था कि तेल सप्लाई में रुकावट या नागरिकों और पावर प्लांट पर हमला मंजूर नहीं.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ईरान जंग पर राज्यसभा में कहा कि पश्चिम एशिया में चल रहे इस युद्ध को तीन हफ्ते से ज्यादा का समय हो चुका है. इसने पूरे विश्व को गंभीर ऊर्जा संकट में डाल दिया है. इसका असर भारत पर भी पड़ रहा है. गल्फ देशों में करीब एक करोड़ भारतीय रहते हैं, वहां काम करते हैं. उनके जीवन की रक्षा भी भारत के लिए चिंता का विषय है. होर्मुज स्ट्रेट में बड़ी संख्या में जहाज फंसे हैं. उनके क्रू मेंबर्स भी अधिकतर भारतीय हैं. यह भी भारत के लिए चिंता का विषय है. ऐसे में जरूरी है कि भारत के इस उच्च सदन से दुनिया में संवाद का संदेश जाए. हम गल्फ के देशों के साथ लगातार संपर्क में हैं. हम ईरान, इजरायल और अमेरिका के साथ भी संपर्क में हैं. हमने डीएस्केलेशन और होर्मुज स्ट्रेट खोले जाने पर भी लगातार बात की है. भारत ने नागरिकों पर, सिविल इंफ्रास्ट्रक्चर पर, एनर्जी और ट्रांसपोर्टेशन इंफ्रास्ट्रक्चर पर हमलों का विरोध किया है.










