
पहली बार बजाया गया 18 हजार साल पुराना शंख, सुनिए इसकी आवाज
AajTak
फ्रांस के नेचुरल हिस्ट्री म्यूजियम ऑफ टोउलोउस में एक 18 हजार साल पुराना शंख रखा है. यह पहली बार 1931 में पाइरेनीस माउंटेंस की मार्सोउलास गुफा में मिला था. तब इसे इस म्यूजियम में रखा गया है लेकिन इसे बजाया नहीं गया था. हाल ही में साइंटिस्ट्स ने इसे बजाया. इसकी आवाज सुनी. अब इसकी आवाज के सहारे ये 18 हजार साल पुरानी सभ्यता के संगीत का अंदाजा लगा रहे हैं.
फ्रांस के नेचुरल हिस्ट्री म्यूजियम ऑफ टोउलोउस में एक 18 हजार साल पुराना शंख रखा है. यह पहली बार 1931 में पाइरेनीस माउंटेंस की मार्सोउलास गुफा में मिला था. तब इसे इस म्यूजियम में रखा गया है लेकिन इसे बजाया नहीं गया था. हाल ही में साइंटिस्ट्स ने इसे बजाया. इसकी आवाज सुनी. अब इसकी आवाज के सहारे ये 18 हजार साल पुरानी सभ्यता के संगीत का अंदाजा लगा रहे हैं. (फोटोःगेटी) इस शंख का आकार मानव की खोपड़ी से भी बड़ा है. जब आर्कियोलॉजिस्ट ने इस शंख को ध्यान से देखा तो उन्हें लगा कि ये कोई आम समुद्री शंख नहीं है. इस शंख में एक खास तरह की कार्विंग है जो इसे बेहतरीन म्यूजिकल इंस्ट्रूमेंट बनाता है. आर्कियोलॉजिस्ट ऐसा मानते हैं कि इस शंख का उपयोग इतने साल पहले खुशी या धार्मिक मौकों पर बजाकर किया जाता रहा होगा. (फोटोःगेटी) सोरबोन यूनिवर्सिटी में लेबोरेटरी ऑफ मॉलीक्यूलर एंड स्ट्रक्चरल आर्कियोलॉजी के डायरेक्टर फिलिप वॉल्टर ने कहा कि 90 साल पहले जब यह 1931 में मिला था. तब इसे लविंग कप के तौर पर देखा गया था. इस बारे में एक स्टडी साइंस एडवांसेस नामक जर्नल में प्रकाशित भी हुई थी. (फोटोःगेटी)
चीनी मार्केट की शक्ल लगभग दो साल बाद बदल गई है. 2024 में BYD ने फॉक्सवैगन को पीछे छोड़ा था और 2025 में भी कंपनी चीनी मार्केट की टॉप कार सेलिंग ब्रांड बनी रही. हालांकि, 2026 की शुरुआत कुछ अलग हुई है. फॉक्सवैगन दोबारा चीनी मार्केट में टॉप सेलिंग ब्रांड बन गया है. कंपनी ने तमाम चीनी ब्रांड्स को पीछे छोड़ दिया है.

Aaj 17 March 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 17 मार्च 2026, दिन- मंगलवार, चैत्र मास, कृष्ण पक्ष, त्रयोदशी तिथि सुबह 09.23 बजे तक फिर चतुर्दशी तिथि, शतभिषा नक्षत्र, चंद्रमा- कुंभ में, सूर्य- मीन में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.06 बजे से दोपहर 12.54 बजे तक, राहुकाल- दोपहर 3.30 बजे से शाम 5 बजे तक, दिशा शूल- उत्तर.











