
पहलगाम हमले पर विवादित पोस्ट डालने वाला युवक गिरफ्तार, देहरादून पुलिस ने दी सख्त कार्रवाई की चेतावनी
AajTak
देहरादून में सोशल मीडिया पर पहलगाम हमले और मजार ध्वस्तीकरण पर आपत्तिजनक पोस्ट डालने के आरोप में युवक साहिल खान को गिरफ्तार कर लिया गया. पुलिस ने बताया कि युवक ने मंदिर गिराने की धमकी भी दी थी. सोशल मीडिया पर माहौल बिगाड़ने वाली गतिविधियों पर सख्त नजर रखी जा रही है और दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की चेतावनी दी गई है.
देहरादून से एक बड़ी कार्रवाई सामने आई है. शनिवार को नेहरू कॉलोनी निवासी एक युवक साहिल खान को सोशल मीडिया पर भड़काऊ पोस्ट डालने के आरोप में पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया. साहिल पर आरोप है कि उसने फेसबुक पर एक पोस्ट के जरिए पहलगाम आतंकी हमले को लेकर आपत्तिजनक टिप्पणी की थी और एक मंदिर को गिराने की धमकी भी दी थी. पहलगाम हमले में आतंकवादियों द्वारा 26 लोगों की हत्या कर दी गई थी, जिस पर साहिल की टिप्पणी को बेहद संवेदनशील माना गया.
पुलिस के मुताबिक, साहिल खान एक ऑटो चालक है और उसने हाल ही में सरकारी दून अस्पताल परिसर में बने एक ‘मजार’ के ध्वस्तीकरण से जुड़ी घटनाओं पर भी सोशल मीडिया पर पोस्ट डाली थी. प्रशासन ने शुक्रवार रात पुलिस बल की मौजूदगी में दो जेसीबी मशीनों से इस अवैध मजार को गिराया था. अधिकारियों ने बताया कि मजार को अवैध निर्माण मानते हुए हटाया गया, जबकि उत्तराखंड वक्फ बोर्ड का दावा है कि यह मजार लगभग 100 साल पुरानी और वैध थी.
यह भी पढ़ें: देहरादून में DJ बंद कराने पहुंची पुलिस टीम पर हमला, एक सिपाही घायल, सात गिरफ्तार
पुलिस ने यह भी स्पष्ट किया कि कुछ लोग सोशल मीडिया पर मजार के ध्वस्तीकरण से जुड़े वीडियो प्रसारित कर रहे हैं, जो समाजिक सौहार्द बिगाड़ सकते हैं. ऐसे सभी मामलों पर पुलिस लगातार नजर बनाए हुए हैं और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की चेतावनी दी गई है.
पुलिस ने साहिल खान के खिलाफ मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है. अधिकारी इस मामले को बेहद गंभीर मान रहे हैं क्योंकि इस तरह की पोस्ट से क्षेत्र में तनाव फैलने की आशंका बनी रहती है. प्रशासन और पुलिस ने जनता से अपील की है कि सोशल मीडिया पर कोई भी भड़काऊ या अफवाह फैलाने वाला कंटेंट साझा न करें, अन्यथा कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी.

मेरठ पुलिस ने अंतरराष्ट्रीय साइबर ठगी मॉड्यूल का खुलासा करते हुए सुभारती यूनिवर्सिटी में नर्सिंग की पढ़ाई करने वाले नाइजीरियाई नागरिक उमर को हिरासत में लिया है. आरोपी के खाते में 45 लाख रुपये के लेनदेन का पता चला, जबकि करोड़ों की ठगी की आशंका है. उसका साथी फरार है. पुलिस नेटवर्क के अन्य सदस्यों की तलाश में जुटी है.

Eid Mubarak: इस्लामिक कैलेंडर के अनुसार, रमज़ान का महीना खत्म होने और शव्वाल का चांद दिखाई देने के साथ ईद का त्योहार मनाया जाता है. रमज़ान के 29 या 30 रोजों के बाद मनाए जाने वाले त्योहार को 'ईद-उल-फित्र' भी कहा जाता है. इस दिन मुस्लिम समुदाय के लोग ईद की नमाज़ के बाद एक-दूसरे को गले लगाते हैं, और ईद की मुबारकबाद देते हैं. घरों में सेवईयां, खीर, शीर खुरमा जैसे मीठे पकवान बनाए जाते हैं. इस मौके पर आप भी अपने दोस्तों और रिश्तेदारों को खास मैसेज भेजकर ईद मुबारक कह सकते हैं.

आज दस तक में ईरान के उस सीक्रेट हथियार को डिकोड करेंगे, जिससे IRGC ने दुनिया के सबसे एडवांस और ताकतवर लड़ाकू विमान F-35 को गिराया है।आज पूरी दुनिया में यही चर्चा है कि ईरान का वो कौन सा हथियार है, जिसने एफ-35 जैसे फाइटर का शिकार किया है।क्या ये वही सीक्रेट हथियार है, जिसकी इस्तेमाल की धमकी चंद दिन पहले ईरान ने दी थी, क्या है ईरान के सीक्रेट हथियार का सच? देखें दस्तक.

ईरान वॉर ने पूरी दुनिया को प्रभावित किया है. दुनिया की सबसे बड़ी आबादी वाला देश भारत भी इस असर से अछूता नहीं है. भारत में इस जंग का कई मोर्चों पर असर पड़ा है. भारत में लोगों की सुबह सुबह की जरूरत चाय 5 रुपये तक महंगी हो गई है. इसकी वजह सिलेंडर की किल्लत है. इसके अलावा खाद, प्लास्टिक इंडस्ट्री पर भी सीधा असर पड़ा है.

दिल्ली के पालम अग्निकांड पर आम आदमी पार्टी ने बीजेपी पर गंभीर आरोप लगाए हैं. AAP नेता सौरभ भारद्वाज ने प्रेस कॉन्फ्रेंस की और आरोप लगाया कि सिस्टम ने जानबूझकर लोगों को नहीं बचाया और मरने के लिए छोड़ दिया. उन्होंने कहा कि हम बीजेपी की गीदड़भभकियों से डरने वाले नहीं हैं. इस दौरान सौरभ भारद्वाज ने अर्थी और कफन भी मंगवाया. देखें वीडियो.








