
पहलगाम हमला: असम में भारत विरोधी पोस्ट पर 14 लोग गिरफ्तार, रासुका लगाने की चेतावनी
AajTak
कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद आसाम में सोशल मीडिया पर देशद्रोही टिप्पणी करने के आरोप में 14 लोगों को गिरफ्तार किया गया है. मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने शनिवार को कहा कि यदि आवश्यक हुआ तो इन लोगों पर राष्ट्रीय सुरक्षा अधिनियम (रासुका) के तहत मामला दर्ज किया जाएगा.
कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद आसाम में सोशल मीडिया पर देशद्रोही टिप्पणी करने के आरोप में 14 लोगों को गिरफ्तार किया गया है. मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने शनिवार को कहा कि यदि आवश्यक हुआ तो इन लोगों पर राष्ट्रीय सुरक्षा अधिनियम (रासुका) के तहत मामला दर्ज किया जाएगा.
मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने भाजपा के राज्य कार्यालय में एक कार्यक्रम के दौरान कहा, ''भारत और पाकिस्तान के बीच कोई समानता नहीं है. दोनों देश दुश्मन देश हैं. हमें ऐसे ही रहना चाहिए.'' उन्होंने कहा कि कृषक मुक्ति संग्राम समिति के एक नेता को शुक्रवार को उनकी भारत विरोधी टिप्पणी के लिए गिरफ्तार किया गया.
उन्होंने चेतावनी दी कि जो कोई भी ऐसा रुख अपनाएगा उसे गिरफ्तार किया जाएगा. उन्होंने कहा, "यदि जरूरत पड़ी तो हम उन पर एनएसए के प्रावधान लगाएंगे. हम सभी (सोशल मीडिया) पोस्ट की जांच कर रहे हैं, जो लोग हमें राष्ट्र विरोधी लगेंगे उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी. उनको तुरंत गिरफ्तार किया जाएगा."
मुख्यमंत्री ने एक्स पर एक पोस्ट में कहा कि 'पाकिस्तान समर्थक' टिप्पणी करने के लिए गिरफ्तार किए गए लोगों की संख्या बढ़कर 14 हो गई है. शनिवार शाम 7 बजे तक देशद्रोहियों के खिलाफ कार्रवाई पर अपडेट साझा करते हुए उन्होंने कहा कि देशद्रोही टिप्पणी करने वाले लोगों के खिलाफ अब तक कुल 14 गिरफ्तारियां की गई हैं.
उनके मुताबिक, दिन में कम से कम छह गिरफ्तारियां हुईं, जिनमें कछार में दो और हैलाकांडी, नागांव और श्रीभूमि में एक-एक गिरफ्तारियां शामिल हैं. शुक्रवार रात श्रीभूमि जिले में एक व्यक्ति को पकड़ा गया. आरोपी ने फेसबुक पर 'पाकिस्तान जिंदाबाद' पोस्ट किया था. कछार जिले में इसी तरह के आरोपों में दो और लोगों को गिरफ्तार किया गया है.
उन्होंने कहा कि कछार पुलिस ने सोशल मीडिया पर पाकिस्तान का समर्थन करने वाली सामग्री पोस्ट करने के आरोप में दो और लोगों को गिरफ्तार किया है. विपक्षी एआईयूडीएफ विधायक अमीनुल इस्लाम सहित दो लोगों को गुरुवार को गिरफ्तार किया गया, जबकि शुक्रवार को राज्य भर में छह और गिरफ्तारियां की गईं.

मेरठ पुलिस ने अंतरराष्ट्रीय साइबर ठगी मॉड्यूल का खुलासा करते हुए सुभारती यूनिवर्सिटी में नर्सिंग की पढ़ाई करने वाले नाइजीरियाई नागरिक उमर को हिरासत में लिया है. आरोपी के खाते में 45 लाख रुपये के लेनदेन का पता चला, जबकि करोड़ों की ठगी की आशंका है. उसका साथी फरार है. पुलिस नेटवर्क के अन्य सदस्यों की तलाश में जुटी है.

Eid Mubarak: इस्लामिक कैलेंडर के अनुसार, रमज़ान का महीना खत्म होने और शव्वाल का चांद दिखाई देने के साथ ईद का त्योहार मनाया जाता है. रमज़ान के 29 या 30 रोजों के बाद मनाए जाने वाले त्योहार को 'ईद-उल-फित्र' भी कहा जाता है. इस दिन मुस्लिम समुदाय के लोग ईद की नमाज़ के बाद एक-दूसरे को गले लगाते हैं, और ईद की मुबारकबाद देते हैं. घरों में सेवईयां, खीर, शीर खुरमा जैसे मीठे पकवान बनाए जाते हैं. इस मौके पर आप भी अपने दोस्तों और रिश्तेदारों को खास मैसेज भेजकर ईद मुबारक कह सकते हैं.

आज दस तक में ईरान के उस सीक्रेट हथियार को डिकोड करेंगे, जिससे IRGC ने दुनिया के सबसे एडवांस और ताकतवर लड़ाकू विमान F-35 को गिराया है।आज पूरी दुनिया में यही चर्चा है कि ईरान का वो कौन सा हथियार है, जिसने एफ-35 जैसे फाइटर का शिकार किया है।क्या ये वही सीक्रेट हथियार है, जिसकी इस्तेमाल की धमकी चंद दिन पहले ईरान ने दी थी, क्या है ईरान के सीक्रेट हथियार का सच? देखें दस्तक.

ईरान वॉर ने पूरी दुनिया को प्रभावित किया है. दुनिया की सबसे बड़ी आबादी वाला देश भारत भी इस असर से अछूता नहीं है. भारत में इस जंग का कई मोर्चों पर असर पड़ा है. भारत में लोगों की सुबह सुबह की जरूरत चाय 5 रुपये तक महंगी हो गई है. इसकी वजह सिलेंडर की किल्लत है. इसके अलावा खाद, प्लास्टिक इंडस्ट्री पर भी सीधा असर पड़ा है.

दिल्ली के पालम अग्निकांड पर आम आदमी पार्टी ने बीजेपी पर गंभीर आरोप लगाए हैं. AAP नेता सौरभ भारद्वाज ने प्रेस कॉन्फ्रेंस की और आरोप लगाया कि सिस्टम ने जानबूझकर लोगों को नहीं बचाया और मरने के लिए छोड़ दिया. उन्होंने कहा कि हम बीजेपी की गीदड़भभकियों से डरने वाले नहीं हैं. इस दौरान सौरभ भारद्वाज ने अर्थी और कफन भी मंगवाया. देखें वीडियो.








