
पहलगाम आतंकी हमले के गुनहगार अब नहीं बच पाएंगे, NIA को जांच में मिले अहम सुराग
AajTak
पहलगाम टेरर अटैक की जांच कर रही एनआईए की टीम को कई अहम सुराग मिले हैं. एजेंसियों के वरिष्ठ अधिकारियों की देखरेख में NIA की टीमें उन चश्मदीदों से पूछताछ कर रही हैं, जिन्होंने इस भयानक हमले को अपनी आंखों से देखा था.
पहलगाम टेरर अटैक की जांच अब एंटी-टेरर बॉडी, नेशनल इन्वेस्टीगेशन एजेंसी (NIA) ने अपने हाथ में ले ली है. केंद्रीय गृह मंत्रालय के आदेश के बाद जांच एजेंसी ने इस मामले में औपचारिक कार्रवाई शुरू कर दी है. शुरुआती जांच में जांच एजेंसी को अहम सबूत मिले हैं.
दरअसल, मंगलवार को हुए पहलगाम आतंकी हमले में 26 सैलानियों की मौत हो गई और जबकि कई लोगों घायल हो गए. हमले के बाद से ही NIA की टीम बुधवार से ही घटनास्थल पर मौजूद है और सबूत की तलाश तेज कर दिया है.
फोटोग्राफर पूरे घटनाक्रम को किया रिकॉर्ड
आतंकी हमले का मुख्य गवाह सामने आया है जो कि एक स्थानीय फोटोग्राफर है. हमले के वक्त ये फोटोग्राफर एक पेड़ पर चढ़कर पूरे आतंकी हमले को रिकॉर्ड कर रहा था. जांच एजेंसी का मानना है कि फोटोग्राफर के वीडियो इस मामले में अहम सुराग हैं.
रिकॉर्डिंग के अनुसार, 'शुरुआत में दो आतंकवादी दुकानों के पीछे छिपे हुए थे... यही आतंकी सबसे पहले बाहर आए और इन्ही आतंकियों ने लोगों से कलमा पढ़ने को कहा...और बाद में 4 लोगों को गोली मार दी, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई. इससे पूरे इलाके में दहशत फैल गई और लोग इधर-उधर भागने लगे.'
रिकॉर्डिंग की माने तो इसी दौरान अन्य आतंकवादी जिप लाइन के पास से बाहर और गोलीबारी शुरू कर दी.

मेरठ पुलिस ने अंतरराष्ट्रीय साइबर ठगी मॉड्यूल का खुलासा करते हुए सुभारती यूनिवर्सिटी में नर्सिंग की पढ़ाई करने वाले नाइजीरियाई नागरिक उमर को हिरासत में लिया है. आरोपी के खाते में 45 लाख रुपये के लेनदेन का पता चला, जबकि करोड़ों की ठगी की आशंका है. उसका साथी फरार है. पुलिस नेटवर्क के अन्य सदस्यों की तलाश में जुटी है.

Eid Mubarak: इस्लामिक कैलेंडर के अनुसार, रमज़ान का महीना खत्म होने और शव्वाल का चांद दिखाई देने के साथ ईद का त्योहार मनाया जाता है. रमज़ान के 29 या 30 रोजों के बाद मनाए जाने वाले त्योहार को 'ईद-उल-फित्र' भी कहा जाता है. इस दिन मुस्लिम समुदाय के लोग ईद की नमाज़ के बाद एक-दूसरे को गले लगाते हैं, और ईद की मुबारकबाद देते हैं. घरों में सेवईयां, खीर, शीर खुरमा जैसे मीठे पकवान बनाए जाते हैं. इस मौके पर आप भी अपने दोस्तों और रिश्तेदारों को खास मैसेज भेजकर ईद मुबारक कह सकते हैं.

आज दस तक में ईरान के उस सीक्रेट हथियार को डिकोड करेंगे, जिससे IRGC ने दुनिया के सबसे एडवांस और ताकतवर लड़ाकू विमान F-35 को गिराया है।आज पूरी दुनिया में यही चर्चा है कि ईरान का वो कौन सा हथियार है, जिसने एफ-35 जैसे फाइटर का शिकार किया है।क्या ये वही सीक्रेट हथियार है, जिसकी इस्तेमाल की धमकी चंद दिन पहले ईरान ने दी थी, क्या है ईरान के सीक्रेट हथियार का सच? देखें दस्तक.

ईरान वॉर ने पूरी दुनिया को प्रभावित किया है. दुनिया की सबसे बड़ी आबादी वाला देश भारत भी इस असर से अछूता नहीं है. भारत में इस जंग का कई मोर्चों पर असर पड़ा है. भारत में लोगों की सुबह सुबह की जरूरत चाय 5 रुपये तक महंगी हो गई है. इसकी वजह सिलेंडर की किल्लत है. इसके अलावा खाद, प्लास्टिक इंडस्ट्री पर भी सीधा असर पड़ा है.

दिल्ली के पालम अग्निकांड पर आम आदमी पार्टी ने बीजेपी पर गंभीर आरोप लगाए हैं. AAP नेता सौरभ भारद्वाज ने प्रेस कॉन्फ्रेंस की और आरोप लगाया कि सिस्टम ने जानबूझकर लोगों को नहीं बचाया और मरने के लिए छोड़ दिया. उन्होंने कहा कि हम बीजेपी की गीदड़भभकियों से डरने वाले नहीं हैं. इस दौरान सौरभ भारद्वाज ने अर्थी और कफन भी मंगवाया. देखें वीडियो.








