
पहचाना गया सैफ अली खान पर हमला करने वाला, पुलिस बोली- चोरी के इरादे से घुसा और सीढ़ी से भागा
AajTak
बॉलीवुड एक्टर सैफ अली खान पर हमला मामले में मुंबई पुलिस ने एक बड़ा अपडेट दिया है. पुलिस के मुताबिक, अब तक हुई जांच के बाद एक आरोपी की पहचान हुई है.
बॉलीवुड एक्टर सैफ अली खान पर हमला मामले में मुंबई पुलिस ने एक बड़ा अपडेट दिया है. पुलिस के मुताबिक, अब तक हुई जांच के बाद आरोपी की पहचान हो गई है. सैफ अली खान, मौजूदा वक्त में मुंबई की लीलावती हॉस्पिटल में भर्ती हैं. उन्हें आईसीयू वार्ड में रखा गया है. बीती रात करीब 2 बजे के आस-पास सैफ अली खान के घर में उन पर चाकू से हमला कर दिया गया. मिली जानकारी के मुताबिक, यह घटना उनके घर में स्थित बच्चों के कमरे में हुई.
सैफ अली खान, मुंबई के बांद्रा में अपने परिवार के साथ रहते हैं. उनका अपार्टमेंट बिल्डिंग की 7वीं मंजिल पर है. ऐसे में सवाल ये उठता है कि आखिर सैफ के घर में हमलावर कैसे घुसा?
कैसे घर में घुसे हमलावर?
मुंबई पुलिस की क्राइम ब्रांच के डीसीपी दीक्षित गेडाम ने बताया कि उन्हें रात 3 बजे के आसपास जानकारी मिली थी कि एक्टर सैफ अली खान पर चाकू से हमला हुआ है. फिलहाल सैफ अस्पताल में हैं और उनका इलाज चल रहा है. एक्टर अभी खतरे से बाहर हैं. पुलिस की एक्टर से कोई बात नहीं हुई है. इस हमले में सैफ अली खान के घर पर काम करने वाली महिला स्टाफ भी चोटिल हुई है.
सैफ पर हुआ हमले को लेकर सबसे बड़ा सवाल
ताजा जानकारी के मुताबिक, मुंबई क्राइम ब्रांच की टीम सैफ अली खान के घर पर काम करने वाली महिला स्टाफ को पुलिस स्टेशन ले गई है. यहां पर उससे पूछताछ की जा रही है.

वेस्ट एशिया में छिड़ी जंग के बाद पैदा हुए हालातों पर प्रधानमंत्री लोकसभा को संबोधित कर रहे हैं. इस बीच उन्होंने कहा कि अब इस संकट को 3 सप्ताह से ज्यादा हो रहा है. इसका पूरे विश्व की अर्थव्यवस्था पर, लोगों के जीवन पर बहुत ही विपरित असर हो रहा है. इसलिए पूरी दुनिया इस संकट के जल्द से जल्द समाधान के लिए सभी पक्षों से आग्रह भी कर रही है.












