
पश्चिम बंगाल में मिला युवती का अधजला शव, बीजेपी ने पूछा- अब नहीं बहाएंगे घड़ियाली आंसू
AajTak
पश्चिम बंगाल के नार्थ 24 परगना में एक युवती का अधजला शव मिलने के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई. ये शव फूलों की खेत में मिला था. फिलहाल पुलिस इस मामले की जांच में जुटी हुई है लेकिन चेहरा जल जाने की वजह से युवती की पहचान नहीं हो पाई है. बीजेपी नेता अमित मालवीय ने इस मामले को लेकर ममता सरकार पर निशाना साधा है.
पश्चिम बंगाल के उत्तर 24 परगना जिले में एक युवती की अधजली लाश मिलने के बाद इलाके में हड़कंप मच गया. घटना गोबिंदपुर इलाके की है जहां युवती का आधा जला हुआ शव पाया गया. लोगों को शव के बारे में उस वक्त जानकारी हुई जब गांव का एक व्यक्ति खेत में फूल तोड़ने गया था. उसी ने लड़की का जला हुआ शव देखा.
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, लड़की के हाथों को रस्सी और लकड़ी की पट्टी से बांध दिया गया था और उसके चेहरे को दुपट्टे में लपेटकर आग लगा दी गई थी. प्रत्यक्षदर्शियों ने कहा कि चेहरा बुरी तरह से जल चुका था जिससे उसकी पहचान नहीं हो पा रही है.
सूचना मिलने पर स्वरूप नगर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बशीरहाट जिला अस्पताल भेज दिया. पुलिस ने इस बात की जांच शुरू कर दी है कि युवती का शव खेत में कहां से आया. पुलिस के मुताबिक बदमाशों ने युवती के चेहरे पर आग लगा दी ताकि शव की पहचान न हो सके. अधिकारियों ने घटना पर कुछ भी बोलने से इनकार कर दिया. हालांकि इस मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया है.
बीजेपी ने ममता पर साधा निशाना
युवती की अधजली लाश मिलने के बाद बीजेपी नेता अमित मालवीय ने ममता बनर्जी सरकार पर निशाना साधा. उन्होंने एक्स (ट्विटर) पर लिखा, 'ये है पश्चिम बंगाल में कानून व्यवस्था की स्थिति. उत्तर 24-परगना में भारत-बांग्लादेश सीमा के करीब एक बगीचे से खून से लथपथ एक युवती का गला कटा हुआ और जला हुआ शव मिला लेकिन ममता बनर्जी एक शब्द भी नहीं बोलेंगी. इसमें कोई आश्चर्य नहीं होगा अगर महिला तस्करी में शामिल टीएमसी द्वारा संरक्षित अपराधी इसके पीछे हों, लेकिन तब इसका मतलब चुपचाप उसे दफनाना होगा.'
उन्होंने आगे लिखा, क्या राजनीतिक रूप से उपयुक्त होने पर घड़ियाली आंसू बहाने वाले राहुल गांधी पश्चिम बंगाल में महिलाओं की रक्षा करने में विफल रहने के लिए ममता बनर्जी की आलोचना करेंगे? या फिर "आई.एन.डी.आई. अलायंस" की मजबूरी आड़े आएगी?

आयकर विभाग ने आयकर अधिनियम की धारा 133A के तहत जांच करते हुए 2019-20 से 2025-26 तक के छह वित्तीय वर्षों का लगभग 60 टेराबाइट ट्रांजेक्शनल डेटा खंगाला. जांच में सामने आया कि संबंधित बिलिंग सॉफ्टवेयर प्लेटफॉर्म का इस्तेमाल देशभर में एक लाख से अधिक रेस्टोरेंट करते हैं और यह भारत के रेस्टोरेंट बाजार का लगभग 10 प्रतिशत कवर करता है.

मेघालय के री-भोई जिले में बर्नीहाट के पास क्लिंकर से भरे ट्रक ने माउंट जियोन अकादमी की स्कूल बस को पीछे से टक्कर मार दी. हादसे में छात्र मैक्सवेल लिंगदोह की मौत हो गई, जबकि सात बच्चे गंभीर रूप से घायल हो गए. उन्हें गुवाहाटी अस्पताल भेजा गया. हादसे के बाद ट्रक चालक और हेल्पर फरार हो गए, पुलिस उनकी तलाश कर रही है.

पाकिस्तान में इमरान खान की जेल की हालत गंभीर होती जा रही है. उनके खिलाफ सियासी और सैन्य दबाव बढ़ रहा है. असिम मुनीर ने 5000 सैनिकों को तैनात कर विरोध को दबाने की कोशिश की है. इमरान खान की स्वास्थ्य स्थिति चिंताजनक है और उनकी आंख की रोशनी कमजोर हो गई है. सुप्रीम कोर्ट ने मेडिकल कमिटी गठित कर उनके इलाज का आदेश दिया है. विपक्ष और उनकी बहनों ने इमरान के रिहाई की मांग को लेकर सड़कों पर विरोध शुरू किया है.

क्या अमेरिका ने ईरान पर हमले की तारीख मुकर्रर कर दी है और ये हमला इस हफ्ते के आखिर तक हो सकता है? ट्रंप ने ईरान को धमकी देते हुए कहा है कि ईरान नहीं माना तो हमला होगा. रमज़ान का महीना शुरू हो गया है और ये मुसलमानों के लिए पाक महीना माना जाता है. ऐसे में सवाल उठता है कि अगर अमेरिका ने ईरान पर रमजान के महीने में हमला किया तो मुस्लिम देश क्या करेंगे? हालांकि अमेरिका के लिए सब इतना आसान भी नहीं होने वाला, क्योंकि ईरान पूरी ताकत से मुकाबला करने के लिए तैयार है.

भ्रष्टाचार के खिलाफ सख्त रुख अपनाते हुए ओडिशा सरकार ने बड़ी कार्रवाई की है. बरगढ़ जिले के पद्मपुर में तैनात एक ओडिशा प्रशासनिक सेवा अधिकारी को रिश्वत लेने के आरोप में निलंबित कर दिया है. जिला कलेक्टर की रिपोर्ट के आधार पर यह कदम उठाया गया. राजस्व और आपदा प्रबंधन विभाग ने साफ किया है कि विभाग में भ्रष्टाचार के लिए 'जीरो टॉलरेंस' नीति लागू है और दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा.

आजतक से खास बातचीत में स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने बीजेपी में दो विचारधाराओं की बात कही. उन्होंने बताया कि एक विचारधारा अत्याचारी प्रकृति की है जबकि दूसरी नहीं. उन्होंने बटुकों के सम्मान के लिए ब्रजेश पाठक की प्रशंसा की. साथ ही समाजवादी पार्टी और बीजेपी दोनों को राजनीतिक पार्टियों के रूप में बताया. सीएम योगी पर उन्होंने खुलकर वार किए. देखें वीडियो.

यह वीडियो भारत में हो रहे एआई समिट, उत्तर प्रदेश की राजनीतिक तनावपूर्ण सियासत और संघ परिवार की मुसलमानों की घर वापसी से जुड़ी राय पर केंद्रित है. सुंदर पिचाई ने भारत में टैलेंट की घर वापसी पर आशावादी विचार व्यक्त किए हैं. वहीं, उत्तर प्रदेश में ब्राह्मण राजनीति और शंकराचार्य विवाद ने सियासी हलचल बढ़ाई है. साथ ही संघ प्रमुख और मुस्लिम नेताओं के बीच घर वापसी को लेकर बयानबाजी जारी है. देखें खबरदार.

सेंट्रल इंडिया के पूर्व माओवादी नेता भूपति ने लगभग 40 सालों के हथियारबंद संघर्ष के बाद 15 अक्टूबर 2025 को गढ़चिरोली में 60 साथियों के साथ आत्मसमर्पण कर मुख्यधारा में लौटने का ऐतिहासिक फैसला किया. 70 साल भूपति ने कहा कि देश की बदलती सामाजिक-राजनीतिक स्थितियों में सशस्त्र क्रांति अब व्यावहारिक नहीं रही. उन्होंने बताया कि संगठन 2013 के बाद जनता से कट चुका था, जिससे अंत की शुरुआत हुई.

अकोला में भाजपा के अकोट शहर अध्यक्ष को लॉरेंस बिश्नोई गैंग के नाम से सिग्नल ऐप पर 2 करोड़ रुपये की रंगदारी की धमकी मिली है. धमकी मिलने के बाद पुलिस ने शहर अध्यक्ष की सुरक्षा बढ़ा दी है. सूत्रों के अनुसार, शुभम लोणकर नामक आरोपी पर शक है, जिसके गैंग से संबंध बताए जा रहे हैं. पुलिस तकनीकी जांच कर रही है, लेकिन आधिकारिक बयान देने से बच रही है.




