
पश्चिम बंगाल में 'पोस्टर वॉर'! TMC के पूर्व मंत्री को 'पीठ की चमड़ी उधेड़ने' की धमकी
AajTak
पश्चिम बंगाल में पोस्टर वॉर बढ़ता जा रहा है. बीजेपी पर टीएमसी नेता और पूर्व मंत्री को बदनाम किए जाने के आरोप लगाए हैं. सोमवार सुबह टीएमसी नेता रवींद्रनाथ घोष और पूर्व मंत्री कूचबिहार नगरनिगम के चेयरमैन कल्याणी पोद्दार करोड़ों का भ्रष्टाचार वाले पोस्टर जगह-जगह लगे मिले थे. साथ ही दोनों की पीठ की चमड़ी उधेड़ देने की बात लिखी थी.
पश्चिम बंगाल (West Bengal) में तृणमूल के पूर्व मंत्री और कूचबिहार नगरनिगम के चेयरमैन के खिलाफ भ्रष्टाचार के पोस्टर लगने से राजनीति गरमा रही है. दरअसल, कूचबिहार में सोमवार सुबह जगह-जगह पोस्टर पड़े मिले.
पोस्टरों ने लिखा गया है कि टीएसपी नेता रवींद्रनाथ घोष और प्राथमिक विद्यालय संसद के पूर्व चेयरमैन कल्याणी पोद्दार ने लोगों को सरकारी नौकरी दिलाने के नाम पर करोड़ों का भ्रष्टाचार किया है. वहीं, खुद पर लगे आरोपों को टीएसपी नेता रवींद्रनाथ घोष ने गलत बताते हुए बीजेपी की साजिश करार दिया है.
पीठ की चमड़ी उधेड़ने की बात
जो पोस्टर कूचबिहार ने जगह-जगह लगाए गए हैं. उनमें रवींद्रनाथ घोष और कल्याणी पोद्दार की पीठ की चमड़ी उधेड़ देने की बात भी लिखी हुई है. पोस्टर में लिखा गया, ''अब समय आ गया है कि दोनों (रवींद्रनाथ घोष और कल्याणी पोद्दार) के घर का घेराव किया जाए और जरूरत पड़ने पर दोनों की 'पीठ की चमड़ी उधेड़' दी जाए.''
रवीन्द्रनाथ घोष ने कही यह बात
भ्रष्टाचार वाले पोस्टर्स को लेकर जब रवीन्द्र नाथ घोष से पूछा गया तो उन्होंने कहा, ''यह बीजेपी का किया-धरा है. क्योंकि, केंद्रीय मंत्री निशीथ प्रामाणिक के पिता का नाम आवास योजना घोटाले में होने की हम शिकायत कर रहे हैं.जिसके चलते हमारे खिलाफ यह साजिश रची गई है.'' वहीं, इस मामले में केंद्रीय मंत्री निशीथ प्रामाणिक की कोई प्रतिक्रिया सामने नहीं आयी है.

पश्चिमी एशिया में युद्ध के बीच भारत की चिंताएं तेल और गैस सप्लाई को लेकर बढ़ी हुई हैं. प्रधानमंत्री ने ताजा हालात की जानकारी सदन में बोलते हुए देश को दी. अब आज रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कर्तव्य भवन-2 में अहम बैठक की है. करीब डेढ़ घंटे तक चली इस बैठक में CDS और तीनों सेनाओं के प्रमुख भी मौजूद रहे, जिन्होंने होर्मुज से तेल और गैस की सप्लाई को लेकर चर्चा की. देखें वीडियो.

पश्चिम एशिया के हालात सुधरते नहीं दिख रहे..ट्रंप ने ईरान के पावर प्लांट पर 5 दिनों तक हमला ना करने की हामी जरूर भरी है लेकिन अब भी हमले थमे नहीं है. पश्चिम एशिया के हालात को देखते हुए भारत ने भी अपनी तैयारी मुकम्मल कर रखी है. राजनाथ सिंह ने एक हाईलेवल मीटिंग बुलाकर तैयारी की समीक्षा की. तो भारतीय एलपीजी टैंकरों की सुरक्षा के लिए भारतीय युद्धपोत हॉर्मुज पहुंच चुके हैं. पीएम मोदी ने कल लोकसभा में साफ कह दिया था कि तेल सप्लाई में रुकावट या नागरिकों और पावर प्लांट पर हमला मंजूर नहीं.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ईरान जंग पर राज्यसभा में कहा कि पश्चिम एशिया में चल रहे इस युद्ध को तीन हफ्ते से ज्यादा का समय हो चुका है. इसने पूरे विश्व को गंभीर ऊर्जा संकट में डाल दिया है. इसका असर भारत पर भी पड़ रहा है. गल्फ देशों में करीब एक करोड़ भारतीय रहते हैं, वहां काम करते हैं. उनके जीवन की रक्षा भी भारत के लिए चिंता का विषय है. होर्मुज स्ट्रेट में बड़ी संख्या में जहाज फंसे हैं. उनके क्रू मेंबर्स भी अधिकतर भारतीय हैं. यह भी भारत के लिए चिंता का विषय है. ऐसे में जरूरी है कि भारत के इस उच्च सदन से दुनिया में संवाद का संदेश जाए. हम गल्फ के देशों के साथ लगातार संपर्क में हैं. हम ईरान, इजरायल और अमेरिका के साथ भी संपर्क में हैं. हमने डीएस्केलेशन और होर्मुज स्ट्रेट खोले जाने पर भी लगातार बात की है. भारत ने नागरिकों पर, सिविल इंफ्रास्ट्रक्चर पर, एनर्जी और ट्रांसपोर्टेशन इंफ्रास्ट्रक्चर पर हमलों का विरोध किया है.










