
पश्चिम बंगाल में ठाकुरबाड़ी मंदिर में एंट्री को लेकर विवाद, मतुआ समुदाय के विरोध पर बीजेपी पर भड़के अभिषेक बनर्जी
AajTak
पश्चिम बंगाल के उत्तर 24 परगना में रविवार को ठाकुरबाड़ी मंदिर के बाहर हंगामा हो गया है. यहां बीजेपी नेताओं और स्थानीय लोगों ने टीएमसी नेता अभिषेक बनर्जी के दौरे का विरोध किया है. अभिषेक ने कहा, उन्हें मंदिर में प्रवेश नहीं करने दिया गया है. उन्होंने कहा, टीएमसी कार्यकर्ताओं पर केंद्रीय सुरक्षा बलों ने हमला किया है.
पश्चिम बंगाल में उत्तर 24 परगना के ठाकुरनगर में ठाकुरबाड़ी मंदिर को विवाद थमा नहीं है. इसे लेकर सियासत तेज हो गई है. एक दिन पहले यहां जमकर बवाल और हंगामा हुआ था. विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष शुभेंदु अधिकारी और तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) के महासचिव अभिषेक बनर्जी रविवार को ठाकुरबाड़ी मंदिर पहुंचे थे, जिसके बाद माहौल गरमा गया था और कथित हंगामे को लेकर एक-दूसरे पर आरोप प्रत्यारोप लगे.
टीएमसी सांसद बनर्जी ने भाजपा कार्यकर्ताओं पर मंदिर में प्रवेश करने से रोकने का आरोप लगाया. वहीं, अधिकारी ने बनर्जी पर बिना अनुमति के प्रवेश पाने की कोशिश करने का आरोप लगाया. अभिषेक बनर्जी ने इस मामले में एक बयान जारी किया और शांतनु ठाकुर समेत भाजपा कार्यकर्ताओं पर मंदिर को 'अपवित्र' करने का आरोप लगाया.
'बीजेपी ने मंदिर को अपवित्र किया है...'
उन्होंने कहा, सुबह से करीब 200-250 बीजेपी कार्यकर्ता मंदिर के बाहर पहुंच और मुझे अंदर प्रवेश करने से रोकने में जुटे हुए हैं. यह पवित्र भूमि किसी की संपत्ति नहीं है, बल्कि एक मंदिर है, जो जाति, पंथ या धर्म के बावजूद सभी के लिए खुला है. शांतनु ठाकुर और अन्य भाजपा कार्यकर्ताओं ने अपनी गतिविधियों से ठाकुरबाड़ी मंदिर को अपवित्र किया है. लोग निकट भविष्य में इसका मुंहतोड़ जवाब देंगे.
'पावर के बल पर अंदर जाने की कोशिश की'
टीएमसी सांसद पर पलटवार करते हुए शुभेंदु अधिकारी ने आरोप लगाया कि बनर्जी ने 'शक्ति के आधार पर' मंदिर में प्रवेश करने का प्रयास किया. अधिकारी ने कहा, यह एक खतरनाक कदम है. उन्होंने अपने पावर के बल पर अंदर जाने का प्रयास किया. ये बात ठीक नहीं है. सांसद होने के नाते उन्हें पहले ठाकुरबाड़ी से अनुमति लेनी चाहिए थी और पत्र भेजना चाहिए था. बिना झंडे के जाना चाहिए था, जैसा कि ठाकुरबाड़ी में प्रथा है. समुदाय को सलाम है कि उन्होंने इसका खुलकर विरोध किया.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.

जम्मू-कश्मीर के बडगाम में लोगों ने ईरान के समर्थन में सोना, चांदी और नकद दान किया. यह कदम पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच उठाया गया है. लोग एक जगह इकट्ठा होकर मदद के लिए आगे आए. बडगाम के विधायक मुंतज़िर मेहदी ने भी एक महीने की सैलरी दान करने की घोषणा की. यह घटना दिखाती है कि अंतरराष्ट्रीय संघर्ष का असर दूर तक हो रहा है और लोग इंसानियत के लिए साथ खड़े हो रहे हैं.

महाराष्ट्र के नासिक में खुद को धर्मगुरु बताने वाले अशोक कुमार खरात पर दुष्कर्म, शोषण, जबरन गर्भपात, ठगी और जमीन विवाद में हत्या जैसे गंभीर आरोप लगे हैं. मामला एक गर्भवती महिला की शिकायत से सामने आया, जिसके बाद स्पाई कैमरे से 100 से ज्यादा वीडियो मिले. कई महिलाओं ने सालों तक शोषण का आरोप लगाया है. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और जांच जारी है, जिसमें और बड़े खुलासों की आशंका है.










