
पश्चिम बंगाल: दो महिलाओं को अर्धनग्न कर पीटा, चोरी का आरोप
AajTak
पश्चिम बंगाल के हावड़ा का मामला अभी शांत भी नहीं हुआ था कि मालदा से दो महिलाओं को पीटने का वीडियो सामने आ गया है. इन महिलाओं पर चोरी करने का आरोप लगा था जिसके बाद लोगों ने महिलाओं को अर्धनग्न कर पीटा.
पश्चिम बंगाल के मालदा से एक वीडियो वायरल हो रहा है जहां दो महिलाओं को पीटते-पीटते अर्ध नग्न किया जा रहा है. प्राथमिक सूचना के मुताबिक, घटना तीन चार दिन पहले की है. मालदा के पकुआहाट में दो महिलाओं को चोरी के आरोप में स्थानीय लोगों ने पकड़ लिया था उसके बाद उनकी पिटाई शुरू कर दी गई. वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि दो महिलाओं को कुछ महिलाएं पीट रही हैं. हालांकि पश्चिम बंगाल पुलिस के पास इस तरह की कोई शिकायत दर्ज नहीं कराई गई.
चोरी करते हुए पकड़ी गईं थी महिलाएं
पुलिस का कहना है कि वायरल वीडियो देखने के बाद ही उनको इस घटना का पता चला है और प्राथमिक छानबीन करने के बाद पता चला है कि दो महिलाओं को चोरी करते वक़्त रंगे हाथ पकड़ा गया था. इसके बाद स्थानीय महिला दुकानदारों ने उनकी पिटाई की थी. इसके बाद जो महिलाएं चोरी करते हुए पकड़ी गई थी वो भी भाग गई और जिन महिलाओं ने उनकी पिटाई की थी उन्होंने डर के मारे शिकायत भी दर्ज नहीं कराई. अब पुलिस मामले की छानबीन शुरू कर रही है. पुलिस का कहना है कि स्वतःस्फूर्त मामला दायर कर कार्यवाही की जाएगी.
हावड़ा में आया ये मामला
इससे पहले पश्चिम बंगाल के हावड़ा से भी इसी तरह की घटना सामने आई थी. बंगाल पंचायत चुनाव की एक महिला उम्मीदवार ने तृणमूल कांग्रेस के कार्यकर्ताओं पर उत्पीड़न का आरोप लगाया. महिला का आरोप है कि निर्वस्त्र कर उससे छेड़छाड़ की गई. यह घटना आठ जुलाई की बताई जा रही है. महिला ने ईमेल कर इसकी शिकायत की है. 13 जुलाई को ईमेल के जरिए एक महिला की शिकायत मिली थी कि आठ जुलाई को हेमंत रॉय और अन्य (टीएमसी कार्यकर्ताओं) ने उन्हें मतदान केंद्र से जबरन बाहर निकाला, उसके कपड़े फाड़े और यौन उत्पीड़न किया. यह मामला पांचला पुलिस थाने में दर्ज किया गया है.
मामले पर बना हुआ है संशय

रमजान के महीने में देश के कई हिस्सों में सांप्रदायिक तनाव की घटनाएं सामने आई हैं. खासकर मध्यप्रदेश के जबलपुर, हैदराबाद और कर्नाटक के बागलकोट में हालात तनावपूर्ण रहे. जबलपुर के सिहोरा इलाके में मंदिर और मस्जिद के बीच आरती और नमाज के समय विवाद हुआ जिसने तोड़फोड़ और पथराव को जन्म दिया. पुलिस ने कई आरोपियों को गिरफ्तार किया है और स्थिति को नियंत्रण में रखने के लिए कार्रवाई कर रही है.

उत्तराखंड के पौड़ी जनपद के श्रीनगर में स्थित लोकप्रिय धारी देवी मंदिर के पास बहने वाली अलकनंदा नदी में बड़ा हादसा टल गया. नदी में दो बोटों की आमने-सामने जोरदार टक्कर हुई जिसके कारण कुछ देर के लिए अफरा-तफरी मच गई. टक्कर के बाद एक चालक नदी में गिर गया जबकि दूसरी बोट अनियंत्रित होकर बीच धारा में घूमती रही. सौभाग्यवश चालक तैरकर सुरक्षित बाहर आ गया और बोट संचालकों की सूझबूझ से सभी सवार सुरक्षित बचा लिए गए.

ब्राजील के राष्ट्रपति लूला डा सिल्वा ने इस इंटरव्यू ब्रिक्स करेंसी पर विस्तार से बात की. उन्होंने कहा कि हमने यह नहीं कहा कि हम ब्रिक्स करेंसी बनाएंगे. ब्रिक्स के अंदर नई करेंसी बनाने पर कोई बहस नहीं है. लेकिन यह जरूरी नहीं है कि ब्राजील और इंडिया के बीच ट्रेड डील US डॉलर में ही हो. हम इसे अपनी करेंसी में भी कर सकते हैं.

दिल्ली में AI इम्पैक्ट समिट के दौरान युवा कांग्रेस के कुछ कार्यकर्ताओँ ने शर्ट उतारकर सार्वजनिक रूप से विवादास्पद प्रदर्शन किया. इस घटना के बाद पुलिस ने 5 से 6 प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया. बीजेपी ने इस प्रदर्शन पर तीखा हमला किया है और संबित पात्रा ने कहा कि इस प्रदर्शन को जानबूझकर किया गया था. AI समिट में इस तरह के प्रदर्शन ने वहां की शांति भंग कर दी.

आज का दंगल घरेलू सियासत में देश के वैश्विक अपमान पर है. क्योंकि दिल्ली में चल रहे एआई इम्पैक्ट समिट में आज ऐसी घटना हुई है जिसे लेकर बीजेपी हमलावर है. दिल्ली में चल रहे जिस एआई समिट में शामिल होने के लिए दुनिया भर से नेता-उद्योगपति-टेक्नोकरेट्स भारत आए हुए हैं. उसी मेले में जाकर युवा कांगरसे के 10 कार्यकर्तां ने यूएस डील के विरोध में प्रदर्शन करना शुरू कर दिया. ये कार्यकर्ता अपनी टीशर्ट उतारकर उसे बैनर की तरह लहराकर प्रदर्शन कर रहे थे.

दिल्ली के मुखर्जी नगर में 1 साल 9 माह के बच्चे हादी की मौत का मामला सामने आया है. एसएफएस फ्लैट्स के पार्क में मौसी आजरा पर गला दबाने की आशंका है. स्थानीय लोगों ने बच्चे को छुड़ाकर न्यूलाइफ अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित किया. पुलिस ने आरोपी महिला को हिरासत में लिया है. शव को पोस्टमार्टम के लिए बाबू जगजीवन राम अस्पताल भेजा गया है.

तिरुवनंतपुरम में आधी रात को 14 साल के लड़के की जॉयराइड, माता-पिता को घर में बंद कर खाई में गिराई कार
तिरुवनंतपुरम में एक नाबालिग लड़के ने अपने माता-पिता को घर में बंद कर आधी रात को कार निकाली और दोस्त के साथ घूमने निकल गया. तभी करमना में कार रेलिंग तोड़कर कई फीट नीचे जा गिरी, लेकिन दोनों नाबालिग चमत्कारिक रूप से बच गए. पढ़ें इस हादसे की हैरान करने वाली कहानी.

एआई समिट में प्रदर्शन के मामले में इंडियन यूथ कांग्रेस के चार कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार किया गया है. सूत्रों के अनुसार आरोपियों ने पहले काले छाते पर प्रिंटेड स्टिकर लगाकर मंडपम में प्रवेश की योजना बनाई थी, लेकिन सुरक्षा जांच में पकड़े जाने की आशंका के चलते उन्होंने प्लान बदलकर टी-शर्ट पर स्टिकर लगवाए.

दिल्ली से मेरठ के बीच यात्रा को तेज और आसान बनाने की दिशा में 82 किमी लंबे दिल्ली-मेरठ आरआरटीएस कॉरिडोर पर चलने वाली नमो भारत रैपिड रेल ने सराय काले खां से मेरठ के बेगमपुल तक सफल ट्रायल रन पूरा कर लिया है. करीब 160 किमी प्रति घंटे की रफ्तार वाली यह ट्रेन दोनों शहरों के बीच सफर को 55-60 मिनट में पूरा करेगी, जिससे दिल्ली, गाजियाबाद और मेरठ के यात्रियों को बड़ी राहत मिलेगी.

दिल्ली में अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व वाली आम आदमी पार्टी को पराजित करने के बाद रेखा गुप्ता की अगुवाई में बीजेपी की सरकार एक साल पूरी कर चुकी है. इस मौके पर सीएम रेखा गुप्ता ने दावा किया कि उन्होंने अपने वादों को पूरा करने की कोशिश की है. साथ ही अपने एक वर्ष की उपलब्धियां भी बताईं. देखें वीडियो.



