
पश्चिम बंगाल: झाड़ग्राम से BJP के सांसद रहे कुनार हेम्ब्रम TMC में शामिल, पिछले दिनों छोड़ी थी पार्टी
AajTak
पश्चिम बंगाल में भाजपा को बड़ा झटका लगा है. पार्टी के निवर्तमान सांसद कुनार हेम्ब्रम रविवार को TMC में शामिल हो गए. वे इस बार पार्टी से टिकट न मिलने से नाराज चल रहे थे. भाजपा ने इस बार कुनार हेम्ब्रम की जगह झाड़ग्राम सीट से डॉक्टर प्राणनाथ टुडू को उम्मीदवार बनाया है.
एक तरफ पश्चिम बंगाल में पीएम मोदी रैली कर रहे हैं और दूसरी ओर एक सांसद जो पहले भाजपा में थे रविवार को TMC में शामिल हो गए. लोकसभा के पांचवे चरण के चुनाव से पहले भाजपा को बड़ा झटका लगा है. पार्टी के निवर्तमान सांसद कुनार हेम्ब्रम रविवार को TMC में शामिल हो गए. वे इस बार पार्टी से टिकट न मिलने से नाराज चल रहे थे. भाजपा ने इस बार कुनार हेम्ब्रम की जगह झाड़ग्राम सीट से डॉक्टर प्राणनाथ टुडू को उम्मीदवार बनाया है. उन्होंने टिकट नहीं दिए जाने के बाद पहले ही BJP से बाहर होने की घोषणा कर दी थी. रविवार को हेम्ब्रम अभिषेक बनर्जी की मौजूदगी में तृणमूल कांग्रेस में शामिल हो गए. लोकसभा चुनाव से ठीक पहले झाड़ग्राम सीट पर दिलचस्प राजनीति देखने को मिल सकती है.
कुनार हेम्ब्रम ने पार्टी छोड़ने के पीछे अपनी व्यक्तिगत कारणों का हवाला दिया था. भाजपा छोड़ने के बाद कुनार हेम्ब्रम ने कहा था कि वे राजनीति में नहीं रहना चाहते. इस्तीफे के बाद कोई और पार्टी ज्वाइन करने के सवाल पर उन्होंने नकारते हुए कहा था कि मैं किसी भी पार्टी के संपर्क में नही हूं. मैं राजनीति छोड़ना चाहता हूं.
मोदी के बंगाल दौरे के बीच बीजेपी के लिए यह बड़ा झटका है. रविवार को झाड़ग्राम में एक राजनीतिक रैली के दौरान कुंअर ने तृणमूल के अखिल भारतीय महासचिव अभिषेक बनर्जी के हाथों से तृणमूल का झंडा ले लिया.
सभा को संबोधित करते हुए भी टीएमसी के राष्ट्रीय महासचिव ने कुंअर हेम्ब्रम का जिक्र करते हुए कहा, 'पिछले पांच साल से बीजेपी के सांसद रहे कुंअर हेम्ब्रम भी कहते हैं कि बीजेपी ने अनुसूचित जाति को नजरअंदाज किया है.'

पश्चिमी एशिया में युद्ध के बीच भारत की चिंताएं तेल और गैस सप्लाई को लेकर बढ़ी हुई हैं. प्रधानमंत्री ने ताजा हालात की जानकारी सदन में बोलते हुए देश को दी. अब आज रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कर्तव्य भवन-2 में अहम बैठक की है. करीब डेढ़ घंटे तक चली इस बैठक में CDS और तीनों सेनाओं के प्रमुख भी मौजूद रहे, जिन्होंने होर्मुज से तेल और गैस की सप्लाई को लेकर चर्चा की. देखें वीडियो.

पश्चिम एशिया के हालात सुधरते नहीं दिख रहे..ट्रंप ने ईरान के पावर प्लांट पर 5 दिनों तक हमला ना करने की हामी जरूर भरी है लेकिन अब भी हमले थमे नहीं है. पश्चिम एशिया के हालात को देखते हुए भारत ने भी अपनी तैयारी मुकम्मल कर रखी है. राजनाथ सिंह ने एक हाईलेवल मीटिंग बुलाकर तैयारी की समीक्षा की. तो भारतीय एलपीजी टैंकरों की सुरक्षा के लिए भारतीय युद्धपोत हॉर्मुज पहुंच चुके हैं. पीएम मोदी ने कल लोकसभा में साफ कह दिया था कि तेल सप्लाई में रुकावट या नागरिकों और पावर प्लांट पर हमला मंजूर नहीं.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ईरान जंग पर राज्यसभा में कहा कि पश्चिम एशिया में चल रहे इस युद्ध को तीन हफ्ते से ज्यादा का समय हो चुका है. इसने पूरे विश्व को गंभीर ऊर्जा संकट में डाल दिया है. इसका असर भारत पर भी पड़ रहा है. गल्फ देशों में करीब एक करोड़ भारतीय रहते हैं, वहां काम करते हैं. उनके जीवन की रक्षा भी भारत के लिए चिंता का विषय है. होर्मुज स्ट्रेट में बड़ी संख्या में जहाज फंसे हैं. उनके क्रू मेंबर्स भी अधिकतर भारतीय हैं. यह भी भारत के लिए चिंता का विषय है. ऐसे में जरूरी है कि भारत के इस उच्च सदन से दुनिया में संवाद का संदेश जाए. हम गल्फ के देशों के साथ लगातार संपर्क में हैं. हम ईरान, इजरायल और अमेरिका के साथ भी संपर्क में हैं. हमने डीएस्केलेशन और होर्मुज स्ट्रेट खोले जाने पर भी लगातार बात की है. भारत ने नागरिकों पर, सिविल इंफ्रास्ट्रक्चर पर, एनर्जी और ट्रांसपोर्टेशन इंफ्रास्ट्रक्चर पर हमलों का विरोध किया है.










