
पश्चिमी सिंहभूम के जंगलों में मिले 30 आईईडी, नक्सलियों की बड़ी साजिश नाकाम
AajTak
झारखंड के पश्चिमी सिंहभूम जिले में सुरक्षाबलों ने एक बड़ी सफलता हासिल की है. चाईबासा के जंगलों से 30 आईईडी बरामद किए गए हैं, जिन्हें नक्सलियों ने छिपाकर रखा था. सभी विस्फोटक बम निरोधक दस्ते द्वारा मौके पर ही निष्क्रिय कर दिए गए. यह कार्रवाई टोकलो थाना क्षेत्र में हुई, जहां सुरक्षा बलों ने गुप्त सूचना के आधार पर संयुक्त तलाशी अभियान चलाया था.
झारखंड के पश्चिमी सिंहभूम जिले में सुरक्षा बलों ने एक बार फिर नक्सलियों की बड़ी साजिश को नाकाम कर दिया है. शुक्रवार को टोकलो थाना क्षेत्र के जंगलों में चलाए गए संयुक्त तलाशी अभियान के दौरान 30 आईईडी (इम्प्रोवाइज्ड एक्सप्लोसिव डिवाइसेज) बरामद किए गए हैं. ये सभी विस्फोटक दो-दो किलोग्राम वजनी थे और इन्हें मौके पर ही बम निरोधक दस्ते ने सुरक्षित तरीके से निष्क्रिय कर दिया.
पश्चिमी सिंहभूम के पुलिस अधीक्षक राकेश रंजन को खुफिया इनपुट मिला था कि प्रतिबंधित नक्सली संगठन सीपीआई (माओवादी) ने टोकलो थाना और डलभंगा पुलिस आउटपोस्ट से सटे जंगलों में भारी मात्रा में विस्फोटक छिपाकर रखे हैं. इसके बाद एसपी के निर्देश पर सीआरपीएफ, झारखंड जैगुआर, एसएसबी और जिला सशस्त्र बल की एक संयुक्त टीम गठित की गई और इलाके में सघन तलाशी अभियान चलाया गया.
तलाशी के दौरान सुरक्षाबलों को जंगल में छिपाकर रखे गए 30 आईईडी मिले. ये विस्फोटक अत्यंत शक्तिशाली थे और इनका उपयोग सुरक्षा बलों को निशाना बनाने और इलाके में चल रहे नक्सल विरोधी ऑपरेशन को बाधित करने के उद्देश्य से किया जाना था. समय रहते इन विस्फोटकों की बरामदगी ने एक बड़ी दुर्घटना को टाल दिया है.
पुलिस अधिकारियों के मुताबिक, यह बरामदगी नक्सलियों की गतिविधियों को लेकर मिली महत्वपूर्ण सूचना के आधार पर हुई है. अब सुरक्षा एजेंसियां इस बात की जांच में जुट गई हैं कि इन विस्फोटकों को कब और कहां प्लांट किया जाना था, और इसमें कौन-कौन शामिल थे.
इस सफलता के बाद पूरे क्षेत्र में सुरक्षा बलों की गश्त और सख्ती और बढ़ा दी गई है. प्रशासन ने स्थानीय लोगों से सतर्क रहने और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को देने की अपील की है.

मेरठ पुलिस ने अंतरराष्ट्रीय साइबर ठगी मॉड्यूल का खुलासा करते हुए सुभारती यूनिवर्सिटी में नर्सिंग की पढ़ाई करने वाले नाइजीरियाई नागरिक उमर को हिरासत में लिया है. आरोपी के खाते में 45 लाख रुपये के लेनदेन का पता चला, जबकि करोड़ों की ठगी की आशंका है. उसका साथी फरार है. पुलिस नेटवर्क के अन्य सदस्यों की तलाश में जुटी है.

Eid Mubarak: इस्लामिक कैलेंडर के अनुसार, रमज़ान का महीना खत्म होने और शव्वाल का चांद दिखाई देने के साथ ईद का त्योहार मनाया जाता है. रमज़ान के 29 या 30 रोजों के बाद मनाए जाने वाले त्योहार को 'ईद-उल-फित्र' भी कहा जाता है. इस दिन मुस्लिम समुदाय के लोग ईद की नमाज़ के बाद एक-दूसरे को गले लगाते हैं, और ईद की मुबारकबाद देते हैं. घरों में सेवईयां, खीर, शीर खुरमा जैसे मीठे पकवान बनाए जाते हैं. इस मौके पर आप भी अपने दोस्तों और रिश्तेदारों को खास मैसेज भेजकर ईद मुबारक कह सकते हैं.

आज दस तक में ईरान के उस सीक्रेट हथियार को डिकोड करेंगे, जिससे IRGC ने दुनिया के सबसे एडवांस और ताकतवर लड़ाकू विमान F-35 को गिराया है।आज पूरी दुनिया में यही चर्चा है कि ईरान का वो कौन सा हथियार है, जिसने एफ-35 जैसे फाइटर का शिकार किया है।क्या ये वही सीक्रेट हथियार है, जिसकी इस्तेमाल की धमकी चंद दिन पहले ईरान ने दी थी, क्या है ईरान के सीक्रेट हथियार का सच? देखें दस्तक.

ईरान वॉर ने पूरी दुनिया को प्रभावित किया है. दुनिया की सबसे बड़ी आबादी वाला देश भारत भी इस असर से अछूता नहीं है. भारत में इस जंग का कई मोर्चों पर असर पड़ा है. भारत में लोगों की सुबह सुबह की जरूरत चाय 5 रुपये तक महंगी हो गई है. इसकी वजह सिलेंडर की किल्लत है. इसके अलावा खाद, प्लास्टिक इंडस्ट्री पर भी सीधा असर पड़ा है.

दिल्ली के पालम अग्निकांड पर आम आदमी पार्टी ने बीजेपी पर गंभीर आरोप लगाए हैं. AAP नेता सौरभ भारद्वाज ने प्रेस कॉन्फ्रेंस की और आरोप लगाया कि सिस्टम ने जानबूझकर लोगों को नहीं बचाया और मरने के लिए छोड़ दिया. उन्होंने कहा कि हम बीजेपी की गीदड़भभकियों से डरने वाले नहीं हैं. इस दौरान सौरभ भारद्वाज ने अर्थी और कफन भी मंगवाया. देखें वीडियो.








