
'पवन सिंह को धमकी नहीं दी, जो करते हैं खुलेआम...', लॉरेंस बिश्नोई गैंग का ऑडियो वायरल
AajTak
भोजपुरी सिंगर पवन सिंह को धमकी देने के मामले में नया मोड़ आया है. लॉरेंस बिश्नोई गैंग से जुड़े गैंगस्टर हरि बॉक्सर का एक ऑडियो मैसेज सामने आया है, जिसमें कहा गया है कि गैंग की ओर से पवन सिंह को कोई धमकी नहीं दी गई. ऑडियो में आरोपों को गलत बताते हुए कहा गया कि लॉरेंस बिश्नोई गैंग जो भी करता है, खुलेआम करता है.
भोजपुरी सुपरस्टार पवन सिंह को धमकी देने के मामले में अब नया मोड़ सामने आया है. इस प्रकरण में लॉरेंस बिश्नोई गैंग की ओर से एक ऑडियो मैसेज जारी किया गया है. ऑडियो में साफ कहा गया है कि लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने पवन सिंह को किसी भी तरह की धमकी नहीं दी है. यह ऑडियो गैंग से जुड़े गैंगस्टर हरि बॉक्सर की ओर से सामने आया है.
दरअसल, ऑडियो मैसेज में हरि बॉक्सर ने कहा कि पवन सिंह को गैंग की तरफ से कोई कॉल या धमकी नहीं दी गई. उन्होंने यह भी कहा कि पवन सिंह शायद सुरक्षा लेने के उद्देश्य से ऐसा दावा कर रहे होंगे. गैंगस्टर के मुताबिक, इस पूरे मामले में लॉरेंस बिश्नोई गैंग को बेवजह घसीटा जा रहा है.
यह भी पढ़ें: पवन सिंह का नया भोजपुरी गाना 'राजा रंगबाज' रिलीज, खुशी कक्कड़ के साथ दिखी केमिस्ट्री
गैंगस्टर हरि बॉक्सर का बयान
ऑडियो मैसेज में हरि बॉक्सर ने यह भी आरोप लगाया कि पवन सिंह उनके खिलाफ गलत बयान दे रहे हैं और थाने में शिकायत भी दर्ज कराई है. इसके बावजूद गैंग की ओर से किसी भी तरह की धमकी नहीं दी गई है. उन्होंने दोहराया कि इस मामले से गैंग का कोई लेना-देना नहीं है.
ऑडियो मैसेज...

वेस्ट एशिया में छिड़ी जंग के बाद पैदा हुए हालातों पर प्रधानमंत्री लोकसभा को संबोधित कर रहे हैं. इस बीच उन्होंने कहा कि अब इस संकट को 3 सप्ताह से ज्यादा हो रहा है. इसका पूरे विश्व की अर्थव्यवस्था पर, लोगों के जीवन पर बहुत ही विपरित असर हो रहा है. इसलिए पूरी दुनिया इस संकट के जल्द से जल्द समाधान के लिए सभी पक्षों से आग्रह भी कर रही है.












