
पलक झपकते ही 300km की रफ्तार! देश में लॉन्च हुई ये पावरफुल कार, कीमत है इतनी
AajTak
Lamborghini Urus Performante भारत में लॉन्च हो गई है. कार के डिजाइन में पुराने Urus के मुकाबले मामूली बदलाव किए गए हैं. इसमें स्पेशल पिलेरी P Zero टायर्स का इस्तेमाल किया गया है. साथ ही इसका वजन 47 किलोग्राम कम किया गया है.
Lamborghini ने अपनी नई SUV Urus Performante को भारत में लॉन्च कर दिया है. इसकी कीमत 4.22 करोड़ रखी गई है. IC इंजन के साथ लॉन्च हुई इस कार को लेकर कंपनी ने दावा किया है कि Lamborghini Urus Performante 3.3 सेकेंड्स में 0-100 kmph की रफ्तार पकड़ लेती है. इसकी टॉप स्पीड 306 kmph बताई गई है.
कितनी क्षमता का है इंजन
Lamborghini Urus Performante में कंपनी ने पहले 4.0-लीटर ट्विन-टर्बो वी8 इंजन दिया है. यही इंजन रेगुलर Urus में भी कंपनी देती है. हालांकि यह 666 hp यानी स्टैंडर्ड Urus से 16 hp ज्यादा पावर जनरेट करता है. साथ ही 850 एनएम का टॉर्क जनरेट करता है.
चार ड्राइविंग मोड
Urus Performante में कॉइल स्प्रिंग सस्पेंशन दिया गया है. स्पोर्ट सस्पेंशन को अलग स्विच मिला हुआ है. तीन ड्राइविंग मोड (स्ट्रीट, स्पोर्ट और ट्रैक) के साथ इसमें रैली मोड का चौथा विकल्प भी दिया गया है. Urus Performante पुराने Urus से 20mm कम ऊंची है, 16mm चौड़ी और 25mm लंबी है. कुल मिलाकर इसका वजन 47 किलोग्राम कम किया गया है.
डिजायन में कोई खास बदलाव नहीं

NCERT ने 3 से 8 साल तक के बच्चों के लिए ई-मैजिक बॉक्स ऐप लॉन्च किया है. इस प्लेटफॉर्म पर बच्चे मोबाइल या कंप्यूटर से पढ़ सकते हैं और नई-नई चीजें सीख सकते हैं. इसमें एक आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) स्मार्ट बॉट है, जो बच्चों की पढ़ाई में मदद करता है और उनके सवालों का आसान जवाब देता है. इसके साथ ही इसमें खेल-खेल में सीखने वाली गतिविधियां भी शामिल हैं.












