
पर्यटकों के बीच सबसे लोकप्रिय हैं ये 10 देश, जानें क्या है भारत की रैंकिंग
AajTak
साल 2024 के लिए वर्ल्ड इकोनॉमिक फोरम ने ट्रैवल एंड टूरिज्म डेवलपमेंट इंडेक्स जारी किया है. इस इंडेक्स में शीर्ष के 10 देशों में अमेरिका, स्पेन, जापान जैसे देश शामिल हैं. ये देश पर्यटकों के बीच सबसे ज्यादा लोकप्रिय हैं.
वर्ल्ड इकोनॉमिक फोरम (WEF) ने हाल ही में ट्रैवल एंड टूरिज्म डेवलपमेंट इंडेक्स (TTDI) जारी किया है. इस इंडेक्स में यात्रा और पर्यटन के लिहाज से शीर्ष 10 देशों की लिस्ट है. इस इंडेक्स में सबसे लोकप्रिय पर्यटन स्थल के रूप में अमेरिका शीर्ष पर है और धरती का स्वर्ग कहा जाने वाला यूरोपीय देश स्विटडरलैंड 10 वें स्थान पर.
TTDI इंडेक्स में देशों की लिस्टिंग के लिए उन कारकों और नीतियों को ध्यान में रखा जाता है जो यात्रा और पर्यटन के क्षेत्र में सतत विकास को बढ़ावा देते हैं, जो बदले में देश के विकास में योगदान देता है. साल 2024 के लिए इस इंडेक्स में 119 देशों को शामिल किया गया है और बताया गया है शीर्ष 10 देश दुनियाभर से सबसे अधिक पर्यटकों को आकर्षित कर रहे हैं.
कौन हैं वो शीर्ष 10 देश
1. अमेरिका (स्कोर 5.24) 2. स्पेन (स्कोर 5.18) 3. जापान (स्कोर 5.09) 4. फ्रांस (स्कोर 5.07) 5. ऑस्ट्रेलिया (5.00) 6. जर्मनी (5.00) 7. ब्रिटेन (4.96) 8. चीन (4.94) 9. इटली (4.90) 10. स्विटजरलैंड (4.81)
क्या है भारत की रैंकिंग?
इस इंडेक्स में भारत की रैंकिंग 39वीं है. WEF ने कहा कि भारत की प्राकृतिक(छठे), सांस्कृतिक (9वें) और नॉन लिजर (9वें) संसाधन इसके पर्यटन उद्योग को बढ़ावा देते हैं.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक बार फिर ईरान पर नया बयान देकर दुनिया को चौंका दिया है. ट्रंप ने कहा कि ईरान समझौता करना चाहता है और वो समझौता करेंगे. साथ ही उन्होनें ये भी कहा कि ईरान ने अमेरिका को एक तोहफा दिया जो बहुत बड़ा और महत्वपूर्ण है. ट्रंप ने आगे ये बाताया कि ये तोहपा तेल और गैस से जुड़ा है.

ईरान के सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेई के सलाहकार मोहसेन रेजाई ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के 5 दिनों के युद्ध विराम के दावे की धज्जियां उड़ा दी है. रेजाई ने साफ कर दिया है कि अमेरिका और इजरायल के साथ जंग थमेगी नहीं बल्कि और तेज होगी साथ ही उन्होनें चेतावनी दी कि अगर ईरान के इंफ्स्ट्रराक्चर को अगर छुआ भी गया तो अमेरिका को गहरी चोट मिलेगी.

अमेरिका-इज़रायल-ईरान जंग के 25 दिन पूरे हो गए हैं. एक तरफ कूटनीतिक बातचीत की हलचल तेज हुई है, तो दूसरी तरफ सैन्य गतिविधियां भी जारी हैं.इधर इराक बगदाद में विक्टोरिया हवाई अड्डे पर हुए हमले का वीडियो सामने आया है. जानकारी के मुताबिक इराकी इस्लामिक रेजिस्टेंस ने विक्टोरिया बेस को निशाना बनाकर हमला किया. यहां पर अमेरिकी सेना तैनात है.

इजरायल पर ईरान के हमले जारी हैं. ईरान ने ऐसे ही एक हमले का वीडियो जारी किया है. ये वीडियो तेल अवीव पर मिसाइल दागने का बताया जा रहा है. इजरायल की एम्बुलेंस सर्विस की मानें तो ईरानी मिसाइल हमलों में इजरायल में 16 लोग मारे गए हैं. स्थानीय रिपोर्टों के मुताबिक इजरायल के कब्जे वाले वेस्ट बैंक में ईरानी मिसाइल हमले में 4 फिलिस्तीनी महिलाओं की मौत हो गई.

ईरान के साथ जारी जंग और अमेरिका में पेट्रोल की बढ़ती कीमतों ने राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की लोकप्रियता को तगड़ा झटका दिया है. ट्रंप की रेटिंग गिरकर 36% के रिकॉर्ड निचले स्तर पर आ गई है. चौंकाने वाली बात यह है कि आर्थिक मोर्चे पर अब ट्रंप की रेटिंग उनसे पहले राष्ट्रपति रहे जो बाइडेन के सबसे खराब दौर से भी नीचे चली गई है.








