
'परेशान मत होइए, हम अंग्रेजी शब्द...' ब्रिटिश PM की बात का अनुवाद करने में अटकीं ट्रांसलेटर से बोले PM मोदी
AajTak
ब्रिटिश प्रधानमंत्री किएर स्टार्मर के बयान का हिंदी अनुवाद कर रही ट्रांसलेटर थोड़ी देर हिचकिचाईं और फिर माफी मांग ली. इस पर प्रधानमंत्री मोदी ने मुस्कुराते हुए कहा,
ब्रिटेन दौरे पर गए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को ब्रिटिश पीएम किएर स्टार्मर के साथ एक संयुक्त प्रेस कॉन्फ्रेंस की. इस दौरान स्टार्मर के भाषण का हिंदी में अनुवाद कर रही ट्रांसलेटर कुछ पल के लड़खड़ा गईं और अनुवाद करने में अटक गईं.
अनुवादक ने अंग्रेज़ी शब्द का उपयोग करने के बाद थोड़ी देर के कुछ देर रूकीं और माफी मांगी. प्रधानमंत्री मोदी ने मुस्कुराते हुए जवाब दिया, "कोई बात नहीं, हम बीच-बीच में अंग्रेज़ी के शब्द भी इस्तेमाल कर सकते हैं. चिंता मत करें." इस टिप्पणी पर वहां मौजूद लोग ठहाके लगाने लगे और औपचारिक कूटनीतिक माहौल में एक सहजता आ गई.
प्रधानमंत्री मोदी की इस बात पर ब्रिटिश पीएम भी मुस्कराते हुए नजर आए और उन्होंने कहा, 'मुझे लगता है कि हम एक-दूसरे को अच्छी तरह समझते हैं.' जल्द ही यह वीडियो सोशल मीडिया पर भी वायरल गया.
यह भी पढ़ें: 'हम हमेशा स्ट्रेट बैट से खेलते हैं...', क्रिकेट से करी तक, किएर स्टार्मर के साथ प्रेस कॉन्फ्रेंस में क्या बोले PM मोदी
आतंकवाद पर दिया था संदेश
इसी दौरान, पीएम मोदी ने आतंकवाद पर बात करते हुए बीच में अंग्रेज़ी भाषा का इस्तेमाल किया और खालिस्तानी समूहों तथा पश्चिमी देशों को कड़ा संदेश दिया. उन्होंने कहा, "जो लोग लोकतांत्रिक आजादी का दुरुपयोग करके लोकतंत्र को कमजोर करते हैं, उन्हें जवाबदेह होना पड़ेगा."

पश्चिमी एशिया में युद्ध के बीच भारत की चिंताएं तेल और गैस सप्लाई को लेकर बढ़ी हुई हैं. प्रधानमंत्री ने ताजा हालात की जानकारी सदन में बोलते हुए देश को दी. अब आज रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कर्तव्य भवन-2 में अहम बैठक की है. करीब डेढ़ घंटे तक चली इस बैठक में CDS और तीनों सेनाओं के प्रमुख भी मौजूद रहे, जिन्होंने होर्मुज से तेल और गैस की सप्लाई को लेकर चर्चा की. देखें वीडियो.

पश्चिम एशिया के हालात सुधरते नहीं दिख रहे..ट्रंप ने ईरान के पावर प्लांट पर 5 दिनों तक हमला ना करने की हामी जरूर भरी है लेकिन अब भी हमले थमे नहीं है. पश्चिम एशिया के हालात को देखते हुए भारत ने भी अपनी तैयारी मुकम्मल कर रखी है. राजनाथ सिंह ने एक हाईलेवल मीटिंग बुलाकर तैयारी की समीक्षा की. तो भारतीय एलपीजी टैंकरों की सुरक्षा के लिए भारतीय युद्धपोत हॉर्मुज पहुंच चुके हैं. पीएम मोदी ने कल लोकसभा में साफ कह दिया था कि तेल सप्लाई में रुकावट या नागरिकों और पावर प्लांट पर हमला मंजूर नहीं.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ईरान जंग पर राज्यसभा में कहा कि पश्चिम एशिया में चल रहे इस युद्ध को तीन हफ्ते से ज्यादा का समय हो चुका है. इसने पूरे विश्व को गंभीर ऊर्जा संकट में डाल दिया है. इसका असर भारत पर भी पड़ रहा है. गल्फ देशों में करीब एक करोड़ भारतीय रहते हैं, वहां काम करते हैं. उनके जीवन की रक्षा भी भारत के लिए चिंता का विषय है. होर्मुज स्ट्रेट में बड़ी संख्या में जहाज फंसे हैं. उनके क्रू मेंबर्स भी अधिकतर भारतीय हैं. यह भी भारत के लिए चिंता का विषय है. ऐसे में जरूरी है कि भारत के इस उच्च सदन से दुनिया में संवाद का संदेश जाए. हम गल्फ के देशों के साथ लगातार संपर्क में हैं. हम ईरान, इजरायल और अमेरिका के साथ भी संपर्क में हैं. हमने डीएस्केलेशन और होर्मुज स्ट्रेट खोले जाने पर भी लगातार बात की है. भारत ने नागरिकों पर, सिविल इंफ्रास्ट्रक्चर पर, एनर्जी और ट्रांसपोर्टेशन इंफ्रास्ट्रक्चर पर हमलों का विरोध किया है.










