
परीक्षा देने गई थी, लौटते वक्त ट्रेन की जगह बस से जाने का फैसला किया, जयपुर टैंकर हादसे की पीड़िता ने तोड़ा दम
AajTak
जयपुर टैंकर दुर्घटना में मरने वालों में 22 वर्षीय विनीता भी है. विनीता ने जयपुर पहुंचने के लिए ट्रेन में चढ़ने के बजाय उदयपुर से बस लेने का फैसला किया, तो उसे शायद ही पता था कि मंजिल तक जल्दी पहुंचने की उसकी प्लानिंग में बदलाव उसकी जान ले लेगा.
जयपुर टैंकर दुर्घटना में मरने वालों में 22 वर्षीय विनीता भी है. विनीता ने जयपुर पहुंचने के लिए ट्रेन में चढ़ने के बजाय उदयपुर से बस लेने का फैसला किया, तो उसे शायद ही पता था कि मंजिल तक जल्दी पहुंचने की उसकी प्लानिंग में बदलाव उसकी जान ले लेगा. न्यूज एजेंसी के मुताबिक, विनीता उन तीन लोगों में से एक थी, जिन्होंने 25 दिसंबर को अस्पताल में गंभीर रूप से जलने के कारण दम तोड़ दिया. वह उदयपुर से जयपुर जा रही बस में यात्रा कर रही थी, जो 20 दिसंबर को जयपुर-अजमेर नेशनल हाईवे पर एक ट्रक और एलपीजी टैंकर के बीच टक्कर के बाद लगी आग में जलकर खाक हो गई थी.
मरने वालों की संख्या 18 हुई वह बस के गेट के पास खड़ी थी और जयपुर में बस के रुकने का इंतजार कर रही थी, लेकिन स्टॉप से कुछ मीटर पहले ही आग की तेज लपटों ने उसे घेर लिया और वह गंभीर रूप से जल गई. एसएमएस अस्पताल में जिंदगी और मौत से जूझने के पांच दिन बाद बुधवार तड़के उसकी मौत हो गई. बुधवार को हुई इस घटना में तीन और लोगों की मौत के साथ ही मृतकों की संख्या 18 हो गई है, जबकि 15 का इलाज चल रहा है.
ट्रेन की जगह बस से जाने का फैसला विनीता उदयपुर में परीक्षा देने गई थी और उसे शुक्रवार सुबह ट्रेन पकड़नी थी, लेकिन उसने गुरुवार रात को स्लीपर बस में चढ़ने का फैसला किया, क्योंकि उसे लगा कि वह जल्दी पहुंच जाएगी. विनीता के पिता रामचंद्र ने कहा, मुझे उम्मीद थी कि उसका फोन आएगा कि वह जयपुर पहुंच गई है. मुझे फोन आया भी, लेकिन वह फोन दुर्घटना के बारे में था. उन्होंने कहा कि घटना के समय विनीता बस के गेट के पास खड़ी थी. बस टैंकर के पीछे थी.
उन्होंने कहा, 'जब आग लगी, तो उसने तुरंत मुझे फोन किया. मैं सुनकर सदमे में आ गया. फोन कट गया और कुछ देर बाद हमें पता चला कि वह बुरी तरह घायल हो गई है.' उन्होंने कहा कि आग लगने के बाद विनीता बस से कूद गई और कुछ दूर तक भागी, लेकिन तब तक वह गंभीर रूप से जल चुकी थी. 70 प्रतिशत जलने के बाद उसे आईसीयू में भर्ती कराया गया.
परीक्षा की तैयारी करती थी विनीता प्रतापगढ़ निवासी रामचंद्र ने बताया कि विनीता जयपुर में प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रही थी और अपनी छोटी बहन के साथ वहीं रह रही थी. पोस्टमार्टम के बाद परिजन शव लेकर प्रतापगढ़ के लिए रवाना हो गए. एसएमएस अस्पताल अधीक्षक सुशील भाटी ने बताया कि बुधवार को तीन लोगों की मौत हो गई. उन्होंने कहा, 'तीन और मौतों के साथ अब तक कुल 18 लोगों की मौत हो चुकी है.' भाटी ने बताया कि घायलों में से दो की हालत अभी भी गंभीर है.
गौरतलब है कि 20 दिसंबर को एक एलपीजी टैंकर और ट्रक में टक्कर हो गई थी, जिससे आग लग गई और जयपुर-अजमेर हाईवे का एक हिस्सा आग में तब्दील हो गया. घटना वाले दिन 11 लोगों की मौत हो गई थी.

रमजान के महीने में देश के कई हिस्सों में सांप्रदायिक तनाव की घटनाएं सामने आई हैं. खासकर मध्यप्रदेश के जबलपुर, हैदराबाद और कर्नाटक के बागलकोट में हालात तनावपूर्ण रहे. जबलपुर के सिहोरा इलाके में मंदिर और मस्जिद के बीच आरती और नमाज के समय विवाद हुआ जिसने तोड़फोड़ और पथराव को जन्म दिया. पुलिस ने कई आरोपियों को गिरफ्तार किया है और स्थिति को नियंत्रण में रखने के लिए कार्रवाई कर रही है.

उत्तराखंड के पौड़ी जनपद के श्रीनगर में स्थित लोकप्रिय धारी देवी मंदिर के पास बहने वाली अलकनंदा नदी में बड़ा हादसा टल गया. नदी में दो बोटों की आमने-सामने जोरदार टक्कर हुई जिसके कारण कुछ देर के लिए अफरा-तफरी मच गई. टक्कर के बाद एक चालक नदी में गिर गया जबकि दूसरी बोट अनियंत्रित होकर बीच धारा में घूमती रही. सौभाग्यवश चालक तैरकर सुरक्षित बाहर आ गया और बोट संचालकों की सूझबूझ से सभी सवार सुरक्षित बचा लिए गए.

ब्राजील के राष्ट्रपति लूला डा सिल्वा ने इस इंटरव्यू ब्रिक्स करेंसी पर विस्तार से बात की. उन्होंने कहा कि हमने यह नहीं कहा कि हम ब्रिक्स करेंसी बनाएंगे. ब्रिक्स के अंदर नई करेंसी बनाने पर कोई बहस नहीं है. लेकिन यह जरूरी नहीं है कि ब्राजील और इंडिया के बीच ट्रेड डील US डॉलर में ही हो. हम इसे अपनी करेंसी में भी कर सकते हैं.

दिल्ली में AI इम्पैक्ट समिट के दौरान युवा कांग्रेस के कुछ कार्यकर्ताओँ ने शर्ट उतारकर सार्वजनिक रूप से विवादास्पद प्रदर्शन किया. इस घटना के बाद पुलिस ने 5 से 6 प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया. बीजेपी ने इस प्रदर्शन पर तीखा हमला किया है और संबित पात्रा ने कहा कि इस प्रदर्शन को जानबूझकर किया गया था. AI समिट में इस तरह के प्रदर्शन ने वहां की शांति भंग कर दी.

आज का दंगल घरेलू सियासत में देश के वैश्विक अपमान पर है. क्योंकि दिल्ली में चल रहे एआई इम्पैक्ट समिट में आज ऐसी घटना हुई है जिसे लेकर बीजेपी हमलावर है. दिल्ली में चल रहे जिस एआई समिट में शामिल होने के लिए दुनिया भर से नेता-उद्योगपति-टेक्नोकरेट्स भारत आए हुए हैं. उसी मेले में जाकर युवा कांगरसे के 10 कार्यकर्तां ने यूएस डील के विरोध में प्रदर्शन करना शुरू कर दिया. ये कार्यकर्ता अपनी टीशर्ट उतारकर उसे बैनर की तरह लहराकर प्रदर्शन कर रहे थे.

दिल्ली के मुखर्जी नगर में 1 साल 9 माह के बच्चे हादी की मौत का मामला सामने आया है. एसएफएस फ्लैट्स के पार्क में मौसी आजरा पर गला दबाने की आशंका है. स्थानीय लोगों ने बच्चे को छुड़ाकर न्यूलाइफ अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित किया. पुलिस ने आरोपी महिला को हिरासत में लिया है. शव को पोस्टमार्टम के लिए बाबू जगजीवन राम अस्पताल भेजा गया है.

तिरुवनंतपुरम में आधी रात को 14 साल के लड़के की जॉयराइड, माता-पिता को घर में बंद कर खाई में गिराई कार
तिरुवनंतपुरम में एक नाबालिग लड़के ने अपने माता-पिता को घर में बंद कर आधी रात को कार निकाली और दोस्त के साथ घूमने निकल गया. तभी करमना में कार रेलिंग तोड़कर कई फीट नीचे जा गिरी, लेकिन दोनों नाबालिग चमत्कारिक रूप से बच गए. पढ़ें इस हादसे की हैरान करने वाली कहानी.

एआई समिट में प्रदर्शन के मामले में इंडियन यूथ कांग्रेस के चार कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार किया गया है. सूत्रों के अनुसार आरोपियों ने पहले काले छाते पर प्रिंटेड स्टिकर लगाकर मंडपम में प्रवेश की योजना बनाई थी, लेकिन सुरक्षा जांच में पकड़े जाने की आशंका के चलते उन्होंने प्लान बदलकर टी-शर्ट पर स्टिकर लगवाए.

दिल्ली से मेरठ के बीच यात्रा को तेज और आसान बनाने की दिशा में 82 किमी लंबे दिल्ली-मेरठ आरआरटीएस कॉरिडोर पर चलने वाली नमो भारत रैपिड रेल ने सराय काले खां से मेरठ के बेगमपुल तक सफल ट्रायल रन पूरा कर लिया है. करीब 160 किमी प्रति घंटे की रफ्तार वाली यह ट्रेन दोनों शहरों के बीच सफर को 55-60 मिनट में पूरा करेगी, जिससे दिल्ली, गाजियाबाद और मेरठ के यात्रियों को बड़ी राहत मिलेगी.

दिल्ली में अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व वाली आम आदमी पार्टी को पराजित करने के बाद रेखा गुप्ता की अगुवाई में बीजेपी की सरकार एक साल पूरी कर चुकी है. इस मौके पर सीएम रेखा गुप्ता ने दावा किया कि उन्होंने अपने वादों को पूरा करने की कोशिश की है. साथ ही अपने एक वर्ष की उपलब्धियां भी बताईं. देखें वीडियो.



