
पराली जलाने पर NGT की पंजाब सरकार को फटकार, फैसला सुरक्षित रखा
AajTak
NGT ने कहा कि जब हम मरने लगेंगे तब दवा देंगे कि शायद बच जाएगा वरना मरना तो है ही. ग्रेप 3 पॉल्युशन के लेवल को पहले कंट्रोल करिए, आपके पास सबसे ज़्यादा शक्तियां है ऐसी किसी और को नहीं दी गई हैं. एयर क्वालिटी मैनेजमेंट कमेटी ने कहा कि हम लगातार मोनिटरिंग करते हैं.
दिल्ली एनसीआर सहित उत्तर भारत में जहरीली हुई हवा और पंजाब में पराली जलाने की रोकथाम और नियंत्रण के मामले में राष्ट्रीय हरित प्राधिकरण NGT ने पंजाब सरकार की दलीलें सुनी, फटकार लगाई और सुनवाई पूरी कर फैसला सुरक्षित रख लिया. NGT को सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बारे में जानकारी दी गई तो प्राधिकरण ने पंजाब सरकार से पूछा कि पराली रोकने के SC के फैसले पर आपने क्या कदम उठाया, क्या आप SC के आदेश का पालन कर रहे हैं, आदेश पर अमल किया गया या नहीं.
पंजाब सरकार ने कहा कि कई कदम उठाया गया है, अधिकारयों को निर्देश दिए गए हैं. NGT ने कहा कि सुप्रीम कोर्ट ने अधिकरियों की नियुक्ति या निर्देश देने का आदेश नहीं दिया है. NGT ने कहा कि कदम तो बहुत दिन से उठा रहे हैं, सुप्रीम कोर्ट ने कल आदेश पारित किया आज क्या स्थिति है बताइए. NGT ने कहा कि हम पराली जलाने की घटना को लेकर चिंतित है, हमारे पास सैटलाइट तस्वीर है. पूरा इलाका रेड ज़ोन में बना हुआ है, यह हाल सुप्रीम कोर्ट के कल के आदेश के बाद का है.
NGT ने कहा कि आप सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद भी कुछ नहीं कर रहे हैं. NGT ने कहा कि हर मिनट बहुत कीमती है, क्योंकि हम हर पल सांस ले रहे हैं. NGT ने कहा कि अगर आपकी नियत होगी तो आप इसको रोकेंगे. पंजाब सरकार ने जवाब दाखिल करने के लिए कल गुरुवार तक का समय मांगा. NGT ने कहा कि क्या कल हालात आज से बेहतर होंगे??
NGT ने लगातार पराली जलाने की घटना पर पंजाब सरकार को सख्त फटकार लगाते हुए कहा कि हमारे पास इसरो के सैटलाइट इमेज हैं. आपके साथ यही समस्या है कि आपको कुछ नहीं पता है. जब तक आपको ज़मीन के मालिक के बारे में जानकारी नहीं होगी तक आप एक्शन कैसे लेंगे?
पंजाब के सेक्रेटरी ने कहा कि सरकार ने दिशा निर्देश जारी किए हैं. सभी पुलिस थानों के SHO को निर्देश जारी कर दिया गया है. निगरानी और कार्यबल टीमें ज़मीन पर उतार दी गई हैं. कल मंगलवार से पराली जलाने पर 13 FIR दर्ज की गई हैं.
NGT ने कहा कि आपने सिर्फ 13 FIR दर्ज की हैं! आप सैटलाइट तस्वीर देख रहे हैं? क्या हालात हैं? हज़ार से ज़्यादा जगहों पर पराली जलाई जा रही है. और एफआईआर सिर्फ तेरह?

वेस्ट एशिया में छिड़ी जंग के बाद पैदा हुए हालातों पर प्रधानमंत्री लोकसभा को संबोधित कर रहे हैं. इस बीच उन्होंने कहा कि अब इस संकट को 3 सप्ताह से ज्यादा हो रहा है. इसका पूरे विश्व की अर्थव्यवस्था पर, लोगों के जीवन पर बहुत ही विपरित असर हो रहा है. इसलिए पूरी दुनिया इस संकट के जल्द से जल्द समाधान के लिए सभी पक्षों से आग्रह भी कर रही है.












