
परमिशन के बिना बीजेपी मुख्यालय के बाहर कल प्रदर्शन करेगी AAP, दिल्ली पुलिस तैनात करेगी 1 हजार जवान
AajTak
आम आदमी पार्टी के पदर्शन के चलते पुलिस रोड को ब्लॉक कर सकती है. इसकी वजह से नई दिल्ली, सेंटर दिल्ली के आस-पास भारी जाम लग सकता है. हालांकि पुलिस रूट डायवर्जन कर सकती है. दिल्ली के कई इलाकों से आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ता और पंजाब से भी कार्यकर्तओं के आने की जानकारी पुलिस को मिली है.
दिल्ली पुलिस ने आम आदमी पार्टी को प्रदर्शन करने की अनुमति नहीं दी है. इसके बाद भी आप द्वारा प्रदर्शन किया जाएगा. इसमें अरविंद केजरीवाल और भगवंत मान भी शामिल होंगे. प्रदर्शन के मद्देनजर पुलिस अलर्ट मोड पर भी है. दिल्ली के ITO के पास DDU मार्ग पर आम आदमी पार्टी के प्रदर्शन को लेकर पुलिस अलर्ट पर है. करीब 1 हज़ार दिल्ली पुलिसकर्मी और पैरामिलिट्री फोर्स को शुक्रवार को तैनात किया जाएगा. इस इलाके में हमेशा 144 धारा लगी रहती है.
जानकारी के मुताबिक आम आदमी पार्टी के पदर्शन के चलते पुलिस रोड को ब्लॉक कर सकती है. इसकी वजह से नई दिल्ली, सेंटर दिल्ली के आस-पास भारी जाम लग सकता है. हालांकि पुलिस रूट डायवर्जन कर सकती है. दिल्ली के कई इलाकों से आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ता और पंजाब से भी कार्यकर्तओं के आने की जानकारी पुलिस को मिली है.
पुलिस ने भारी भीड़ की वजह से भारी बंदोबस्त करने पर मंथन किया है. DDU मार्ग पर ही बीजेपी और आम आदमी पार्टी का मुख्यालय है. इसकीवजह से दिल्ली पुलिस कोई कोताही नहीं बरतना चाहती है. DDU मार्ग सेंट्रल जिले में आता है. लेकिन 3 और जिलों से भी दिल्ली पुलिसकर्मियों को बुलाया जा रहा है. 10 से ज़्यादा ACP और कई डीसीपी रैंक के ऑफिसर इस दौरान तैनात रहेंगे. 8 कंपनी पैरामिल्ट्री फोर्स की भी बुलाई गई है.
बता दें कि आम आदमी पार्टी ने चंडीगढ़ मेयर चुनाव में कथित धोखाधड़ी को लेकर बीजेपी मुख्यालय के बाहर विरोध प्रदर्शन करने का आह्वान किया है. इस प्रदर्शन की दिल्ली पुलिस ने अनुमति नहीं दी है. एक अधिकारी ने बताया कि हम विरोध प्रदर्शन और कानून-व्यवस्था की स्थिति बनाए रखने के लिए पर्याप्त सुरक्षा इंतजाम करेंगे. अतिरिक्त बल भी तैनात किए जाएंगे. किसी को भी कानून-व्यवस्था का उल्लंघन करने की अनुमति नहीं दी जाएगी. उस दिन यातायात को दीन दयाल उपाध्याय मार्ग से अन्य मार्गों पर डायवर्ट किया जाएगा.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










