
परमात्मा चौक, हरीश पार्क और लखनऊ, पीएम मोदी ने बताया ऑस्ट्रेलिया में कैसे बसा है इंडिया
AajTak
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को सिडनी में भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए कहा कि भारत और ऑस्ट्रेलिया को कई चीजें एक साथ जोड़ती हैं. उन्होंने कहा कि ऑस्ट्रेलिया के लोग इतने विशाल ह्रदय के हैं, दिल के इतने अच्छे और सच्चे हैं कि भारत की इस विविधता को खुले दिल से स्वीकारते हैं.
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तीन देशों के दौरे के अंतिम पड़ाव के तहत ऑस्ट्रेलिया में हैं. उन्होंने मंगलवार को ऑस्ट्रेलिया के सिडनी के कुडोस बैंक एरिना में भारतीय समुदाय को संबोधित किया. पीएम मोदी ने कहा कि भारत और ऑस्ट्रेलिया के संबंध आपसी विश्वास और आपसी सम्मान पर आधारित हैं.
पीएम मोदी ने भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए कहा कि भारत और ऑस्ट्रेलिया को कई चीजें एक साथ जोड़ती हैं. उन्होंने कहा कि ऑस्ट्रेलिया के लोग इतने विशाल ह्रदय के हैं, दिल के इतने अच्छे और सच्चे हैं कि भारत की इस विविधता को खुले दिल से स्वीकारते हैं. यही वजह है कि पैरामाटा स्क्वायर किसी के लिए परमात्मा चौक बन जाता है, ब्रिघम स्ट्रीट भी विक्रम स्ट्रीट के रूप में मशहूर हो जाती है और हैरिस पार्क कई लोगों के लिए हरीश पार्क हो जाता है.
चाट से जयपुर की जलेबी का जिक्र
मोदी ने भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए कहा कि मैंने सुना है कि हैरिस पार्क की चाट, जयपुर स्वीट्स की जलेबी का कोई जवाब नहीं है. लेकिन मेरा आपसे आग्रह है कि आप लोग वहां मेरे दोस्त पीएम एंथनी को जरुर ले जाएं. मोदी ने कहा कि जब खाने की बात चली हो तो लखनऊ का नाम आना स्वाभाविक ही है. मैंने सुना है कि सिडनी के पास लखनऊ नाम की जगह भी है.लेकिन मुझे पता नहीं कि वहां भी चाट मिलती है क्या? यहां भी शायद दिल्ली के पास वाले लखनऊ के लोग होंगे. वाकई, दिल्ली स्ट्रीट, बॉम्बे स्ट्रीट, कश्मीर एवेन्यू, मालाबार एवेन्यू जैसी कितनी ही सड़कें यहां ऑस्ट्रेलिया में आपको भारत से जोड़े रखती हैं.
ग्रेटर सिडनी में इंडिया परेड होगी शुरू
प्रधानमंत्री मोदी ने सिडनी के कुडोस बैंक एरिना में भारतीयों को संबोधित करते हुए कहा कि मुझे बताया गया कि ग्रेटर सिडनी में इंडिया परेड भी शुरू होने जा रही है. मुझे जाकर अच्छा लगा कि यहां आप सबने आजादी का अमृत महोत्सव भी खूब धूमधाम से मनाया है. इस दौरा यहां कई सिटी काउंसिल में बहुत सारे कार्यक्रम किए गए. सिडनी ओपेरा हाउस जब तिरंगे की रोशनी से सराबोर हुआ तो यहां हर भारतीय का दिल खुश हो गया. हिंदुस्तान में भी जय-जयकार हो रही थी. इसलिए मैं न्यू साउथ वेल्स सरकार का विशेष तौर पर आभार व्यक्त करता हूं.

ईरान के सुरक्षा प्रमुख अली लारिजानी की मौत से ईरान बुरी तरह आहत है. इस हमले में लारिजानी का बेटा भी मारा गया है. ईरान ने अब अमेरिकी और इजरायली हमले के जवाब में कार्रवाई तेज करते हुए कई क्लस्टर बम गिराए है और तेल अवीव में भारी नुकसान पहुंचाया है और अनुमान लगाया जा रहा है कि जंग यहां से अब और भीषण रूप ले लेगी.

ईरान और अमेरिका-इजरायल की जंग का आज 19वां दिन है. लेकिन ये जंग अब थमने का नाम नहीं ले रही है. दोनों तरफ से ताबड़तोड़ हमले जारी है. इस बीच ईरान ने दुबई पर फिर हमला किया है. इस हमले का वीडियो भी सामने आया है. हमले के बाद दुबई के कई इलाकों में धमाकों की आवाज सुनाई दी. दुबई के एयर डिफेंस सिस्टम ने कई मिसाइलों को इंटरसेप्ट कर तबाह किया.

ईरान और अमेरिका की जंग का आज 19वीं दिन है. इस बीच इजरायल के हमले में ईरान के सिक्योरिटी चीफ लीडर अली लारिजानी की मौत के बाद अब ईरान ने इजरायल और अमेरिकी बेसों पर हमले तेज कर दिए हैं. ईरान ने मिसाइल हमलों का वीडियो भी जारी किया है. IRGC ने कहा कि हमले में मल्टी-वॉरहेड बैलिस्टिक मिसाइलों समेत कई और घातक मिसाइलें शामिल हैं.

अमेरिका ने होर्मुज के समुद्री रास्ते को खुलवाने के लिए ईरान के मिसाइल ठिकानों पर 5,000 पाउंड के बंकर बस्टर बमों से हमला किया है. अमेरिकी राष्पति ट्रंप इस बात से नाराज हैं कि उनके साथी देश (नाटो) इस लड़ाई में साथ नहीं दे रहे हैं. इस हमले का मकसद तेल की सप्लाई को बहाल करना और ईरानी मिसाइलों के खतरे को खत्म करना है.

ईरान के साथ बढ़ते संघर्ष के बीच अमेरिका और उसके नाटो सहयोगियों के बीच मतभेद खुलकर सामने आ रहे हैं. राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने जहां आक्रामक रुख अपनाया है, वहीं कई सहयोगी देश सैन्य हस्तक्षेप से दूरी बनाकर कूटनीतिक समाधान पर जोर दे रहे हैं. ब्रिटेन के ईरान के खिलाफ युद्ध में शामिल होने से इनकार कर दिया है, जिसे लेकर ट्रंप भड़क गए हैं.








