
पत्नी से हुई लड़ाई तो पति ने JNU पहुंच छात्रा से की छेड़खानी, एक हजार CCTV फुटेज से खुलासा
AajTak
17 जनवरी को जेएनयू में PHD की छात्रा से छेड़छाड़ करने वाले आरोपी को पुलिस ने अरेस्ट कर लिया है. इस मामले में एक नया खुलासा हुआ है. आरोपी ने बताया कि वारदात वाले दिन उसकी पत्नी से उसका झगड़ा हुआ था और उसकी पत्नी मायके चली गई थी. जिसके बाद उसने शराब पी और जेएनयू चला गया. फिर वहां उसने PHD की छात्रा से छेड़छाड़ की.
जवाहर लाल नेहरू विश्वविद्यालय (JNU) कैंपस में पीएचडी की छात्रा (PHD Student) के साथ छेड़छाड़ करने की कोशिश वाले आरोपी को दिल्ली पुलिस (Delhi Police) ने गिरफ्तार कर लिया है. पश्चिम बंगाल (West Bengal) का रहने वाला आरोपी अक्षय दोलाई को मुनरिका में उसके किराए के घर पर छापा मार कर पकड़ा गया. पुलिस के मुताबिक, उसने अक्षय की गिरफ्तारी के लिए एक हजार से भी ज्यादा सीसीटीवी फुटेज देखे.

वेस्ट एशिया में छिड़ी जंग के बाद पैदा हुए हालातों पर प्रधानमंत्री लोकसभा को संबोधित कर रहे हैं. इस बीच उन्होंने कहा कि अब इस संकट को 3 सप्ताह से ज्यादा हो रहा है. इसका पूरे विश्व की अर्थव्यवस्था पर, लोगों के जीवन पर बहुत ही विपरित असर हो रहा है. इसलिए पूरी दुनिया इस संकट के जल्द से जल्द समाधान के लिए सभी पक्षों से आग्रह भी कर रही है.












