
पत्नी और सास से परेशान शख्स ने दोनों को गोली मारी, खुद ही पुलिस को बताया
Zee News
मुल्जिम ने पुलिस को बताया कि महिलाएं रोज उससे झगड़ा करतीं थीं इसलिए उसने गोली मार दी.
दिल्ली: एक शख्स ने अपनी सास और पत्नी से परेशान होकर दोनों को गोली मार दी. वारदात दिल्ली के बाबा हरिदास नगर इलाके में इतवार को सुबह हुई. दिल्ली पुलिस को इस वारदात की जानकारी तब हुई जब मुल्जिम ने खुद ही इसकी जानकारी दी.
पुलिस को गोली मारने की खबर दी इतवार को सुबह शख्स ने बाबा हरिदास नगर थाना में फोन कर बताया कि उसने अपनी सास और पत्नी की गोली मार कर हत्या कर दी है. पुलिस के मुताबिक जब वह मौके पर पहुंची तो दोनों महिलाओं की लाश खून में लत पत पड़ी थी. महिलाओं की पहचान निधि और विरो के बतौर हुई. मुल्जिम ने पुलिस को बताया कि महिलाएं रोज उससे झगड़ा करतीं थीं इसलिए उसने गोली मार दी.

Rafale vs J-20 Mighty Dragon: राफेल और चीन के J-20 माइटी ड्रैगन के बीच तुलना में स्टील्थ बनाम सेंसर शक्ति की बहस तेज है. J-20 को रडार से बचने में बढ़त मिल सकती है, जबकि राफेल इलेक्ट्रॉनिक वॉरफेयर और सेंसर फ्यूजन में मजबूत है. आधुनिक हवाई युद्ध में नेटवर्क, मिसाइल रेंज और रणनीति निर्णायक भूमिका निभाते हैं.

India AI Impact Summit: यह समिट आम लोगों के लिए खुलेगा. इसमें दिखेगा कि AI असल जिंदगी में कैसे काम करता है. यह खेती, स्वास्थ्य, शिक्षा और डेली के समस्याओं को हल करने में मदद कर सकता है. Expo में 70000 वर्ग मीटर से बड़ा एरिया होगा. जिसमें 30 से अधिक देशों की 300+ कंपनियां अपने AI प्रोडक्ट्स और टेक्नोलॉजी दिखाएंगी. छात्रों के लिए YUVAi और AI for ALL जैसे प्रोग्राम होंगे.

Vibhav Anti-Tank Mines: विभव माइन को खास तौर पर मोबिलिटी किल यानी दुश्मन टैंक को पूरी तरह नष्ट करने के लिए नहीं बनाया गया है. बल्कि उसकी गति रोकने के लिए डिजाइन किया गया है. यह टैंक के ट्रैक, सस्पेंशन या ड्राइव सिस्टम को नुकसान पहुंचाकर उसे वहीं रोक देती है. इससे वह आगे बढ़ने में असमर्थ हो जाता है. इससे आसान निशाना बन जाता है.










