
पत्नियों ने मजहब की दीवार तोड़कर पेश की मिशाल, किडनी स्वैप कर बचाई पतियों की जान
AajTak
राजधानी दिल्ली के ओखला स्थित फोर्टिस एस्कार्ट्स में एक ऐसा मामला सामने आया है जहां हिंदू और मुस्लिम परिवारों ने किडनी स्वैप ट्रांसप्लांट के माध्यम से दो लोगों को नया जीवनदान दिया है. यहां दोनों मरीजों की पत्नियों ने किडनी स्वैप की जिसके बाद ट्रांसप्लांटेशन हो सका.
वैसे तो दोनों परिवारों में ना तो कोई खून का रिश्ता था और ना ही कोई पुरानी दोस्ती. इतना ही नहीं दोनों परिवारों का मजहब भी अलग था. लेकिन, इन सबके बावजूद दोनों परिवारों की महिलाओं ने एक-दूसरे के पतियों की ऐसी मदद की जिससे यूपी और जम्मू कश्मीर के दो अलग-अलग परिवारों में ना टूटने वाला एक रिश्ता कायम हो गया.
मामला दिल्ली के ओखला स्थित फोर्टिस एस्कॉर्ट्स अस्पताल का है, जहां डॉक्टरों की एक टीम ने दो लोगों का किडनी ट्रांसप्लांट किया है. यह मामला इसलिए अलग है क्योंकि एक मरीज जहां जम्मू-कश्मीर से था तो दूसरा उत्तर प्रदेश प्रदेश से. यहां दोनों मरीजों की पत्नियों ने किडनी स्वैप कर डोनेट की और अपने पतियों को एक नया जीवन दिया.
62 वर्षीय मोहम्मद सुल्तान डार कश्मीर में एक टेलीफोन विभाग में काम करते हैं. वहीं पूर्व सेना अधिकारी 58 वर्षीय विजय कुमार यूपी के बरेली के रहने वाले हैं. दोनों को ऐसी बीमारी हुई कि किडनी बदलने की नौबत आ गई. लेकिन दोनों के डोनर मेडिकल पैरामीटर पर फिट नहीं बैठ रहे थे और कोई उपयुक्त मैच वाला डोनर नहीं मिल रहा था, जिससे परिवारों के लिए चुनौती और विकट हो गई. मुश्किल की इस घड़ी में दोनों परिवारों ने डोनर को एक्सचेंज यानि किडनी स्वैप करने का फैसला किया. अंततः, कुमार की पत्नी ने सुल्तान डार को अपनी किडनी डोनेट कर दी, जबकि डार की पत्नी ने विजय कुमार को अपनी किडनी दान कर दी. दोनों पुरुष लगभग पिछले 18 महीनों से डायलिसिस पर थे और ट्रांसप्लांटेशन के लिए फोर्टिस आए थे.
अस्पताल के नेफ्रोलॉजी एंड किडनी ट्रांसप्लांट के प्रमुख निदेशक डॉ. संजीव गुलाटी ने बताया, 'दोनों ही मामलों में डोनर और मरीजों के ब्लडग्रुप मिसमैच कर रहे थे. ऐसे मामले में एक विकल्प बचा था, जो अदला-बदली का था और यह भारत में बहुत दुर्लभ है.' किडनी की अदला-बदली (स्वैप) का फैसला लिए जाने के बाद, मरीजों को फोर्टिस एस्कॉर्ट्स में भर्ती कराया गया, जहां सभी जरूरी मेडिकल टेस्ट किए गए. इनमें एक प्री-ट्रांसप्लांट कम्पैटिबिलिटी चेक और ह्यूमन ल्यूकोसाइट एंटीजन टाइपिंग शामिल है. यह एक जेनेटिक टेस्ट है और इसका इस्तेमाल ऑर्गन ट्रांसप्लांट के लिए किया जाता है. इसके बाद स्वैप ट्रांसप्लांट प्रक्रिया की गई.
16 मार्च को छह डॉक्टरों की टीम ने चार सर्जरी की, जिसमें छह घंटे लगे. डॉ. गुलाटी के नेतृत्व वाली टीम में डॉ अजीत सिंह नरूला (नेफ्रोलॉजी), डॉ. अनिल गुलिया और डॉ. परेश जैन (यूरोलॉजी और किडनी ट्रांसप्लांट) और दो जूनियर डॉक्टर शामिल थे. डॉक्टरों ने बताया कि मरीजों और डोनर्स को 27 मार्च को अस्पताल से छुट्टी दे दी गई और वे स्वस्थ्य हैं. डॉ. गुलाटी ने टीओआई को बताया कि अगर समय पर प्रत्यारोपण नहीं किया गया होता, तो मरीज अधिकतम पांच साल तक जीवित रह सकते थे.
फोर्टिस हॉस्पिटल के जोनल डायरेक्टर बिदेश चंद्र पॉल ने कहा, 'सबसे अच्छी बात यह है कि जिन दो लोगों ने ट्रांसप्लांट की जरूरत और तात्कालिकता को पहचाना, वे धर्म और भौगोलिक पृष्ठभूमि की परवाह किए बिना एक दूसरे के पति का जीवन बचाने के लिए आगे आए और अपनी किडनी दान दान कर दी.'

मेघालय के शिलॉन्ग से लोकसभा सांसद रिकी एंड्रयू जे सिंगकों का फुटसल खेलते समय अचानक गिरने के बाद निधन हो गया. उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया. सक्रिय जनसंपर्क और क्षेत्रीय मुद्दों को संसद में उठाने वाले सिंगकों के निधन से राजनीतिक और सामाजिक हलकों में गहरा शोक है.

भारत में चल रहे India AI Impact Summit 2026 में दो टेक टायकून ने भले ही मंच पर दूसरे से हाथ न मिलाया हो, लेकिन इस वायरल दृश्य के बावजूद मानवता के भविष्य में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) के योगदान को लेकर दोनों ही लीडर लगभग एक ही दिशा में सोचते हैं. दोनों का की कहना है कि कुछ ही सालों में मशीन इंसानों से ज्यादा काबिलियत हासिल कर लेंगे.

'अगर डील नहीं हुई तो...', ईरान को अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप की खुली चेतावनी, 10 दिन का दिया अल्टीमेटम
अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप की यह टिप्पणी ऐसे समय आई है जब अमेरिका और ईरान के बीच स्विट्जरलैंड के जिनेवा में परोक्ष वार्ता जारी है. अमेरिकी दूत स्टीव विटकॉफ और जेरेड कुशनर मध्यस्थों के जरिए ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अरकची से बातचीत कर रहे हैं, ताकि परमाणु विवाद खुले टकराव में न बदले.

आयकर विभाग ने आयकर अधिनियम की धारा 133A के तहत जांच करते हुए 2019-20 से 2025-26 तक के छह वित्तीय वर्षों का लगभग 60 टेराबाइट ट्रांजेक्शनल डेटा खंगाला. जांच में सामने आया कि संबंधित बिलिंग सॉफ्टवेयर प्लेटफॉर्म का इस्तेमाल देशभर में एक लाख से अधिक रेस्टोरेंट करते हैं और यह भारत के रेस्टोरेंट बाजार का लगभग 10 प्रतिशत कवर करता है.

मेघालय के री-भोई जिले में बर्नीहाट के पास क्लिंकर से भरे ट्रक ने माउंट जियोन अकादमी की स्कूल बस को पीछे से टक्कर मार दी. हादसे में छात्र मैक्सवेल लिंगदोह की मौत हो गई, जबकि सात बच्चे गंभीर रूप से घायल हो गए. उन्हें गुवाहाटी अस्पताल भेजा गया. हादसे के बाद ट्रक चालक और हेल्पर फरार हो गए, पुलिस उनकी तलाश कर रही है.

पाकिस्तान में इमरान खान की जेल की हालत गंभीर होती जा रही है. उनके खिलाफ सियासी और सैन्य दबाव बढ़ रहा है. असिम मुनीर ने 5000 सैनिकों को तैनात कर विरोध को दबाने की कोशिश की है. इमरान खान की स्वास्थ्य स्थिति चिंताजनक है और उनकी आंख की रोशनी कमजोर हो गई है. सुप्रीम कोर्ट ने मेडिकल कमिटी गठित कर उनके इलाज का आदेश दिया है. विपक्ष और उनकी बहनों ने इमरान के रिहाई की मांग को लेकर सड़कों पर विरोध शुरू किया है.

क्या अमेरिका ने ईरान पर हमले की तारीख मुकर्रर कर दी है और ये हमला इस हफ्ते के आखिर तक हो सकता है? ट्रंप ने ईरान को धमकी देते हुए कहा है कि ईरान नहीं माना तो हमला होगा. रमज़ान का महीना शुरू हो गया है और ये मुसलमानों के लिए पाक महीना माना जाता है. ऐसे में सवाल उठता है कि अगर अमेरिका ने ईरान पर रमजान के महीने में हमला किया तो मुस्लिम देश क्या करेंगे? हालांकि अमेरिका के लिए सब इतना आसान भी नहीं होने वाला, क्योंकि ईरान पूरी ताकत से मुकाबला करने के लिए तैयार है.

भ्रष्टाचार के खिलाफ सख्त रुख अपनाते हुए ओडिशा सरकार ने बड़ी कार्रवाई की है. बरगढ़ जिले के पद्मपुर में तैनात एक ओडिशा प्रशासनिक सेवा अधिकारी को रिश्वत लेने के आरोप में निलंबित कर दिया है. जिला कलेक्टर की रिपोर्ट के आधार पर यह कदम उठाया गया. राजस्व और आपदा प्रबंधन विभाग ने साफ किया है कि विभाग में भ्रष्टाचार के लिए 'जीरो टॉलरेंस' नीति लागू है और दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा.

आजतक से खास बातचीत में स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने बीजेपी में दो विचारधाराओं की बात कही. उन्होंने बताया कि एक विचारधारा अत्याचारी प्रकृति की है जबकि दूसरी नहीं. उन्होंने बटुकों के सम्मान के लिए ब्रजेश पाठक की प्रशंसा की. साथ ही समाजवादी पार्टी और बीजेपी दोनों को राजनीतिक पार्टियों के रूप में बताया. सीएम योगी पर उन्होंने खुलकर वार किए. देखें वीडियो.




