
पति राज कौशल की मौत के पांच दिन बाद मंदिरा बेदी का पहला पोस्ट, छलका दर्द
AajTak
तस्वीरों में मंदिरा राज के साथ ड्रिंक का ग्लास हाथ में लिए, मुंह में मेडल दबाए नजर आ रही हैं. दोनों की ये खूबसूरत तस्वीरें उनके 25 साल के प्यार को बयां करने के लिए काफी है.
मंदिरा बेदी की जिंदगी में 30 जून का तारीख काला दिन बनकर आया. एक्ट्रेस ने 30 जून को अपने पति राज कौशल को हमेशा के लिए खो दिया. कार्डिएक अरेस्ट से हुई राज की अचानक मौत ने मंदिरा को अंदर तक झकझोर कर रख दिया था. पति की अंतिम विदाई में वे फूट-फूटकर रोती नजर आईं थीं. अब राज की मौत के पांच दिन बाद मंदिरा ने उनके साथ अपनी खूबसूरत तस्वीरों को साझा कर उन्हें याद किया है. तस्वीरों में मंदिरा राज के साथ ड्रिंक का ग्लास हाथ में लिए, मुंह में मेडल दबाए नजर आ रही हैं. दोनों की ये खूबसूरत तस्वीरें उनके 25 साल के प्यार को बयां करने के लिए काफी है.More Related News

मुंबई में आयोजित इवेंट 'द ऑनर्स' में जब करीना कपूर खान ने कदम रखा, तो सबकी निगाहें उन्हीं पर ठहर गईं. रेड कार्पेट पर बेबो का अंदाज हमेशा की तरह जुदा और बेहद ग्लैमरस था. इस खास मौके के लिए करीना ने एक बेहद दिलकश लाल रंग का गाउन चुना, जो न केवल उनकी खूबसूरती में चार चांद लगा रहा था, बल्कि इसका एक खास ऐतिहासिक कनेक्शन भी था.












