
पति का सच जान चुकी थी SDM निशा, घर में बिखरे ये सबूत दे रहे कातिल पति के गुनाह की गवाही
AajTak
शहपुरा कस्बे में 28 जनवरी को शाम करीब 4 बजे उस वक्त हड़कंप मच गया, जब एसडीएम साहिबा के पति मनीष खुद ही उन्हें लेकर अस्पताल पहुंचे. अस्पताल लाते ही उन्होंने डॉक्टरों से बताया कि अचानक उनकी पत्नी की तबीयत काफी खराब हो गई.
SDM Nisha Murder Case: मध्य प्रदेश में एक एसडीएम (SDM) के कत्ल का सनसनीखेज मामला सामने आया तो हड़कंप मच गया. एसडीएम का कत्ल किसी और ने नहीं बल्कि खुद उसी के पति ने किया. हालांकि कातिल पति ने इस कत्ल को हार्ट अटैक साबित करने की भरपूर कोशिश भी की. लेकिन खून की चंद बूंदों ने सारा राज खोल कर रख दिया. इस कत्ल की जो वजह सामने आई, उसने सभी को हैरान कर दिया. आइए जान लेते हैं इस कत्ल की इनसाइड स्टोरी.
शहपुरा की SDM थीं निशा नापित ये सच्ची कहानी है निशा नापित की, जो मध्य प्रदेश के डिंडौरी जिले के शहपुरा की एसडीएम थीं. एसडीएम यानी सब डिविजनल मजिस्ट्रेट. यानी एक मजिस्ट्रेट. और एसडीएम साहिबा के पति हैं मनीष शर्मा. एसडीएम निशा नापित अब इस दुनिया में नहीं हैं. और उनके पति मनीष अब घर की बजाय जेल में हैं. दरअसल, एसडीएम का कत्ल उन्हीं के घर में हुआ और कातिल कोई और नहीं बल्कि उन्हीं का पति यानी मनीष निकला.
अस्पताल लाने से पहले ही हो चुकी थी मौत शहपुरा कस्बे में 28 जनवरी को शाम करीब 4 बजे उस वक्त हड़कंप मच गया, जब एसडीएम साहिबा के पति मनीष खुद ही उन्हें लेकर अस्पताल पहुंचे. अस्पताल लाते ही उन्होंने डॉक्टरों से बताया कि अचानक उनकी पत्नी की तबीयत काफी खराब हो गई. दरअसल, वो पहले से ही बीमार थीं, इसके बावजूद वो व्रत कर रही थीं.
इसी व्रत की हालत में उन्होंने फल खाए थे, जिसके बाद उनकी तबीयत बिगड़ गई. पति मनीष ने अपनी बीवी को हार्ट अटैक आने की बात भी कही. लेकिन जब डॉक्टरों ने एसडीएम साहिबा की जांच की, तो ना सिर्फ उन्हें मृत पाया, बल्कि ये भी देखा कि उनकी मौत कोई तीन से चार घंटे पहले हो चुकी है.
पति के साथ चल रही थी निशा की अनबन ये अपने आप में एक अजीब बात थी. अब डॉक्टरों ने ना सिर्फ निशा नापित को ब्रॉट डेड यानी अस्पताल लाए जाने से पहले ही मुर्दा करार दिया, बल्कि पूरे सिलसिले की जानकारी पुलिस को भी दी. आनन-फानन में पुलिस ने एसडीएम निशा की लाश को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया और उनके घरवालों को फोन कर जानकारी दी. निशान के घरवाले हैरान रह गए. लेकिन साथ ही उन्होंने ये भी खुलासा किया कि उनकी अपने पति मनीष के साथ अनबन चल रही थी. अब ऐसे में निशा के पति शक के घेरे में आ चुके थे.
SDM के घर की तलाशी में हैरान करने वाली बातें अब शहपुरा पुलिस ने एसडीएम के घर की तलाशी लेने का फैसला किया, ताकि अगर उनकी मौत से जुड़ा कोई सबूत मिले, तो उसे इकट्ठा किया जा सके. लेकिन घर पहुंचने पर पुलिस को जो कुछ दिखाई दिया, वो चौंकाने वाला था. घर में ऐसे कई कपड़े थे, जिन्हें अभी-अभी धो कर सुखाया गया था. जांच में पता चला कि पति मनीष ने एसडीएम की नाक और मुंह से निकले खून के धब्बों को साफ किया था और उनके कपड़ों को धोया था. यहां तक कि उनके घर में वॉशिंग मशीन में उनका एक तकिया भी मिला, जिस पर लगे खून के धब्बों को धो कर साफ करने की कोशिश की गई थी. ये सबकुछ शक पैदा करने वाला था.

ब्राजील के राष्ट्रपति लूला डा सिल्वा ने इस इंटरव्यू ब्रिक्स करेंसी पर विस्तार से बात की. उन्होंने कहा कि हमने यह नहीं कहा कि हम ब्रिक्स करेंसी बनाएंगे. ब्रिक्स के अंदर नई करेंसी बनाने पर कोई बहस नहीं है. लेकिन यह जरूरी नहीं है कि ब्राजील और इंडिया के बीच ट्रेड डील US डॉलर में ही हो. हम इसे अपनी करेंसी में भी कर सकते हैं.

दिल्ली में AI इम्पैक्ट समिट के दौरान युवा कांग्रेस के कुछ कार्यकर्ताओँ ने शर्ट उतारकर सार्वजनिक रूप से विवादास्पद प्रदर्शन किया. इस घटना के बाद पुलिस ने 5 से 6 प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया. बीजेपी ने इस प्रदर्शन पर तीखा हमला किया है और संबित पात्रा ने कहा कि इस प्रदर्शन को जानबूझकर किया गया था. AI समिट में इस तरह के प्रदर्शन ने वहां की शांति भंग कर दी.

आज का दंगल घरेलू सियासत में देश के वैश्विक अपमान पर है. क्योंकि दिल्ली में चल रहे एआई इम्पैक्ट समिट में आज ऐसी घटना हुई है जिसे लेकर बीजेपी हमलावर है. दिल्ली में चल रहे जिस एआई समिट में शामिल होने के लिए दुनिया भर से नेता-उद्योगपति-टेक्नोकरेट्स भारत आए हुए हैं. उसी मेले में जाकर युवा कांगरसे के 10 कार्यकर्तां ने यूएस डील के विरोध में प्रदर्शन करना शुरू कर दिया. ये कार्यकर्ता अपनी टीशर्ट उतारकर उसे बैनर की तरह लहराकर प्रदर्शन कर रहे थे.

दिल्ली के मुखर्जी नगर में 1 साल 9 माह के बच्चे हादी की मौत का मामला सामने आया है. एसएफएस फ्लैट्स के पार्क में मौसी आजरा पर गला दबाने की आशंका है. स्थानीय लोगों ने बच्चे को छुड़ाकर न्यूलाइफ अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित किया. पुलिस ने आरोपी महिला को हिरासत में लिया है. शव को पोस्टमार्टम के लिए बाबू जगजीवन राम अस्पताल भेजा गया है.

तिरुवनंतपुरम में आधी रात को 14 साल के लड़के की जॉयराइड, माता-पिता को घर में बंद कर खाई में गिराई कार
तिरुवनंतपुरम में एक नाबालिग लड़के ने अपने माता-पिता को घर में बंद कर आधी रात को कार निकाली और दोस्त के साथ घूमने निकल गया. तभी करमना में कार रेलिंग तोड़कर कई फीट नीचे जा गिरी, लेकिन दोनों नाबालिग चमत्कारिक रूप से बच गए. पढ़ें इस हादसे की हैरान करने वाली कहानी.

एआई समिट में प्रदर्शन के मामले में इंडियन यूथ कांग्रेस के चार कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार किया गया है. सूत्रों के अनुसार आरोपियों ने पहले काले छाते पर प्रिंटेड स्टिकर लगाकर मंडपम में प्रवेश की योजना बनाई थी, लेकिन सुरक्षा जांच में पकड़े जाने की आशंका के चलते उन्होंने प्लान बदलकर टी-शर्ट पर स्टिकर लगवाए.

दिल्ली से मेरठ के बीच यात्रा को तेज और आसान बनाने की दिशा में 82 किमी लंबे दिल्ली-मेरठ आरआरटीएस कॉरिडोर पर चलने वाली नमो भारत रैपिड रेल ने सराय काले खां से मेरठ के बेगमपुल तक सफल ट्रायल रन पूरा कर लिया है. करीब 160 किमी प्रति घंटे की रफ्तार वाली यह ट्रेन दोनों शहरों के बीच सफर को 55-60 मिनट में पूरा करेगी, जिससे दिल्ली, गाजियाबाद और मेरठ के यात्रियों को बड़ी राहत मिलेगी.

दिल्ली में अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व वाली आम आदमी पार्टी को पराजित करने के बाद रेखा गुप्ता की अगुवाई में बीजेपी की सरकार एक साल पूरी कर चुकी है. इस मौके पर सीएम रेखा गुप्ता ने दावा किया कि उन्होंने अपने वादों को पूरा करने की कोशिश की है. साथ ही अपने एक वर्ष की उपलब्धियां भी बताईं. देखें वीडियो.

भारत और बांग्लादेश के रिश्तों में सुधार के संकेत देते हुए दिल्ली स्थित बांग्लादेश हाई कमीशन ने भारतीय नागरिकों के लिए सभी वीजा सेवाएं फिर से शुरू कर दी हैं, जो करीब दो महीने से बंद थीं. यह कदम बांग्लादेश में तारिक रहमान के प्रधानमंत्री बनने के तुरंत बाद उठाया गया. भारत विरोधी छात्र नेता उस्मान हादी की हत्या और विरोध प्रदर्शनों के चलते दोनों देशों के संबंध तनावपूर्ण हो गए थे.

फिल्म स्टार रणवीर सिंह को अमेरिका के एक नंबर से दो बार धमकी मिली है. मुंबई क्राइम ब्रांच ने इस मामले की पुष्टि की है कि धमकी का ऑडियो नोट अमेरिकन नंबर से आया था. गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई के गुर्गे हैरी बॉक्सर द्वारा भेजी गई ये धमकी, जिसमें 10 करोड़ रुपए की फिरौती मांगी गई थी, दिशा पाटनी और अन्य सितारों को भी धमकी मिली है. इस खतरे के पीछे गैंगस्टर नेटवर्क का विस्तार अमेरिका में होना बताया जा रहा है. अनमोल बिश्नोई के खुलासे ने यह भी स्पष्ट किया कि लॉरेंस गैंग का मुख्यालय कनाडा से अमेरिका स्थानांतरित हो चुका है.



