
'पढ़ाई नहीं, बम फेंकना बड़ा टैलेंट', लड़कियों की शिक्षा पर बैन लगाने वाले तालिबान के शिक्षा मंत्री की कुंडली जानें
AajTak
अफगानिस्तान में तालिबान ने लड़कियों को यूनिवर्सिटी जाने से रोक दिया है. इसके पीछे अफगानिस्तान के शिक्षा मंत्री निदा मोहम्मद नदीम का दिमाग है. नदीम खुलेआम कहता है कि तालिबान लड़ाके की योग्यता पढ़ाई-लिखाई से नहीं, बल्कि बम फेंकने की क्षमता से मापी जानी चाहिए. कौन है निदा मोहम्मद नदीम? जानें...
'हमने लड़कियों से कहा था कि हिजाब पहनें, लेकिन उन्होंने ऐसा नहीं किया. वो ऐसे सज-धजकर जाती हैं जैसे किसी शादी समारोह में जा रहीं हों. लड़कियां एग्रीकल्चर और इंजीनियरिंग की पढ़ाई कर रहीं हैं. ये अफगानिस्तान के कल्चर से मेल नहीं खाता. लड़कियों को सीखना चाहिए लेकिन वो नहीं जो इस्लाम और अफगानिस्तान के खिलाफ हो.'
ये बातें अफगानिस्तान के शिक्षा मंत्री निदा मोहम्मद नदीम ने कही थीं. नदीम ने ऐसा अपने उस फैसले को 'सही' ठहराते हुए कहा था जिसमें तालिबान ने लड़कियों के यूनिवर्सिटी जाने पर रोक लगा दी थी. तालिबान ने पहले लड़कियों के स्कूल जाने पर रोक लगाई और अब यूनिवर्सिटी जाना भी बंद कर दिया है.
तालिबान के इस फैसले ने अफगानिस्तान को 90 के दशक की ओर धकेल दिया है. लड़कियों की शिक्षा पर रोक लगाने के फैसले की दुनियाभर में निंदा हो रही है. मुस्लिम देश भी इस पर सवाल उठा रहे हैं. लेकिन शिक्षा मंत्री निदा मोहम्मद नदीम ने साफ कर दिया है कि तालिबान इस फैसले को वापस नहीं लेगा. अफगानिस्तान के एक टीवी चैनल को दिए इंटरव्यू में नदीम ने कहा, 'भले ही एटम बम गिरा दो, लेकिन तालिबान इस फैसले को लागू करके रखेगा.'
तालिबान ने पिछले साल 15 अगस्त को अफगानिस्तान की सत्ता पर कब्जा कर लिया था. उस समय उसने 'वादा' किया था कि लड़कियों पर किसी तरह की पाबंदी नहीं लगाई जाएगी. लेकिन डेढ़ साल में ही कई पाबंदियां लग चुकी हैं. लड़कियों को काम करने नहीं दिया जा रहा है, पार्क और जिम जाने में भी रोक लगा दी है, स्कूल-कॉलेज और यूनिवर्सिटी जाने पर भी अब रोक लगा दी गई है.
बहरहाल, लड़कियों को यूनिवर्सिटी जाने से रोकने के फैसले के पीछे जिसका दिमाग है, उसका नाम निदा मोहम्मद नदीम है. तालिबान ने अक्टूबर में ही नदीम को शिक्षा मंत्री बनाया था. नदीम खुलेआम कहता है कि लड़कियों का पढ़ाई करना इस्लाम के मूल्यों के खिलाफ है.
कौन है निदा मोहम्मद नदीम?

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक बार फिर ईरान पर नया बयान देकर दुनिया को चौंका दिया है. ट्रंप ने कहा कि ईरान समझौता करना चाहता है और वो समझौता करेंगे. साथ ही उन्होनें ये भी कहा कि ईरान ने अमेरिका को एक तोहफा दिया जो बहुत बड़ा और महत्वपूर्ण है. ट्रंप ने आगे ये बाताया कि ये तोहपा तेल और गैस से जुड़ा है.

ईरान के सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेई के सलाहकार मोहसेन रेजाई ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के 5 दिनों के युद्ध विराम के दावे की धज्जियां उड़ा दी है. रेजाई ने साफ कर दिया है कि अमेरिका और इजरायल के साथ जंग थमेगी नहीं बल्कि और तेज होगी साथ ही उन्होनें चेतावनी दी कि अगर ईरान के इंफ्स्ट्रराक्चर को अगर छुआ भी गया तो अमेरिका को गहरी चोट मिलेगी.

अमेरिका-इज़रायल-ईरान जंग के 25 दिन पूरे हो गए हैं. एक तरफ कूटनीतिक बातचीत की हलचल तेज हुई है, तो दूसरी तरफ सैन्य गतिविधियां भी जारी हैं.इधर इराक बगदाद में विक्टोरिया हवाई अड्डे पर हुए हमले का वीडियो सामने आया है. जानकारी के मुताबिक इराकी इस्लामिक रेजिस्टेंस ने विक्टोरिया बेस को निशाना बनाकर हमला किया. यहां पर अमेरिकी सेना तैनात है.

इजरायल पर ईरान के हमले जारी हैं. ईरान ने ऐसे ही एक हमले का वीडियो जारी किया है. ये वीडियो तेल अवीव पर मिसाइल दागने का बताया जा रहा है. इजरायल की एम्बुलेंस सर्विस की मानें तो ईरानी मिसाइल हमलों में इजरायल में 16 लोग मारे गए हैं. स्थानीय रिपोर्टों के मुताबिक इजरायल के कब्जे वाले वेस्ट बैंक में ईरानी मिसाइल हमले में 4 फिलिस्तीनी महिलाओं की मौत हो गई.

ईरान के साथ जारी जंग और अमेरिका में पेट्रोल की बढ़ती कीमतों ने राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की लोकप्रियता को तगड़ा झटका दिया है. ट्रंप की रेटिंग गिरकर 36% के रिकॉर्ड निचले स्तर पर आ गई है. चौंकाने वाली बात यह है कि आर्थिक मोर्चे पर अब ट्रंप की रेटिंग उनसे पहले राष्ट्रपति रहे जो बाइडेन के सबसे खराब दौर से भी नीचे चली गई है.

अमेरिका-इज़रायल-ईरान जंग के 25 दिन पूरे हो गए हैं. एक तरफ कूटनीतिक बातचीत की हलचल तेज हुई है, तो दूसरी तरफ सैन्य गतिविधियां भी जारी हैं. ताजा मामले में इजरायल की राजधानी तेल अवीव में ईरान का हमला हुआ. ईरान की एक मिसाइल एक इमारत में जा गिरी. हमले को लेकर 2 प्रत्यक्षदर्शियों ने हमारे संवाददाता से बात की है. आइए देखते हैं उन्होंने क्या बताया.







