
पटाखों से बढ़ा प्रदूषण! दिवाली के बाद बिगड़ी कोलकाता-हावड़ा की हवा, 240 के पार पहुंचा AQI
AajTak
दिवाली के बाद से ही देश के बड़े शहरों में एयर क्वालिटी इंडेक्स (AQI) काफी बढ़ा हुआ है. इसका असर कोलकाता-हावड़ा में भी बताया जा रहा है, जहां कई स्थानों पर AQI 200 के पार पहुंच चुका था. आइए जानते हैं बंगाल के किन स्थानों पर कितना पहुंचा AQI.
दिवाली के बाद देश के कई शहरों में वायु प्रदूषण के खने को मिला है, जिसकी वजह से AQI में बढ़त हुई है. कोलकाता के शहरों में भी हवा की गुणवत्ता खराब हुई है. पश्चिम बंगाल प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (WBPCB) के एक अधिकारी ने बताया कि सुबह 9 बजे जादवपुर के वायु निगरानी केंद्र पर वायु गुणवत्ता सूचकांक (AQI) 200 (PM 2.5) था और बालीगंज में 141 (PM 2.5) था.
इन स्थानों पर AQI में देखी गई थी बढ़त सिंथी क्षेत्र में स्थित रवींद्र भारती विश्वविद्यालय में AQI 142 था, जबकि कोलकाता के पास स्थित सैटेलाइट टाउनशिप न्यू टाउन में यह 165 रहा था. अधिकारी ने बताया कि सुबह 9 बजे फोर्ट विलियम में AQI 150 था, जबकि पास के ग्रीन जोन विक्टोरिया में AQI स्तर 242 रहा था. वहीं रवींद्र सरोवर वायु निगरानी केंद्र पर सुबह 9 बजे AQI 128 दर्ज किया गया.
इसके अलावा मंगलवार को जादवपुर में AQI 207 था जबकि बालीगंज में यह 213 रहा था, जो सोमवार आधी रात के 159 और 134 की तुलना में काफी अधिक था. हावड़ा के बेलूर में मंगलवार आधी रात को AQI 213 था, जबकि शिबपुर बोटैनिकल गार्डन क्षेत्र में भी यह 195 रहा. हावड़ा के औद्योगिक शहर घुसुरी में AQI 179 दर्ज किया गया. बता दें AQI का स्तर 151 से 200 के बीच 'खराब', 201 से 300 'बहुत खराब' और 300 से ऊपर 'गंभीर' माना जाता है.
क्या प्रदूषण को दोष केवल पटाखों पर? पर्यावरणविदों ने दावा किया कि सोमवार और मंगलवार को मध्यरात्रि तक पटाखे फोड़े जाने के बाद वायु में महीन कण (particulate matter) बने रहे. एक अधिकारी ने बताया AQI के बिगड़ने को सीधे तौर पर पटाखों के फोड़ने से नहीं जोड़ा जा सकता, क्योंकि इस बार पिछले साल की तुलना में पटाखे कम फोड़े गए. साथ ही, ज़्यादातर ग्रीन पटाखे ही इस्तेमाल हुए, जिन्हें NEERI ने प्रमाणित किया है.
अधिकारी बताता है कि हमें ध्वनि और वायु प्रदूषण के बीच संबंध को स्थापित करना होगा, क्योंकि ध्वनि उत्पन्न करने वाले पटाखे जरूरी नहीं कि वायु प्रदूषण करें. अगर पटाखों के फोड़ने से AQI बढ़ा भी हो, तो उसे पटाखों से जोड़ना उचित नहीं होगा. इस बार काली पूजा-दिवाली में जो पटाखे बेचे और इस्तेमाल हुए, वे अधिकतर NEERI द्वारा प्रमाणित थे.
WBPCB अधिकारी ने बताया कि AQI के बिगड़ने का कारण मौसम भी हो सकता है, क्योंकि गर्म और उमस भरे माहौल में, बारिश या दक्षिणी हवाओं की अनुपस्थिति में प्रदूषक वायु में बने रहते हैं. हम परिणामों का विश्लेषण कर रहे हैं.

पश्चिमी एशिया में युद्ध के बीच भारत की चिंताएं तेल और गैस सप्लाई को लेकर बढ़ी हुई हैं. प्रधानमंत्री ने ताजा हालात की जानकारी सदन में बोलते हुए देश को दी. अब आज रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कर्तव्य भवन-2 में अहम बैठक की है. करीब डेढ़ घंटे तक चली इस बैठक में CDS और तीनों सेनाओं के प्रमुख भी मौजूद रहे, जिन्होंने होर्मुज से तेल और गैस की सप्लाई को लेकर चर्चा की. देखें वीडियो.

पश्चिम एशिया के हालात सुधरते नहीं दिख रहे..ट्रंप ने ईरान के पावर प्लांट पर 5 दिनों तक हमला ना करने की हामी जरूर भरी है लेकिन अब भी हमले थमे नहीं है. पश्चिम एशिया के हालात को देखते हुए भारत ने भी अपनी तैयारी मुकम्मल कर रखी है. राजनाथ सिंह ने एक हाईलेवल मीटिंग बुलाकर तैयारी की समीक्षा की. तो भारतीय एलपीजी टैंकरों की सुरक्षा के लिए भारतीय युद्धपोत हॉर्मुज पहुंच चुके हैं. पीएम मोदी ने कल लोकसभा में साफ कह दिया था कि तेल सप्लाई में रुकावट या नागरिकों और पावर प्लांट पर हमला मंजूर नहीं.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ईरान जंग पर राज्यसभा में कहा कि पश्चिम एशिया में चल रहे इस युद्ध को तीन हफ्ते से ज्यादा का समय हो चुका है. इसने पूरे विश्व को गंभीर ऊर्जा संकट में डाल दिया है. इसका असर भारत पर भी पड़ रहा है. गल्फ देशों में करीब एक करोड़ भारतीय रहते हैं, वहां काम करते हैं. उनके जीवन की रक्षा भी भारत के लिए चिंता का विषय है. होर्मुज स्ट्रेट में बड़ी संख्या में जहाज फंसे हैं. उनके क्रू मेंबर्स भी अधिकतर भारतीय हैं. यह भी भारत के लिए चिंता का विषय है. ऐसे में जरूरी है कि भारत के इस उच्च सदन से दुनिया में संवाद का संदेश जाए. हम गल्फ के देशों के साथ लगातार संपर्क में हैं. हम ईरान, इजरायल और अमेरिका के साथ भी संपर्क में हैं. हमने डीएस्केलेशन और होर्मुज स्ट्रेट खोले जाने पर भी लगातार बात की है. भारत ने नागरिकों पर, सिविल इंफ्रास्ट्रक्चर पर, एनर्जी और ट्रांसपोर्टेशन इंफ्रास्ट्रक्चर पर हमलों का विरोध किया है.










