
पटना: राजेंद्र नगर स्टेशन से ट्रेनों का आवागमन शुरू, RRB-NTPC उम्मीदवारों के प्रदर्शन से आई थी रुकावट
AajTak
Bihar news: राजेंद्र नगर रेलवे स्टेशन पर RRB-NTPC परीक्षा के उम्मीदवारों ने सोमवार दोपहर जमकर विरोध प्रदर्शन किया. सभी लोग रेलवे की भर्ती परीक्षा के नतीजों में हेराफेरी का आरोप लगा रहे हैं.
RRB-NTPC परीक्षा के उम्मीदवारों के विरोध प्रदर्शन के बाद पटना के राजेंद्र नगर रेलवे स्टेशन पर सोमवार रात से ट्रेन का आवागमन शुरू हो गया है. दानापुर मंडल के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी राजेश कुमार ने बताया कि 22.05 बजे से राजेंद्र नगर टर्मिनल स्टेशन पर रेल परिचालन सामान्य हो गया है. सबसे पहले हावड़ा-नई दिल्ली पूर्वा एक्सप्रेस (12303) को 22.24 बजे गुलजारबाग से राजेंद्रनगर टर्मिनल के लिए रवाना किया गया और 22.22 बजे पटना-मोकामा स्पेशल ट्रेन (03280) पटना से राजेंद्रनगर टर्मिनल के लिए चलाई गई.

वेस्ट एशिया में छिड़ी जंग के बाद पैदा हुए हालातों पर प्रधानमंत्री लोकसभा को संबोधित कर रहे हैं. इस बीच उन्होंने कहा कि अब इस संकट को 3 सप्ताह से ज्यादा हो रहा है. इसका पूरे विश्व की अर्थव्यवस्था पर, लोगों के जीवन पर बहुत ही विपरित असर हो रहा है. इसलिए पूरी दुनिया इस संकट के जल्द से जल्द समाधान के लिए सभी पक्षों से आग्रह भी कर रही है.












