
पटना में हॉस्पिटल डायरेक्टर की हत्या, चेंबर में बैठीं सुरभि राज को अस्पताल में घुसकर मारी ताबड़तोड़ गोलियां
AajTak
पटना के अगमकुंआ स्थित एशिया हॉस्पिटल की डायरेक्टर सुरभि राज की शाम 6 बजे गोली मारकर हत्या कर दी गई. हमलावर हॉस्पिटल में घुसकर उनके चेंबर में ताबड़तोड़ फायरिंग कर फरार हो गए. गंभीर हालत में उन्हें पटना एम्स ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया.
पटना के अगमकुंआ इलाके में स्थित एशिया हॉस्पिटल की डायरेक्टर सुरभि राज की गुरुवार शाम लगभग 6:00 बजे गोली मारकर हत्या कर दी गई. जानकारी के मुताबिक, अज्ञात अपराधी हॉस्पिटल के अंदर घुसे और उनके चेंबर में ताबड़तोड़ फायरिंग की. सुरभि राज को 6-7 गोलियां लगीं, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गईं. उन्हें तुरंत पटना एम्स ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया.
घटना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी. सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं ताकि अपराधियों की पहचान हो सके. हत्या के पीछे की वजह स्पष्ट नहीं हो पाई है, लेकिन पुलिस विभिन्न पहलुओं पर जांच कर रही है. इस वारदात से अस्पताल कर्मियों और स्थानीय लोगों में दहशत का माहौल है.
यह भी पढ़ें: Bihar: पटना में दिनदहाड़े 1 करोड़ की लूट, जमीन रजिस्ट्री कराने पहुंचे शख्स से बदमाशों ने लूटी रकम

पश्चिमी एशिया में युद्ध के बीच भारत की चिंताएं तेल और गैस सप्लाई को लेकर बढ़ी हुई हैं. प्रधानमंत्री ने ताजा हालात की जानकारी सदन में बोलते हुए देश को दी. अब आज रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कर्तव्य भवन-2 में अहम बैठक की है. करीब डेढ़ घंटे तक चली इस बैठक में CDS और तीनों सेनाओं के प्रमुख भी मौजूद रहे, जिन्होंने होर्मुज से तेल और गैस की सप्लाई को लेकर चर्चा की. देखें वीडियो.

पश्चिम एशिया के हालात सुधरते नहीं दिख रहे..ट्रंप ने ईरान के पावर प्लांट पर 5 दिनों तक हमला ना करने की हामी जरूर भरी है लेकिन अब भी हमले थमे नहीं है. पश्चिम एशिया के हालात को देखते हुए भारत ने भी अपनी तैयारी मुकम्मल कर रखी है. राजनाथ सिंह ने एक हाईलेवल मीटिंग बुलाकर तैयारी की समीक्षा की. तो भारतीय एलपीजी टैंकरों की सुरक्षा के लिए भारतीय युद्धपोत हॉर्मुज पहुंच चुके हैं. पीएम मोदी ने कल लोकसभा में साफ कह दिया था कि तेल सप्लाई में रुकावट या नागरिकों और पावर प्लांट पर हमला मंजूर नहीं.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ईरान जंग पर राज्यसभा में कहा कि पश्चिम एशिया में चल रहे इस युद्ध को तीन हफ्ते से ज्यादा का समय हो चुका है. इसने पूरे विश्व को गंभीर ऊर्जा संकट में डाल दिया है. इसका असर भारत पर भी पड़ रहा है. गल्फ देशों में करीब एक करोड़ भारतीय रहते हैं, वहां काम करते हैं. उनके जीवन की रक्षा भी भारत के लिए चिंता का विषय है. होर्मुज स्ट्रेट में बड़ी संख्या में जहाज फंसे हैं. उनके क्रू मेंबर्स भी अधिकतर भारतीय हैं. यह भी भारत के लिए चिंता का विषय है. ऐसे में जरूरी है कि भारत के इस उच्च सदन से दुनिया में संवाद का संदेश जाए. हम गल्फ के देशों के साथ लगातार संपर्क में हैं. हम ईरान, इजरायल और अमेरिका के साथ भी संपर्क में हैं. हमने डीएस्केलेशन और होर्मुज स्ट्रेट खोले जाने पर भी लगातार बात की है. भारत ने नागरिकों पर, सिविल इंफ्रास्ट्रक्चर पर, एनर्जी और ट्रांसपोर्टेशन इंफ्रास्ट्रक्चर पर हमलों का विरोध किया है.










