
पटना में मंत्री अशोक चौधरी के आवास के गेट पर युवक को मारी गोली, बगल में तेजस्वी यादव का भी है बंगला
AajTak
पटना के अपराधियों के हौसले इस कदर बढ़ गए हैं कि वारदातें थमने का नाम नहीं ले रहीं. ताजा मामला गुरुवार का है जब पोलो रोड के वीवीआईपी इलाके में अपराधियों ने एक युवक को गोली मार दी. ये हमला जज और मंत्री आवास के बीच सड़क पर हुआ. मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है
बिहार में पटना के अपराधियों के हौसले इस कदर बढ़ गए हैं कि वारदातें थमने का नाम नहीं ले रहीं. ताजा मामला गुरुवार का है जब पोलो रोड के वीवीआईपी इलाके में अपराधियों ने एक युवक को गोली मार दी. मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है.
पुलिस के मुताबिक अपराधियों ने राहुल नाम के युवक पर गोली चलाई जिसका खोखा बरामद किया गया है. दोनों हमलावर बाइक पर सवार होकर आए थे. हमले के बाद उन्होंने राहुल से 400 रुपये भी छीन लिए. इनकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी है.
बताते चलें कि ये हमला मंत्री अशोक चौधरी के आवास के गेट पर हुआ है. राजद नेता तेजस्वी यादव का बंगला भी इसी के बगल में हैं. इसके अलावा कई अन्य अधिकारियों और जज का भी आवास भी इधर ही है.
गौरतलब है कि पटना में आज ही नए SSP कार्तिकेय शर्मा को अपना पदभार ग्रहण करना है. ऐसे में आज ही ऐसे वारदात से कई सवाल खड़े होते हैं. बता दें कि सप्ताहभर पहले भी पटना में दिनदहाड़े ऐसी वारदात हुई थी. यहां के आलमगंज थाना क्षेत्र में एक महिला और उसकी बेटी की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी. जबकि महिला का पति गंभीर रूप से घायल हो गया. यह सनसनीखेज वारदात शहर के अर्फाबाद नहर के पास घटी. रिपोर्ट के मुताबिक पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर सभी घायलों को निकटवर्ती सरकारी अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने महिला और उसकी बेटी को मृत घोषित कर दिया, जबकि पति की हालत स्थिर बताई जा रही है.प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, हमलावर अज्ञात थे और उन्होंने अचानक फायरिंग शुरू कर दी. बदमाश वारदात को अंजाम देने के बाद मौके से फरार हो गए.
इसके अलावा 13 जून को पटना से सटे दानापुर में अपराधियों ने दिनदहाड़े एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी. वारदात न्यू गोसाई टोला गोला रोड की है जहां युवक श्रवण कुमार अपने घर के पास खड़ा था. इसी दौरान हमलावर वहां पहुंचे और उस पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी. गोली लगने से श्रवण गंभीर रूप से घायल हो गया. आनन-फानन में स्थानीय लोगों ने उसे नजदीकी निजी नर्सिंग होम में भर्ती कराया. लेकिन इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई.

पश्चिमी एशिया में युद्ध के बीच भारत की चिंताएं तेल और गैस सप्लाई को लेकर बढ़ी हुई हैं. प्रधानमंत्री ने ताजा हालात की जानकारी सदन में बोलते हुए देश को दी. अब आज रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कर्तव्य भवन-2 में अहम बैठक की है. करीब डेढ़ घंटे तक चली इस बैठक में CDS और तीनों सेनाओं के प्रमुख भी मौजूद रहे, जिन्होंने होर्मुज से तेल और गैस की सप्लाई को लेकर चर्चा की. देखें वीडियो.

पश्चिम एशिया के हालात सुधरते नहीं दिख रहे..ट्रंप ने ईरान के पावर प्लांट पर 5 दिनों तक हमला ना करने की हामी जरूर भरी है लेकिन अब भी हमले थमे नहीं है. पश्चिम एशिया के हालात को देखते हुए भारत ने भी अपनी तैयारी मुकम्मल कर रखी है. राजनाथ सिंह ने एक हाईलेवल मीटिंग बुलाकर तैयारी की समीक्षा की. तो भारतीय एलपीजी टैंकरों की सुरक्षा के लिए भारतीय युद्धपोत हॉर्मुज पहुंच चुके हैं. पीएम मोदी ने कल लोकसभा में साफ कह दिया था कि तेल सप्लाई में रुकावट या नागरिकों और पावर प्लांट पर हमला मंजूर नहीं.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ईरान जंग पर राज्यसभा में कहा कि पश्चिम एशिया में चल रहे इस युद्ध को तीन हफ्ते से ज्यादा का समय हो चुका है. इसने पूरे विश्व को गंभीर ऊर्जा संकट में डाल दिया है. इसका असर भारत पर भी पड़ रहा है. गल्फ देशों में करीब एक करोड़ भारतीय रहते हैं, वहां काम करते हैं. उनके जीवन की रक्षा भी भारत के लिए चिंता का विषय है. होर्मुज स्ट्रेट में बड़ी संख्या में जहाज फंसे हैं. उनके क्रू मेंबर्स भी अधिकतर भारतीय हैं. यह भी भारत के लिए चिंता का विषय है. ऐसे में जरूरी है कि भारत के इस उच्च सदन से दुनिया में संवाद का संदेश जाए. हम गल्फ के देशों के साथ लगातार संपर्क में हैं. हम ईरान, इजरायल और अमेरिका के साथ भी संपर्क में हैं. हमने डीएस्केलेशन और होर्मुज स्ट्रेट खोले जाने पर भी लगातार बात की है. भारत ने नागरिकों पर, सिविल इंफ्रास्ट्रक्चर पर, एनर्जी और ट्रांसपोर्टेशन इंफ्रास्ट्रक्चर पर हमलों का विरोध किया है.










