
पंजाब: 200 फीट ऊंचे टावर पर 135 दिन तक क्यों रहा ये युवक?
AajTak
पंजाब के गुरदासपुर में एक युवक 200 फीट ऊंचे टावर पर 135 दिन तक रहा. धूप, भीषण गर्मी और तेज बारिश के बाद भी ये युवक टावर से नीचे नहीं उतरा.
पंजाब के गुरदासपुर में एक युवक 200 फीट ऊंचे टावर पर 135 दिन तक रहा. धूप, भीषण गर्मी और तेज बारिश के बाद भी ये युवक टावर से नीचे नहीं उतरा. इस दौरान पुलिस और प्रशासन के अधिकारियों ने युवक को टावर से नीचे उतारने का प्रयास किया, लेकिन उसने शर्त पूरी न होने तक टावर से उतरने से साफ मना कर दिया. गुरदासपुर में 135 दिन तक मोबाइल टावर पर समय बिताने वाले युवक का नाम सुरिंदर पाल सिंह है. सुरिंदर ईटीटी टेट पास करने के बाद शिक्षक भर्ती प्रक्रिया का इंतजार कर रहा था, लेकिन लंबे समय तक वेकेंसी नहीं आई, तो उसकी हिम्मत जबाव देने लगी. बेरोजगारी के कारण वह इस कदर परेशान हो गया, कि उसने सरकार के खिलाफ अनोखा आंदोलन शुरू कर दिया. सुरिंदर पाल सिंह गुरदासपुर स्थित मोबाइल टावर पर चढ़ गया. इस संघर्ष में बड़ी संख्या में बेरोजगार ईटीटी टेट पास अभ्यर्थियों ने उसका साथ दिया.More Related News

NCERT ने 3 से 8 साल तक के बच्चों के लिए ई-मैजिक बॉक्स ऐप लॉन्च किया है. इस प्लेटफॉर्म पर बच्चे मोबाइल या कंप्यूटर से पढ़ सकते हैं और नई-नई चीजें सीख सकते हैं. इसमें एक आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) स्मार्ट बॉट है, जो बच्चों की पढ़ाई में मदद करता है और उनके सवालों का आसान जवाब देता है. इसके साथ ही इसमें खेल-खेल में सीखने वाली गतिविधियां भी शामिल हैं.












