
पंजाब-हिमाचल और हरियाणा में बारिश से तबाही, आसमानी आफत से 79 लोगों की मौत, अब बीमारियों का खतरा
AajTak
पंजाब के विभिन्न बाढ़ प्रभावित जिलों में 25,000 से अधिक लोगों को और हरियाणा में 5,300 से अधिक लोगों को जलमग्न इलाकों से सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया है. पंजाब में बाढ़ से 1.60 लाख हेक्टेयर से अधिक कृषि भूमि प्रभावित हुई है. वहीं हिमाचल के सीएम सुक्खू बोले कि मैंने पिछले सालों में ऐसी स्थिति कभी नहीं देखी. जिन लोगों के घर पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए हैं, उन्हें हमने 1,45,000 रुपये दिए हैं. जिनके घर आंशिक रूप से क्षतिग्रस्त हुए हैं, उन्हें 1 लाख रुपये का मुआवजा दिया गया है.
दिल्ली समेत देश के कई राज्यों में मॉनसून की बारिश कहर बरपा रही है. एक और जहां यमुना के पानी का जलस्तर बढ़ने से कई इलाके डूब गए हैं. वहीं, पंजाब, हिमाचल और हरियाणा में आसमानी आफत से अबतक 79 लोगों की मौत हो चुकी है. इसमें से 55 लोगों की मौत पंजाब और हरियाणा में हुई है. जबकि हिमाचल के बाढ़ प्रभावित क्षेत्र में 24 लोगों के शव बरामद हो चुके हैं. पंजाब के 14 और हरियाणा के 13 जिले हाल की बारिश से प्रभावित हुए हैं. आधिकारिक आंकड़ों के मुताबिक, पंजाब में बारिश से संबंधित घटनाओं में कुल 29 लोगों की मौत हो गई, जबकि हरियाणा में मरने वालों की संख्या 26 है.
इस सप्ताह की शुरुआत में भारी बारिश से प्रभावित पंजाब और हरियाणा में कई स्थानों से अब बाढ़ का पानी कम होना शुरू हो गया है, लेकिन दोनों ही राज्यों के बाढ़ प्रभावित इलाकों में राहत कार्य जारी है. पंजाब के विभिन्न बाढ़ प्रभावित जिलों में 25,000 से अधिक लोगों को और हरियाणा में 5,300 से अधिक लोगों को जलमग्न इलाकों से सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया है. हरियाणा के यमुनानगर में हथिनीकुंड बैराज पर प्रवाह दर शाम 6 बजे 53,370 क्यूसेक और रात 8 बजे 54,619 क्यूसेक थी.
हरियाणा में मंडरा रहा बाढ़ का खतरा
शनिवार को पंजाब के मनसा जिले में घग्गर नदी के बांध में दरारें आ गईं. जिसके चलते हरियाणा की सीमा से लगे कई गांवों में बाढ़ का खतरा मंडरा रहा है. अधिकारियों ने कहा कि घग्गर में पहली दरार बुढलाडा में चांदपुरा बांध के पास तटबंध में और दूसरी सरदुलगढ़ क्षेत्र के रोरकी गांव में हुई है. उन्होंने बताया कि कई गांवों में बाढ़ को रोकने के लिए दरारों को भरने का काम चल रहा है, लेकिन पानी का तेज वेग एक समस्या पैदा कर रहा है. हालांकि, जिला प्रशासन ने कहा कि गांवों में बाढ़ का पानी घुसने की स्थिति में ग्रामीणों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाने की व्यवस्था की गई है. हरियाणा के उपमुख्यमंत्री दुष्यन्त चौटाला ने शनिवार को फरीदाबाद जिले के बाढ़ प्रभावित गांवों का निरीक्षण किया. चौटाला ने ट्रैक्टर पर मंझावली का दौरा किया और मोहना-बागपत पुल के पास और नाव पर बागपत क्षेत्र में बाढ़ की स्थिति का निरीक्षण किया.
पंजाब के 20 गांवों में अभी भी बाढ़ का पानी
इस बीच, उफनती घग्गर नदी ने पंजाब के संगरूर जिले के खनौरी और मूनक ब्लॉकों में कहर बरपाना दिया है. इससे इन क्षेत्रों का बड़ा हिस्सा जलमग्न हो गया. संगरूर के उपायुक्त जितेंद्र जोरवाल ने कहा कि मूनक में कम से कम 20 गांवों में बाढ़ का पानी अभी भी है, हालांकि पानी का स्तर कम होना शुरू हो गया है और रविवार तक और कम हो जाएगा. जोरवाल ने कहा कि उन्होंने खनौरी और मूनक के बाढ़ प्रभावित इलाकों में चल रहे राहत कार्यों और निकासी कार्यों की समीक्षा के लिए अधिकारियों के साथ बैठक की.

रमजान के महीने में देश के कई हिस्सों में सांप्रदायिक तनाव की घटनाएं सामने आई हैं. खासकर मध्यप्रदेश के जबलपुर, हैदराबाद और कर्नाटक के बागलकोट में हालात तनावपूर्ण रहे. जबलपुर के सिहोरा इलाके में मंदिर और मस्जिद के बीच आरती और नमाज के समय विवाद हुआ जिसने तोड़फोड़ और पथराव को जन्म दिया. पुलिस ने कई आरोपियों को गिरफ्तार किया है और स्थिति को नियंत्रण में रखने के लिए कार्रवाई कर रही है.

उत्तराखंड के पौड़ी जनपद के श्रीनगर में स्थित लोकप्रिय धारी देवी मंदिर के पास बहने वाली अलकनंदा नदी में बड़ा हादसा टल गया. नदी में दो बोटों की आमने-सामने जोरदार टक्कर हुई जिसके कारण कुछ देर के लिए अफरा-तफरी मच गई. टक्कर के बाद एक चालक नदी में गिर गया जबकि दूसरी बोट अनियंत्रित होकर बीच धारा में घूमती रही. सौभाग्यवश चालक तैरकर सुरक्षित बाहर आ गया और बोट संचालकों की सूझबूझ से सभी सवार सुरक्षित बचा लिए गए.

ब्राजील के राष्ट्रपति लूला डा सिल्वा ने इस इंटरव्यू ब्रिक्स करेंसी पर विस्तार से बात की. उन्होंने कहा कि हमने यह नहीं कहा कि हम ब्रिक्स करेंसी बनाएंगे. ब्रिक्स के अंदर नई करेंसी बनाने पर कोई बहस नहीं है. लेकिन यह जरूरी नहीं है कि ब्राजील और इंडिया के बीच ट्रेड डील US डॉलर में ही हो. हम इसे अपनी करेंसी में भी कर सकते हैं.

दिल्ली में AI इम्पैक्ट समिट के दौरान युवा कांग्रेस के कुछ कार्यकर्ताओँ ने शर्ट उतारकर सार्वजनिक रूप से विवादास्पद प्रदर्शन किया. इस घटना के बाद पुलिस ने 5 से 6 प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया. बीजेपी ने इस प्रदर्शन पर तीखा हमला किया है और संबित पात्रा ने कहा कि इस प्रदर्शन को जानबूझकर किया गया था. AI समिट में इस तरह के प्रदर्शन ने वहां की शांति भंग कर दी.

आज का दंगल घरेलू सियासत में देश के वैश्विक अपमान पर है. क्योंकि दिल्ली में चल रहे एआई इम्पैक्ट समिट में आज ऐसी घटना हुई है जिसे लेकर बीजेपी हमलावर है. दिल्ली में चल रहे जिस एआई समिट में शामिल होने के लिए दुनिया भर से नेता-उद्योगपति-टेक्नोकरेट्स भारत आए हुए हैं. उसी मेले में जाकर युवा कांगरसे के 10 कार्यकर्तां ने यूएस डील के विरोध में प्रदर्शन करना शुरू कर दिया. ये कार्यकर्ता अपनी टीशर्ट उतारकर उसे बैनर की तरह लहराकर प्रदर्शन कर रहे थे.

दिल्ली के मुखर्जी नगर में 1 साल 9 माह के बच्चे हादी की मौत का मामला सामने आया है. एसएफएस फ्लैट्स के पार्क में मौसी आजरा पर गला दबाने की आशंका है. स्थानीय लोगों ने बच्चे को छुड़ाकर न्यूलाइफ अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित किया. पुलिस ने आरोपी महिला को हिरासत में लिया है. शव को पोस्टमार्टम के लिए बाबू जगजीवन राम अस्पताल भेजा गया है.

तिरुवनंतपुरम में आधी रात को 14 साल के लड़के की जॉयराइड, माता-पिता को घर में बंद कर खाई में गिराई कार
तिरुवनंतपुरम में एक नाबालिग लड़के ने अपने माता-पिता को घर में बंद कर आधी रात को कार निकाली और दोस्त के साथ घूमने निकल गया. तभी करमना में कार रेलिंग तोड़कर कई फीट नीचे जा गिरी, लेकिन दोनों नाबालिग चमत्कारिक रूप से बच गए. पढ़ें इस हादसे की हैरान करने वाली कहानी.

एआई समिट में प्रदर्शन के मामले में इंडियन यूथ कांग्रेस के चार कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार किया गया है. सूत्रों के अनुसार आरोपियों ने पहले काले छाते पर प्रिंटेड स्टिकर लगाकर मंडपम में प्रवेश की योजना बनाई थी, लेकिन सुरक्षा जांच में पकड़े जाने की आशंका के चलते उन्होंने प्लान बदलकर टी-शर्ट पर स्टिकर लगवाए.

दिल्ली से मेरठ के बीच यात्रा को तेज और आसान बनाने की दिशा में 82 किमी लंबे दिल्ली-मेरठ आरआरटीएस कॉरिडोर पर चलने वाली नमो भारत रैपिड रेल ने सराय काले खां से मेरठ के बेगमपुल तक सफल ट्रायल रन पूरा कर लिया है. करीब 160 किमी प्रति घंटे की रफ्तार वाली यह ट्रेन दोनों शहरों के बीच सफर को 55-60 मिनट में पूरा करेगी, जिससे दिल्ली, गाजियाबाद और मेरठ के यात्रियों को बड़ी राहत मिलेगी.

दिल्ली में अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व वाली आम आदमी पार्टी को पराजित करने के बाद रेखा गुप्ता की अगुवाई में बीजेपी की सरकार एक साल पूरी कर चुकी है. इस मौके पर सीएम रेखा गुप्ता ने दावा किया कि उन्होंने अपने वादों को पूरा करने की कोशिश की है. साथ ही अपने एक वर्ष की उपलब्धियां भी बताईं. देखें वीडियो.



