
पंजाब स्टाइल में केजरीवाल गुजरात में बिछा रहे सियासी बिसात, BJP के लिए हर रोज खड़ी कर रहे चुनौती
AajTak
गुजरात विधानसभा चुनाव नवंबर में होना है, लेकिन सियासी सरगर्मियां अभी से तेज हो गई हैं. आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल तबाड़तोड़ गुजरात का दौरा कर रहे हैं और पंजाब की तरह ही लोक लुभावने वादे कर रहे हैं. इस तरह आम आदमी पार्टी मुफ्त बिजली, बेहतर स्वास्थ्य सुविधा और अच्छी शिक्षा के बाद बेरोजगारी भत्ता देने का वादा किया है.
आम आदमी पार्टी जिस फॉर्मूले के जरिए पंजाब की सत्ता पर काबिज हुई है, उसी पैटर्न पर गुजरात विधानसभा चुनाव में भी सियासी बिसात बिछा रही है. आम आदमी पार्टी के संयोजक व दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल एक तरफ गुजरात का ताबड़तोड़ दौरा कर रहे हैं तो दूसरी तरफ लोक लुभावने वादों के जरिए सियासी माहौल बना रहे हैं. केजरीवाल 300 यूनिट फ्री बिजली से लेकर युवाओं को रोजगार की गारंटी और 3000 रुपये बेरोजगारी भत्ता के वादे के सहारे गुजरात में सियासी एजेंडा सेट कर रहे हैं?
युवाओं को साधने का केजरीवाल प्लान पंजाब की तरह गुजरात में युवाओं को साधने के लिए केजरीवाल ने बड़ा सियासी दांव चला है. उन्होंने गुजरात के युवाओं को पांच गारंटी दी है, जिसमें पहला- पांच साल में राज्य के सभी बेरोजगारों को रोजगार देने का वादा किया. दूसरा- रोजगार न मिलने तक तीन हजार रुपये बेरोजगारी भत्ता, तीसरा- सरकारी योजना बनाकर दस लाख सरकारी नौकरी निकालेंगे, चौथा- नौकरियां में पेपर लीक को रोकने के लिए कड़ा कानून लाएंगे और पांचवा- सहकारिता के क्षेत्र में भी नौकरी देने के तंत्र को पारदर्शी करेंगे.
अरविंद केजरीवाल ने सोमवार को गुजरात के राजकोट में एक जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि दिल्ली में 12 लाख युवाकों को रोजगार दिया गया है जबकि अगले पांच साल में 20 लाख को और रोजगार देंगे. गुजरात में आम आदमी पार्टी को सत्ता में लाए तो पांच साल में सभी बेरोजगारों को रोजगार उपलब्ध कराएंगे. जब तक रोजगार नहीं दे पाएंगे, तब तक 3000 रुपये का भत्ता देंगे. साथ ही केजरीवाल ने कहा कि जो लोग अपने बच्चों को जहरीली शराब पिलाना चाहते हैं, वो इनको (बीजेपी) वोट दे देना और जो लोग अपने बच्चों को रोजगार और शिक्षा देना चाहते हैं, आम आदमी पार्टी को वोट देना.
300 यूनिट बिजली फ्री का वादा दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने पंजाब और दिल्ली की तरह गुजरात में भी 300 यूनिट फ्री बिजली देना वादा कर रहे हैं. केजरीवाल ने कहा कि हम लोगों ने दिल्ली और पंजाब में बिजली फ्री कर दी है. गुजरात में जैसे ही हमारी सरकार बनेगी, हर परिवार को 300 यूनिट बिजली फ्री देंगे और 24 घंटे बिजली देंगे. इसके अलावा 31 दिसंबर 2021 तक के पुराने सारे बिल माफ कर दिए जाएंगे. हम सारा सिस्टम ठीक करेंगे, ताकि कोई गलत बिल न आए. यह मैंने पहले दिल्ली में किया, फिर पंजाब में किया और अब एक मौका दो, गुजरात में भी करेंगे. व्यापरियों को साधने का प्लान पंजाब में जिस तरह से व्यापारियों को अपने साथ आम आदमी पार्टी ने जोड़ा था, उसी फॉर्मूले पर गुजरात में भी व्यापारियों को केजरीवाल साधने में जुटे हैं. केजरीवाल ने युवाओं की तरह व्यापारियों को भी पांच गारंटी दी है. उन्होंने कहा था कि डर का माहौल खत्म करेंगे ताकि निडरता और शांति के साथ आप अपना-अपना व्यापार करें, फलें-फूलें. हर व्यापारी को इज्जत देंगे. हर व्यापारी और उद्योगपति सबसे ज्यादा इज्जत का भूखा होता है. भ्रष्टाचार मुक्त प्रशासन देंगे. वैट और जीएसटी के बहुत रिफंड लंबित पड़े हुए हैं. छह महीने के अंदर यह सारे रिफंड देंगे. व्यापारियों को गुजरात के अंदर सरकार का पार्टनर बनाएंगे.
केजरीवाल का ताबड़तोड़ दौरा गुजरात विधानसभा चुनाव की सियासी तपिश बढ़ने के साथ ही केजरीवाल ने गुजरात दौरा भी बढ़ा दिया है. पंजाब की जंग जीतने के बाद से ही आम आदमी पार्टी ने गुजरात में चुनावी बिगुल फूंक दिया था और करीब आधा दर्जन से ज्यादा दौरा पिछले चार महीने में किया है. केजरीवाल हिमाचल प्रदेश से अधिक जोर गुजरात पर दे रहे हैं. केजरीवाल सोमवार के बाद अब 6, 7 और 10 अगस्त को गुजरात दौरे पर रहेंगे. इस तरह अगस्त में चार दिन गुजरात में गुजारेंगे. जाहिर है कि चुनावी सरगर्मी बढ़ने के साथ ही केजरीवाल की सक्रियता भी बढ़ रही हैं. इस तरह AAP अपनी पूरी ताकत झोंककर इस मामले को त्रिकोणीय मामला बना रही. दिल्ली और पंजाब में सरकार बनाने के बाद पहली बार आम आदमी पार्टी ने गुजरात में अपना पूरा फोकस किया हुआ है.
पुराने फॉर्मूले पर चल रही AAP कांग्रेस की गुटबाजी और टुकड़ों में बंटे विपक्षी दलों ने आम आदमी पार्टी की संभवानाओं को एक नया आयाम दिया. दिल्ली और पंजाब की तरह आम आदमी पार्टी अब गुजरात के लोगों के सामने भी उसी रणनीति के हिसाब से अपने सियासी कदम को आगे बढ़ा रही है. गुजरात में आम आदमी पार्टी मुफ्त बिजली, बेहतर स्वास्थ्य सुविधा और अच्छी शिक्षा पर जोर देती नजर आ रही है. इस तरह केजरीवाल पुराने और अपने सफल फॉर्मूले के सहारे सियासी बिसात बिछा रहे हैं. ऐसे में देखना है कि केजरीवाल का यह दांव कितना सफल हो पाता है?

रमजान के महीने में देश के कई हिस्सों में सांप्रदायिक तनाव की घटनाएं सामने आई हैं. खासकर मध्यप्रदेश के जबलपुर, हैदराबाद और कर्नाटक के बागलकोट में हालात तनावपूर्ण रहे. जबलपुर के सिहोरा इलाके में मंदिर और मस्जिद के बीच आरती और नमाज के समय विवाद हुआ जिसने तोड़फोड़ और पथराव को जन्म दिया. पुलिस ने कई आरोपियों को गिरफ्तार किया है और स्थिति को नियंत्रण में रखने के लिए कार्रवाई कर रही है.

उत्तराखंड के पौड़ी जनपद के श्रीनगर में स्थित लोकप्रिय धारी देवी मंदिर के पास बहने वाली अलकनंदा नदी में बड़ा हादसा टल गया. नदी में दो बोटों की आमने-सामने जोरदार टक्कर हुई जिसके कारण कुछ देर के लिए अफरा-तफरी मच गई. टक्कर के बाद एक चालक नदी में गिर गया जबकि दूसरी बोट अनियंत्रित होकर बीच धारा में घूमती रही. सौभाग्यवश चालक तैरकर सुरक्षित बाहर आ गया और बोट संचालकों की सूझबूझ से सभी सवार सुरक्षित बचा लिए गए.

ब्राजील के राष्ट्रपति लूला डा सिल्वा ने इस इंटरव्यू ब्रिक्स करेंसी पर विस्तार से बात की. उन्होंने कहा कि हमने यह नहीं कहा कि हम ब्रिक्स करेंसी बनाएंगे. ब्रिक्स के अंदर नई करेंसी बनाने पर कोई बहस नहीं है. लेकिन यह जरूरी नहीं है कि ब्राजील और इंडिया के बीच ट्रेड डील US डॉलर में ही हो. हम इसे अपनी करेंसी में भी कर सकते हैं.

दिल्ली में AI इम्पैक्ट समिट के दौरान युवा कांग्रेस के कुछ कार्यकर्ताओँ ने शर्ट उतारकर सार्वजनिक रूप से विवादास्पद प्रदर्शन किया. इस घटना के बाद पुलिस ने 5 से 6 प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया. बीजेपी ने इस प्रदर्शन पर तीखा हमला किया है और संबित पात्रा ने कहा कि इस प्रदर्शन को जानबूझकर किया गया था. AI समिट में इस तरह के प्रदर्शन ने वहां की शांति भंग कर दी.

आज का दंगल घरेलू सियासत में देश के वैश्विक अपमान पर है. क्योंकि दिल्ली में चल रहे एआई इम्पैक्ट समिट में आज ऐसी घटना हुई है जिसे लेकर बीजेपी हमलावर है. दिल्ली में चल रहे जिस एआई समिट में शामिल होने के लिए दुनिया भर से नेता-उद्योगपति-टेक्नोकरेट्स भारत आए हुए हैं. उसी मेले में जाकर युवा कांगरसे के 10 कार्यकर्तां ने यूएस डील के विरोध में प्रदर्शन करना शुरू कर दिया. ये कार्यकर्ता अपनी टीशर्ट उतारकर उसे बैनर की तरह लहराकर प्रदर्शन कर रहे थे.

दिल्ली के मुखर्जी नगर में 1 साल 9 माह के बच्चे हादी की मौत का मामला सामने आया है. एसएफएस फ्लैट्स के पार्क में मौसी आजरा पर गला दबाने की आशंका है. स्थानीय लोगों ने बच्चे को छुड़ाकर न्यूलाइफ अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित किया. पुलिस ने आरोपी महिला को हिरासत में लिया है. शव को पोस्टमार्टम के लिए बाबू जगजीवन राम अस्पताल भेजा गया है.

तिरुवनंतपुरम में आधी रात को 14 साल के लड़के की जॉयराइड, माता-पिता को घर में बंद कर खाई में गिराई कार
तिरुवनंतपुरम में एक नाबालिग लड़के ने अपने माता-पिता को घर में बंद कर आधी रात को कार निकाली और दोस्त के साथ घूमने निकल गया. तभी करमना में कार रेलिंग तोड़कर कई फीट नीचे जा गिरी, लेकिन दोनों नाबालिग चमत्कारिक रूप से बच गए. पढ़ें इस हादसे की हैरान करने वाली कहानी.

एआई समिट में प्रदर्शन के मामले में इंडियन यूथ कांग्रेस के चार कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार किया गया है. सूत्रों के अनुसार आरोपियों ने पहले काले छाते पर प्रिंटेड स्टिकर लगाकर मंडपम में प्रवेश की योजना बनाई थी, लेकिन सुरक्षा जांच में पकड़े जाने की आशंका के चलते उन्होंने प्लान बदलकर टी-शर्ट पर स्टिकर लगवाए.

दिल्ली से मेरठ के बीच यात्रा को तेज और आसान बनाने की दिशा में 82 किमी लंबे दिल्ली-मेरठ आरआरटीएस कॉरिडोर पर चलने वाली नमो भारत रैपिड रेल ने सराय काले खां से मेरठ के बेगमपुल तक सफल ट्रायल रन पूरा कर लिया है. करीब 160 किमी प्रति घंटे की रफ्तार वाली यह ट्रेन दोनों शहरों के बीच सफर को 55-60 मिनट में पूरा करेगी, जिससे दिल्ली, गाजियाबाद और मेरठ के यात्रियों को बड़ी राहत मिलेगी.

दिल्ली में अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व वाली आम आदमी पार्टी को पराजित करने के बाद रेखा गुप्ता की अगुवाई में बीजेपी की सरकार एक साल पूरी कर चुकी है. इस मौके पर सीएम रेखा गुप्ता ने दावा किया कि उन्होंने अपने वादों को पूरा करने की कोशिश की है. साथ ही अपने एक वर्ष की उपलब्धियां भी बताईं. देखें वीडियो.



