
पंजाब: स्कूलों में गुरु साहिब पर होगा पूरा पाठ्यक्रम, CM भगवंत मान बोले- पहले होता था सिर्फ एक चैप्टर
AajTak
पंजाब सरकार ने गुरु तेग बहादुर की 350वीं शहीदी शताब्दी पर बड़ा फैसला लेते हुए नर्सरी से 12वीं तक सभी स्कूलों में उनके जीवन और शिक्षाओं पर आधारित अनिवार्य पाठ्यक्रम शुरू किया है. सीएम भगवंत मान और अरविंद केजरीवाल ने कार्यक्रम में शामिल होकर इसे ऐतिहासिक कदम बताया.
पंजाब सरकार ने गुरु तेग बहादुर की 350वीं शहीदी शताब्दी पर एक ऐतिहासिक निर्णय लेते हुए राज्य के सभी स्कूलों में नर्सरी से 12वीं कक्षा तक उनके जीवन और शिक्षाओं पर आधारित विशेष पाठ्यक्रम को अनिवार्य कर दिया है.
मुख्यमंत्री भगवंत मान ने एक कार्यक्रम के दौरान बताया कि यह कदम न सिर्फ गुरु साहिब की विरासत को संरक्षित करेगा, बल्कि बच्चों में साहस, सत्य, धार्मिकता और न्याय जैसे मूल्यों को भी मजबूत करेगा. उन्होंने कहा कि पहले किताबों से सिर्फ एक चैप्टर होता था लेकिन अब पूरा पाठ्यक्रम पढ़ाया जाएगा.
गुरु तेग बहादुर की 350वीं शहीदी शताब्दी के मौके पर आयोजित कार्यक्रम में दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने भी शिरकत की. उन्होंने सोशल मीडिया पर लिखा कि श्रीनगर स्थित गुरुद्वारा साहिब छठी पातशाही में आयोजित पावन कीर्तन दरबार में शामिल होना उनके लिए सौभाग्य का पल रहा.
पंजाब सरकार ने बीते दिनों आधिकारिक तौर पर गुरु तेग बहादुर जी को लेकर पाठ्यक्रम मॉड्यूल की शुरुआत की है. यह मॉड्यूल पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड द्वारा तैयार किया गया है और इसे शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी (SGPC) ने भी हरी झंडी दी है.
इस शिक्षा मॉड्यूल के तहत, सभी सरकारी, निजी और सहायता प्राप्त स्कूलों में सुबह की सभा में 10 से 12 मिनट का विशेष सत्र आयोजित किया जाएगा. इसमें गुरु तेग बहादुर जी के जीवन, शहादत, माता गुजरी के जीवन और खालसा पंथ की स्थापना पर फोकस होगा.
पंजाब सरकार के शिक्षा मंत्री ने बीते दिनों कई स्कूलों का दौरा कर छात्रों को गुरु साहिब के अद्वितीय बलिदान और उनके जीवन की शिक्षाओं के बारे में बताया. उन्होंने सभी उपायुक्तों और वरिष्ठ अधिकारियों से भी स्कूलों का दौरा कर बच्चों को प्रेरित करने का आग्रह किया.

पश्चिमी एशिया में युद्ध के बीच भारत की चिंताएं तेल और गैस सप्लाई को लेकर बढ़ी हुई हैं. प्रधानमंत्री ने ताजा हालात की जानकारी सदन में बोलते हुए देश को दी. अब आज रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कर्तव्य भवन-2 में अहम बैठक की है. करीब डेढ़ घंटे तक चली इस बैठक में CDS और तीनों सेनाओं के प्रमुख भी मौजूद रहे, जिन्होंने होर्मुज से तेल और गैस की सप्लाई को लेकर चर्चा की. देखें वीडियो.

पश्चिम एशिया के हालात सुधरते नहीं दिख रहे..ट्रंप ने ईरान के पावर प्लांट पर 5 दिनों तक हमला ना करने की हामी जरूर भरी है लेकिन अब भी हमले थमे नहीं है. पश्चिम एशिया के हालात को देखते हुए भारत ने भी अपनी तैयारी मुकम्मल कर रखी है. राजनाथ सिंह ने एक हाईलेवल मीटिंग बुलाकर तैयारी की समीक्षा की. तो भारतीय एलपीजी टैंकरों की सुरक्षा के लिए भारतीय युद्धपोत हॉर्मुज पहुंच चुके हैं. पीएम मोदी ने कल लोकसभा में साफ कह दिया था कि तेल सप्लाई में रुकावट या नागरिकों और पावर प्लांट पर हमला मंजूर नहीं.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ईरान जंग पर राज्यसभा में कहा कि पश्चिम एशिया में चल रहे इस युद्ध को तीन हफ्ते से ज्यादा का समय हो चुका है. इसने पूरे विश्व को गंभीर ऊर्जा संकट में डाल दिया है. इसका असर भारत पर भी पड़ रहा है. गल्फ देशों में करीब एक करोड़ भारतीय रहते हैं, वहां काम करते हैं. उनके जीवन की रक्षा भी भारत के लिए चिंता का विषय है. होर्मुज स्ट्रेट में बड़ी संख्या में जहाज फंसे हैं. उनके क्रू मेंबर्स भी अधिकतर भारतीय हैं. यह भी भारत के लिए चिंता का विषय है. ऐसे में जरूरी है कि भारत के इस उच्च सदन से दुनिया में संवाद का संदेश जाए. हम गल्फ के देशों के साथ लगातार संपर्क में हैं. हम ईरान, इजरायल और अमेरिका के साथ भी संपर्क में हैं. हमने डीएस्केलेशन और होर्मुज स्ट्रेट खोले जाने पर भी लगातार बात की है. भारत ने नागरिकों पर, सिविल इंफ्रास्ट्रक्चर पर, एनर्जी और ट्रांसपोर्टेशन इंफ्रास्ट्रक्चर पर हमलों का विरोध किया है.










