
पंजाब: संगरूर उपचुनाव में जीत को लेकर आश्वस्त AAP, हारी तो लोकसभा में होगी साफ
AajTak
पंजाब में आम आदमी पार्टी की सरकार बने अभी तीन महीने हो रहे हैं, और अब मुख्यमंत्री भगवंत मान का असल इम्तेहान उनके ही गृहक्षेत्र संगरूर के उपचुनाव में है. आम आदमी पार्टी अगर संगरूर सीट पर उपचुनाव नहीं जीत पाती है तो लोकसभा में पार्टी की संख्या जीरो हो जाएगी. संगरूर में आम आदमी पार्टी को घेरने के लिए बीजेपी से लेकर कांग्रेस और अकाली दल ने दमदार प्रत्याशी उतारे हैं.
पंजाब की संगरूर लोकसभा सीट पर हो रहे उपचुनाव को लेकर आम आदमी पार्टी की साख दांव पर लगी है. सूबे में भगवंत मान सिंह की अगुवाई में आम आदमी पार्टी की सरकार बनने के बाद पहला उपचुनाव हो रहा है. ऐसे में आम आदमी पार्टी से लेकर बीजेपी, कांग्रेस और अकाली दल ने अपनी-अपनी पूरी ताकत झोंक दी है. आम आदमी पार्टी के हाथों से संगरूर सीट निकल जाती है तो लोकसभा में केजरीवाल की पार्टी शून्य पर आ जाएगी, क्योंकि भगवंत मान सिंह पंजाब की सत्ता संभालने से पहले AAP के इकलौते सांसद थे.
पंजाब में अपने राजनीतिक इतिहास में बीजेपी पहली बार संगरूर में लोकसभा का उपचुनाव लड़ रही है. बीजेपी ने केवल ढिल्लों पर दांव लगाया है, जो कांग्रेस छोड़कर पार्टी में आए हैं. ढिल्लों ने 2019 में कांग्रेस के टिकट पर चुनाव लड़ा था और अब बीजेपी से मैदान में हैं. ऐसे में आम आदमी पार्टी ने भगवंत मान की विरासत बचाने के लिए सरपंच गुरमेल सिंह को संगरूर लोकसभा उपचुनाव में अपना उम्मीदवार बनाया है.
वहीं, शिरोमणि अकाली दल (अमृतसर) की ओर से सिमरनजीत सिंह मान मैदान में हैं. कांग्रेस ने सीएम मान के हाथों धुरी से विधानसभा चुनाव हार चुके दलवीर सिंह गोल्डी को फिर से एक मौका और दिया है. शिरोमणि अकाली दल (बादल) ने पूर्व सीएम बेअंत सिंह की हत्या के दोषी बलवंत सिंह राजोआना की बहन कमलदीप कौर राजोआना को चुनाव मैदान में उतारा है.
मुख्यमंत्री भगवंत मान को उनके गृहक्षेत्र में घेरने के लिए बीजेपी ने केवल ढिल्लों को उतारा है. साल 2019 ने चुनाव केवल ढिल्लों ने कांग्रेस के टिकट पर लड़ा था और 3.03 लाख वोट हासिल किए थे. वहीं, इसी चुनाव में अकाली दल की तरफ से परमिंदर सिंह ढींडसा चुनाव लड़े थे, जिन्हें उन्हें 2.63 लाख वोट पड़े थे. अकाली दल छोड़ कर अपनी राजनीतिक पार्टी बनाने वाले ढींडसा अब भाजपा के साथ हैं. इस तरह से बीजेपी इस क्षेत्र में मजबूत के साथ चुनावी मैदान में है.
बीजेपी ने केवल ढिल्लों पर दांव खेल कर भले ही संगरूर उपचुनाव का पारा चढ़ा दिया हो, लेकिन भगवंत मान 2019 के लोकसभा चुनावों में तब भी नहीं हारे थे, जब आम आदमी पार्टी सबसे कमजोर थी. आम आदमी पार्टी ने 2019 में 1 लाख से अधिक मतों के अंतर से संगरूर में जीत हासिल की थी. ऐसे में आम आदमी पार्टी की चिंता कांग्रेस और अकाली दल के नेता बने हैं.
संगरूर लोकसभा उपचुनाव को पंजाब में एक समय सत्तारूढ़ आम आदमी पार्टी के लिए आसान माना जा रहा था, लेकिन प्रसिद्ध गायक सिद्धू मूसेवाला की हत्या को लेकर भगवंत मान सरकार की आलोचना ने मुश्किल खड़ी कर दी है.

एआई इम्पैक्ट समिट के दौरान यूथ कांग्रेस के कुछ नेताओं ने आयोजन स्थल के भीतर विरोध प्रदर्शन किया. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ नारे लगाए गए और टी-शर्ट्स पर संदेश लिखे गए. समिट में 100 से अधिक देशों के प्रतिनिधि और कई वैश्विक कंपनियों के प्रमुख मौजूद थे. विरोध के समय और तरीके को लेकर राजनीतिक बहस शुरू हो गई है.

'नफरत की राजनीति से सामाजिक ताना-बाना प्रभावित', कश्मीरी छात्रों पर हमलों की राहुल गांधी ने की निंदा
राहुल गांधी ने कश्मीरी छात्रों और शॉल विक्रेताओं पर बढ़ते हमलों की कड़ी निंदा की है. उन्होंने जम्मू और कश्मीर स्टूडेंट्स एसोसिएशन के संयोजक नासिर खुएहामी को पत्र लिखकर अपनी चिंता जताई. राहुल गांधी ने कहा कि नफरत की राजनीति ने देश के सामाजिक ताने-बाने को कमजोर किया है और अल्पसंख्यकों के खिलाफ उत्पीड़न बढ़ा है.

रमजान के महीने में देश के कई हिस्सों में सांप्रदायिक तनाव की घटनाएं सामने आई हैं. खासकर मध्यप्रदेश के जबलपुर, हैदराबाद और कर्नाटक के बागलकोट में हालात तनावपूर्ण रहे. जबलपुर के सिहोरा इलाके में मंदिर और मस्जिद के बीच आरती और नमाज के समय विवाद हुआ जिसने तोड़फोड़ और पथराव को जन्म दिया. पुलिस ने कई आरोपियों को गिरफ्तार किया है और स्थिति को नियंत्रण में रखने के लिए कार्रवाई कर रही है.

उत्तराखंड के पौड़ी जनपद के श्रीनगर में स्थित लोकप्रिय धारी देवी मंदिर के पास बहने वाली अलकनंदा नदी में बड़ा हादसा टल गया. नदी में दो बोटों की आमने-सामने जोरदार टक्कर हुई जिसके कारण कुछ देर के लिए अफरा-तफरी मच गई. टक्कर के बाद एक चालक नदी में गिर गया जबकि दूसरी बोट अनियंत्रित होकर बीच धारा में घूमती रही. सौभाग्यवश चालक तैरकर सुरक्षित बाहर आ गया और बोट संचालकों की सूझबूझ से सभी सवार सुरक्षित बचा लिए गए.

ब्राजील के राष्ट्रपति लूला डा सिल्वा ने इस इंटरव्यू ब्रिक्स करेंसी पर विस्तार से बात की. उन्होंने कहा कि हमने यह नहीं कहा कि हम ब्रिक्स करेंसी बनाएंगे. ब्रिक्स के अंदर नई करेंसी बनाने पर कोई बहस नहीं है. लेकिन यह जरूरी नहीं है कि ब्राजील और इंडिया के बीच ट्रेड डील US डॉलर में ही हो. हम इसे अपनी करेंसी में भी कर सकते हैं.

दिल्ली में AI इम्पैक्ट समिट के दौरान युवा कांग्रेस के कुछ कार्यकर्ताओँ ने शर्ट उतारकर सार्वजनिक रूप से विवादास्पद प्रदर्शन किया. इस घटना के बाद पुलिस ने 5 से 6 प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया. बीजेपी ने इस प्रदर्शन पर तीखा हमला किया है और संबित पात्रा ने कहा कि इस प्रदर्शन को जानबूझकर किया गया था. AI समिट में इस तरह के प्रदर्शन ने वहां की शांति भंग कर दी.

आज का दंगल घरेलू सियासत में देश के वैश्विक अपमान पर है. क्योंकि दिल्ली में चल रहे एआई इम्पैक्ट समिट में आज ऐसी घटना हुई है जिसे लेकर बीजेपी हमलावर है. दिल्ली में चल रहे जिस एआई समिट में शामिल होने के लिए दुनिया भर से नेता-उद्योगपति-टेक्नोकरेट्स भारत आए हुए हैं. उसी मेले में जाकर युवा कांगरसे के 10 कार्यकर्तां ने यूएस डील के विरोध में प्रदर्शन करना शुरू कर दिया. ये कार्यकर्ता अपनी टीशर्ट उतारकर उसे बैनर की तरह लहराकर प्रदर्शन कर रहे थे.

दिल्ली के मुखर्जी नगर में 1 साल 9 माह के बच्चे हादी की मौत का मामला सामने आया है. एसएफएस फ्लैट्स के पार्क में मौसी आजरा पर गला दबाने की आशंका है. स्थानीय लोगों ने बच्चे को छुड़ाकर न्यूलाइफ अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित किया. पुलिस ने आरोपी महिला को हिरासत में लिया है. शव को पोस्टमार्टम के लिए बाबू जगजीवन राम अस्पताल भेजा गया है.

तिरुवनंतपुरम में आधी रात को 14 साल के लड़के की जॉयराइड, माता-पिता को घर में बंद कर खाई में गिराई कार
तिरुवनंतपुरम में एक नाबालिग लड़के ने अपने माता-पिता को घर में बंद कर आधी रात को कार निकाली और दोस्त के साथ घूमने निकल गया. तभी करमना में कार रेलिंग तोड़कर कई फीट नीचे जा गिरी, लेकिन दोनों नाबालिग चमत्कारिक रूप से बच गए. पढ़ें इस हादसे की हैरान करने वाली कहानी.

एआई समिट में प्रदर्शन के मामले में इंडियन यूथ कांग्रेस के चार कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार किया गया है. सूत्रों के अनुसार आरोपियों ने पहले काले छाते पर प्रिंटेड स्टिकर लगाकर मंडपम में प्रवेश की योजना बनाई थी, लेकिन सुरक्षा जांच में पकड़े जाने की आशंका के चलते उन्होंने प्लान बदलकर टी-शर्ट पर स्टिकर लगवाए.



