
पंजाब में सियासी घमासान की आंच राजस्थान तक, CM गहलोत के OSD लोकेश शर्मा ने दिया इस्तीफा
AajTak
राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत (CM Ashok Gehlot) के OSD लोकेश शर्मा (Lokesh Sharma) ने इस्तीफ़ा दे दिया है. कहा जा रहा है कि कांग्रेस आलाकमान की नाराज़गी के बाद मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने लोकेश शर्मा को हटाने का फ़ैसला किया.
पंजाब (Punjab congress crisis) में कैप्टन अमरिंदर सिंह (Amarinder Singh) के मुख्यमंत्री पद से हटने के बाद अब राजस्थान (Rajasthan) की सियासत में भी हलचल है. राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के ओएसडी लोकेश शर्मा (OSD Lokesh Sharma) ने भी अपने पद से इस्तीफा दे दिया है. मजबूत को मजबूर, मामूली को मग़रूर किया जाए... बाड़ ही खेत को खाए, उस फसल को कौन बचाए !!

E30 Petrol: ऑल इंडिया डिस्टिलर्स एसोसिएशन (AIDA) ने सरकार ने पेट्रोल में एथेनॉल ब्लेंडिंग 20% से बढ़ाकर 30% तक करने की मांग की है. इसके अलावा डीजल में भी एथेनॉल ब्लेंडिंग की संभावनाओं को तलाशने की बात कही जा रही है. सरकार पहले की कह चुकी है कि, एथेनॉल ब्लेंडिंग के चलते भारत ने करोड़ो बैरल कम तेल आयात किया है.

वाराणसी में शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने चतुरंगिणी सेना सभा का गठन कर 27 सदस्यों की टीम बनाई और ‘रोको, टोको, ठोको’ का नारा दिया. माघ मेले की घटना के बाद शुरू हुई पहल में 10 महीने में भर्ती व प्रशिक्षण का खाका तैयार होगा. उन्होंने बताया कि संगठन का उद्देश्य सनातन प्रतीकों की रक्षा और समाज में सुरक्षा का भाव मजबूत करना है.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बताया कि अमेरिका ने ईरान के पावर प्लांट पर हमले को 5 दिन तक टाल दिया है. इसके साथ ट्रंप ने कहा कि ईरान के साथ बातचीत पर के नतीजे पर आगे का फैसला होगा. वहीं ट्रंप के इस ऐलान के बाद दुनिया के बाजारों में जबरदस्त उछाल आया है और कच्चे तेल की कीमतों में 11% की गिरावट आई है.










