
पंजाब: बीएसएफ के जवान ने पेड़ से लटककर दी जान, जांच में जुटी पुलिस
AajTak
इससे पहले उत्तर प्रदेश के चंदौली में सीआरपीएफ के एक जवान ने खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली थी. ये जवान चंदौली जिले में विधानसभा चुनाव के लिए ड्यूटी पर आया था.
पंजाब के अमृतसर के खासा में अक्षय नाम के बीएसएफ के एक जवान ने खुदकुशी कर ली है. जवान ने पेड़ से फंदा लगा कर आत्महत्या कर ली. घटना की खबर तब लगी जब नहाने जा रहे सूबेदार ने उसे देखा. मृतक जवान छत्तीसगढ़ का रहने वाला था. पुलिस ने शव को कब्ज़े में लेकर की जांच शुरू कर दी है.

वेस्ट एशिया में छिड़ी जंग के बाद पैदा हुए हालातों पर प्रधानमंत्री लोकसभा को संबोधित कर रहे हैं. इस बीच उन्होंने कहा कि अब इस संकट को 3 सप्ताह से ज्यादा हो रहा है. इसका पूरे विश्व की अर्थव्यवस्था पर, लोगों के जीवन पर बहुत ही विपरित असर हो रहा है. इसलिए पूरी दुनिया इस संकट के जल्द से जल्द समाधान के लिए सभी पक्षों से आग्रह भी कर रही है.












