
पंजाब: जालधंर में हुए ग्रेनेड अटैक के पीछे है पाकिस्तानी गैंगस्टर, वीडियो जारी की ली जिम्मेदारी
AajTak
जालंधर के रसूलपुर में हुए ग्रेनेट अटैक की जिम्मेदारी पाकिस्तानी गैंगस्टर शहजाद भट्टी ने ली है. भट्टी ने वीडियो जारी कर यहां ग्रेनेड अटैक हुआ वहां रहने वाले लोगों के चेतावनी दी है. भट्टी ने कहा कि इसके चार ओर साथियों ने इस्लाम के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी की थी. हम चुप नहीं बैठेंगे अगर वहां उनको गिरफ्तार नहीं किया जाता है तो हम लगातार हमले करते रहेंगे.
पाकिस्तानी गैंगस्टर शहजाद भट्टी ने जालंधर में एक व्यक्ति के घर पर ग्रेनेड से हमला कराने का दावा किया है. इस हमले के बाद भट्टी ने कहा कि अगर इस्लाम पर टिप्पणी करने वालों को गिरफ्तार नहीं किया गया तो मैं हमले कराता रहूंगा.
इस हमले की खुद जिम्मेदारी लेते हुए पाकिस्तानी डॉन ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर एक वीडियो भी साझा है. वीडियो में एक शख्स ग्रेनेड फेंकता हुआ नजर आ रहा है.
भट्टी ने वीडियो में कहा कि जिस व्यक्ति के घर हमला हुआ है. इसके चार ओर साथियों ने इस्लाम के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी की थी. हम चुप नहीं बैठेंगे अगर वहां उनको गिरफ्तार नहीं किया जाता है तो हम लगातार हमले करते रहेंगे.
पुलिस ने बताया कि रायपुर रसूलपुर में ग्रेनेड हमले की जानकारी मिली थी. टीम ने मौके पर आकर देखा की कुछ लोहे जैसी चीजें मिली हैं. साथ ही मौके पर बम डिस्पोजल टीम ने जांच के लिए सैंपल ले लिए हैं. ये पंजाब सरकार द्वारा जो नशीले पदार्थ के खिलाफ मुहिम चलाई जा रही है. ये उसी की बौखलाहट में हमला किया गया है. उधर बैठी एजेंसियों हमारे इस कैंपेन में नुकसान पहुंचाना चाहती हैं.
वहीं, पंजाब सरकार में हेल्थ मिनिस्टर ने बताया कि बीते दिनों सरकार नशे पर जो रोक लगाई है. उनका सीधा असर पाकिस्तान पर हुआ है. इसका उदाहरण रसूलपुर में हुए ग्रेनेड अटैक है, जिसकी जिम्मेदारी पाकिस्तानी गैंगस्टर शहजाद भट्टी ने ली है. भट्टी बीते दिनों लॉरेंस बिश्नोई के साथ एक वीडियो को लेकर चर्चा में आया था. पाक को तकलीफ है कि पंजाब में नशा क्यों खत्म हो रहा है.

पश्चिमी एशिया में युद्ध के बीच भारत की चिंताएं तेल और गैस सप्लाई को लेकर बढ़ी हुई हैं. प्रधानमंत्री ने ताजा हालात की जानकारी सदन में बोलते हुए देश को दी. अब आज रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कर्तव्य भवन-2 में अहम बैठक की है. करीब डेढ़ घंटे तक चली इस बैठक में CDS और तीनों सेनाओं के प्रमुख भी मौजूद रहे, जिन्होंने होर्मुज से तेल और गैस की सप्लाई को लेकर चर्चा की. देखें वीडियो.

पश्चिम एशिया के हालात सुधरते नहीं दिख रहे..ट्रंप ने ईरान के पावर प्लांट पर 5 दिनों तक हमला ना करने की हामी जरूर भरी है लेकिन अब भी हमले थमे नहीं है. पश्चिम एशिया के हालात को देखते हुए भारत ने भी अपनी तैयारी मुकम्मल कर रखी है. राजनाथ सिंह ने एक हाईलेवल मीटिंग बुलाकर तैयारी की समीक्षा की. तो भारतीय एलपीजी टैंकरों की सुरक्षा के लिए भारतीय युद्धपोत हॉर्मुज पहुंच चुके हैं. पीएम मोदी ने कल लोकसभा में साफ कह दिया था कि तेल सप्लाई में रुकावट या नागरिकों और पावर प्लांट पर हमला मंजूर नहीं.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ईरान जंग पर राज्यसभा में कहा कि पश्चिम एशिया में चल रहे इस युद्ध को तीन हफ्ते से ज्यादा का समय हो चुका है. इसने पूरे विश्व को गंभीर ऊर्जा संकट में डाल दिया है. इसका असर भारत पर भी पड़ रहा है. गल्फ देशों में करीब एक करोड़ भारतीय रहते हैं, वहां काम करते हैं. उनके जीवन की रक्षा भी भारत के लिए चिंता का विषय है. होर्मुज स्ट्रेट में बड़ी संख्या में जहाज फंसे हैं. उनके क्रू मेंबर्स भी अधिकतर भारतीय हैं. यह भी भारत के लिए चिंता का विषय है. ऐसे में जरूरी है कि भारत के इस उच्च सदन से दुनिया में संवाद का संदेश जाए. हम गल्फ के देशों के साथ लगातार संपर्क में हैं. हम ईरान, इजरायल और अमेरिका के साथ भी संपर्क में हैं. हमने डीएस्केलेशन और होर्मुज स्ट्रेट खोले जाने पर भी लगातार बात की है. भारत ने नागरिकों पर, सिविल इंफ्रास्ट्रक्चर पर, एनर्जी और ट्रांसपोर्टेशन इंफ्रास्ट्रक्चर पर हमलों का विरोध किया है.










